किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष एवं महामंत्री किसानों की समस्या को लेकर कलेक्टर से की भेंट
शहड़ोल
किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष रवि कांत त्रिपाठी व महामंत्री राम नारायण मिश्रा,ने शहडोल जिले की कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य के समक्ष रखी शहडोल जिले केकिसानों की समस्या आज दिनांक 10 जनवरी 2022 को भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्री रवि कांत त्रिपाठी व महामंत्री राम नारायण मिश्रा जी द्वारा किसानों की समस्या वा धान खरीदी की अवधि बढ़ाए जाने को लेकर शहडोल जिले के कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य से सौजन्य मुलाकात किया किसान मोर्चा द्वारा माननीय कलेक्टर महोदया को अवगत कराया गयाकी धान खरीदी केंद्रों में किसानों के s.m.s. आने की गति बहुत धीमी है और खरीदी के दिन कम बचे हुए हैं जिससे किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें दिख रही हैं साथ ही प्रत्येक धान खरीदी केंद्र में वार दाने की समस्या वा किसानों से किसी भी प्रकार की राशि ना वसूले जाने का आग्रह भी जिले के कलेक्टर महोदया से किया गया विदित हो कि पूरा किसान मोर्चा इन दिनों सतत धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण कर रहा है जिससे किसानों को काफी आत्मबल मिल रहा है और किसान मोर्चा किसानों की हर संकट में साथ खड़े रहने का वादा भी कर रहा है जिले के मुखिया कलेक्टर महोदया द्वारा किसान मोर्चा के द्वारा रखी गई मांगो को जरूर पूरा करने का प्रयास करेगी से किसानों की समस्या का निदान हो पायेगा।