प्रदेश अध्यक्ष ने ली बैठक, 22 को होगा धरना प्रदर्शन, 7 को होगा संसद, विधानसभा का घेराव

प्रदेश अध्यक्ष ने ली बैठक, 22 को होगा धरना प्रदर्शन, 7 को होगा संसद, विधानसभा का घेराव


शहडोल

शुक्रवार को भारतीय मजदूर संघ शहडोल में संभाग की बैठक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कार्यालय शहडोल में सम्प्पन हुई ,जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह की गरिमामय उपस्थिति रही l कार्यक्रम जिला अध्यक्ष श्री अभिषेक पाण्डेय की अध्यक्षता में संपन्न हुआ तथा प्रदेश उपाध्यक्ष  प्रोम्पी सिंह , वरिष्ठ कार्यकर्ता  महेंद्र प्रताप सिंह ,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य  ताराचंद यादव मंचासीन रहे। कार्यक्रम का संचालन शहडोल संभाग विभाग प्रमुख  नागेंद्र सिंह के द्वारा किया गया, कार्यक्रम में शहडोल जिला के जिला मंत्री  बृजेश कुमार मिश्रा तथा भारतीय मजदूर संघ शहडोल के कार्य समिति के पदाधिकारी तथा भारतीय मजदूर संघ के महासंघ तथा भारतीय मजदूर संघ से संबंध सभी यूनियन के कर्मचारी सम्मिलित रहे जिसमें कोयला ,रेलवे ,आंगनबाड़ी ,आशा, उषा, रसोइया, राज्य कर्मचारी, सफाई ,बिजली के पदाधिकारियों तथा कर्मचारियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया l

कार्यक्रम की शुरुआत एक विशाल बाइक रैली के माध्यम से की गई जिसमें भगवा झंडा लिए हुए एवं भारत माता के जयकार करते हुए भारतीय मजदूर संघ के कार्यकर्ताओं ने नगर भ्रमण किया एवं शहडोल जिले को भगवामय कर दिया, इसके पश्चात संघ कार्यालय में सभी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की गई जिसमें प्रदेश अध्यक्ष  संजय सिंह द्वारा बताया गया कि श्रमिकों की समस्याओं को पत्र के माध्यम से प्रशासन को कई बार सूचित किया गया लेकिन कोई ठोस कदम ना उठाने पर भारतीय मजदूर संघ के केंद्र एवं राज्य के निर्देशानुसार दिनांक 22 फरवरी 2022 को पूरे प्रदेश में सभी जिला मुख्यालय में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन सुबह 11:00 बजे से आयोजित किया जाएगा जिसमें जिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन सौंपकर सरकार की गलत नीतियों के बारे में बताया जाएगा और अगर सरकार द्वारा इस पर कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए तो मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में दिनांक 07 मार्च 2022 को संसद एवं विधान सभा का घेराव कर मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा जाएगा l

*इनकी रही मौजूदगी*

इस कार्यक्रम में पूरे संभाग के सभी कर्मचारियों ने हिस्सा लिया एवं भारतीय मजदूर संघ के भगवा झंडे तले कर्मचारियों की समस्याओं के लिए हमेशा संघर्षरत रहने का संकल्प लिया कार्यक्रम में उमरिया जिला के जिला अध्यक्ष एवं जिला मंत्री खगेंद्र सिंह कपूर चंद प्रजापति कोयला से प्रदीप सिंह बघेल, दिनेश तिवारी , राजेश द्विवेदी, आंगनबाड़ी से वर्षा सिंह ,वंदना पाठक रेलवे से राजेंद्र बारी ,अनुज विश्वकर्मा राजेश निगम राज कर्मचारी संघ अनूपपुर जिला के कोयला मजदूर संघ से वरिष्ठ नेता  राजेश सिंह परिहार , दारा सिंह, संजय सिंह, रमाकांत त्रिपाठी शहडोल जिले के कोयला से द्वारिका मिश्रा , हरिराम कोरी सफाई मजदूर संघ से सुमित बक्सरिया,  सदानंद भारती चंदन, विक्की लालपूरे, संतोष , प्रीतम , कोमल ,गुड्डी ,मुन्नीबाई ,विनोद सिंह, उदय सिंह, रामचंद्र पटेल, भैयालाल पटेल, उषा से  माधवी जयसवाल , संपतिया राठौर सहित कई कर्मचारियों ने भाग लिया।

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget