NSUI जिलाध्यक्ष ने महाविद्यालय में की नियुक्ति ओम उपाध्याय को अध्यक्ष, सीमा सिंह अध्यक्ष छात्रा इकाई, अंजली सिंह उपाध्यक्ष
अनूपपुर
भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) जिला अनूपपुर के जिला अध्यक्ष संजय सोनी के द्वारा एनएसयूआई के प्रदेश प्रभारी नीतीश गौड़, प्रदेश अध्यक्ष मंजूल त्रिपाठी, प्रदेश उपाध्यक्ष अनूपपुर जिला प्रभारी कोविद ठाकुर जी की सहमति से शासकीय तुलसी महाविद्यालय अनूपपुर में महाविद्यालय अध्यक्ष ओम उपाध्याय, महाविद्यालय अध्यक्ष (छात्रा इकाई) सीमा सिंह एवं महाविद्यालय उपाध्यक्ष अंजली सिंह को नियुक्त किया गया। इनके नियुक्ति से महाविद्यालय में संगठन को काफी मजबूती मिलेगी।