राज्य की सीमा पर आज से शुरू होगा कोविड़ जांच नाका, बिना जांच नही मिलेगा प्रवेश

राज्य की सीमा पर आज से शुरू होगा कोविड़ जांच नाका, बिना जांच नही मिलेगा प्रवेश


अनूपपुर

कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव को दृष्टिगत रखते हुए समीपी राज्य छत्तीसगढ़ की अंतर्राज्यीय सीमा में स्थित रामनगर एवं वेंकटनगर मार्ग में 11 जनवरी से नाका लगाकर थर्मल स्क्रीनिंग एवं कोविड जांच की जाएगी। पवित्र नगरी अमरकंटक में भी अन्य राज्यों एवं जिलों से आने वाले पर्यटकों के भी जांच किये जाने के निर्देश दिए गए हैं। कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना ने अंतर्राज्यीय नाकों में लगाए गए दल को प्रोएक्टिव होकर कार्य करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि अंतर्राज्यीय सीमा में आने-जाने वालों का आवश्‍यक जांच की जाए तथा जानकारी का संधारण किया जाए। जिले में जमुना, कोतमा एवं हंसदेव क्षेत्रांतर्गत कई कोयला परियोजनाएं संचालित हैं इन परियोजनाओं में श्रमिकों का आना-जाना होता है जिससे कोविड संक्रमण फैलने की आशंका को दृष्टिगत रख जिला प्रशासन द्वारा चेक पोस्ट स्थापित करते हुए कोविड जांच के उपरांत ही प्रवेश दिए जाने के निर्देश दिए गए हैं। अनुविभागीय दण्डाधिकारियों, मुख्य चिकित्सा अधिकारी तथा जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों व नगरीय निकायों के मुख्य नगरपालिका अधिकारियों को जिले के अन्य जिलों की सीमाओं को चिन्हांकित कर ऐसे स्थानों पर चेकपोस्ट स्थापित कर कोविड जांच उपरांत ही प्रवेश दिए जाने के निर्देश के साथ ही कोविड जांच में कोई व्यक्ति, यात्री में संक्रमण के लक्षण पाए जाने पर उन्हें तत्काल आईसोलेशन की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है।

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget