कोविड 19 ‌के गाइड लाइन के नियमों की खुलेआम उड़ाई जा रही हैं धज्जियां

कोविड 19 ‌के गाइड लाइन के नियमों की खुलेआम उड़ाई जा रही हैं धज्जियां


अनूपपुर/जैतहरी

एक तरफ प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन द्वारा मास्क चेकिंग अभियान कार्यक्रम चलाया जा रहा है चलानी कार्यवाही की जा रही है आम नागरिकों पर कुछ जगह पर शासकीय कर्मचारियों के द्वारा मास्क नही लगाया जाता और सोशल डिस्टेंस का भी पालन नही करते जैतहरी तहसील के एकीकृत बाल विकास विभाग के कार्यालय के सामने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका बिना मास्क और शारीरिक दूरी बनाए साथ में बैठे हुए नजर आते हैं।वही जैतहरी तहसील के उत्कृष्ट विद्यालय की जहां बच्चों को एक बेंच पर चार बच्चों को बैठाया जाता हैं जबकि कारोना गाइड लाइन आदेश के अनुसार बच्चों को 50 प्रतिशत ही बुलाना है और दूरी पर बैठाया जाना है पर कलेक्टर के आदेश को फिर से ठेंगा दिखाने का प्रयास किया जा रहा है क्या जुर्माना सिर्फ सड़क पर बाजारों में होगा शासकीय अमले जुर्माना लागू नही होता शासकीय विभागों पर कार्यरत अमलों को भी कारोना हो सकता है, अनूपपुर जिले में कारोना के 65 पाज़िटिव एक्टिव केस दर्ज होने के बाद भी लापरवाही नजर आ रही हैं हाट बाजारों को संचालन से रोकने के लिए भी आदेश जारी किया गया है पर कोई भी नहीं मानता और  न सुनता जैतहरी के बाजारों में काफी लोग बिना मास्क और भीड़ लगाकर घूमते नजर आ रहे हैं इनको देखकर ऐसा लग रहा हैं की जैसे कोई कारोन संक्रमण कही है ही नही एक तरफ जहां शासन-प्रशासन के अमला और पुलिस विभाग लोगों को समझाने में लगी हुई है तो वहीं लोगों द्वारा नियमों की धज्जियां उड़ाने में भी कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही है ना ही बात मानी जा रही है।

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget