कैबिनेट मंत्री टी एस सिंह देव पहुंचे पत्रकार राजेश शिवहरे के निवास, माता जी को दी श्रद्धांजलि
अनूपपुर
छत्तीसगढ़ शासन के वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री (स्वास्थ्य एवं ग्रामीण विकास विभाग) आज अनूपपुर में निजी यात्रा पर वरिष्ठ पत्रकार राजेश पत्रकार के निवास पर पहुंचकर उनकी पूज्य माता जी को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए, विदित हो की श्री शिवहरे की पूज्य माता जी का विगत माह दुखत निधन हो गया था, श्री सिंह देव जी ने शोक व्यक्त कर शिवहरे परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की ,आप के साथ छत्तीसगढ़ के श्रम कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष सफी अहमद एवं सरगुजा जिला पंचायत के उपाध्यक्ष श्री आदि बाबा ,श्री विनोद गुप्ता (निजी सचिव )भी मौजूद थे, इस मौके पर अनूपपुर जिले के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ एसआरपी द्विवेदी जी, बासु चटर्जी एवं पत्रकार साथी राजेश शुक्ला अजीत मिश्रा भी मौजूद रहे।