सटोरियों के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई दुकान एवं घर छोड़कर भागे सटोरिया

सटोरियों के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई दुकान एवं घर छोड़कर भागे सटोरिया 

*सटोरिया पुलिस को गुमराह कर कई महीनों से खिला रहे थे सट्टे का खेल*


अनूपपुर/राजेन्द्रग्राम

जिले के राजेंद्रग्राम थाना अंतर्गत तहसील मुख्यालय पुष्पराजगढ़ में काफी दिनों से पुलिस के साथ आंख मिचौली कर कुछ लोगों के द्वारा 1 लगाओ 80 पावो का खेल खिलाया जा रहा था । अनूपपुर पुलिस अधीक्षक अखिल पटेल के निर्देश पर राजेंद्रग्राम थाना प्रभारी नरेंद्र पाल द्वारा दिनांक 18 फरवरी 2022 को पुलिस की 6 टीम बनाकर एक साथ अलग-अलग ठिकानों पर छापामार कार्यवाही की गई ! जिसमें सट्टा पट्टी काटने वाले कटोरिया दुकान एवं घर छोड़कर भाग गए ! शहडोल जिले की अमलाई में रहने वाली विवेक त्रिपाठी पिता निर्मल त्रिपाठी उम्र 35 वर्ष से ₹560 नगद एवं पेन के साथ सट्टा पर्ची, रोशन उर्फ अतुल दास पनिका पिता परदेसी दास पनिका उम्र 28 वर्ष  से ₹415 नगद एवं सट्टा पर्ची बेनीबारी सांधा होटल शिवाय के बगल मैं पान ठेला रखकर सट्टा खिलाया जा रहा था जहां से राजेंद्रग्राम पुलिस ने जब्ती की कार्रवाई करते हुए किरगी में टावर के नीचे आटा चक्की से अतुल निगम पिता राम सजीवन निगम को ₹470 नगद एवं सट्टा पर्ची के साथ जब्ती की कार्रवाई किए । सट्टे की इस कार्यवाही में वीरेंद्र सिंह मार्को, मनोज सिंह उर्वेति, ए.एस.आई. अवध लाल, छोटे लाल साहू, रवि मरावी, अजय परस्ते की भूमिका सराहनीय रही !

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget