प्लांट जा रही कोयले की ट्रेन हुई दुर्घटनाग्रस्त लोको पायलट की मौत

प्लांट जा रही कोयले की ट्रेन हुई दुर्घटनाग्रस्त लोको पायलट की मौत


*अमरकंटक ताप विद्युत गृह चचाई में लोको पायलट की  दुर्घटना से हुई मौत बोगियों में  ब्रेक ना होने से हुआ हादसा*

चचाईl प्राप्त जानकारी के अनुसार रात्रि लगभग 12:00 से 1:00 के मध्य अमरकंटक ताप विद्युत गृह चचाई में लोको इंजन पर  बोगी छड़ जाने के कारण लोको इंजन चालक की मौत हो गई और अधीनस्थ कर्मचारी को गंभीर चोटें आईl सूत्र बताते हैं कि अनूपपुर चचाई पावर प्लांट से कल लगभग 4:00 बजे संगवा साइडिंग लोको लेकर लोको पायलट एन यु हक चचाई संगवा साइड कोयला लेने गया था संगवा से लगभग 1:00 बजे के आसपास कोयला लोड लोको अमरकंटक ताप विद्युत गृह चचाई के हार्पर में खड़ी करके इंजन लेकर आगे की ओर चला गया लेबर बोगी खाली कर रहे थे तभी देखा गया की 6से 7बोगी का ब्रेक फेल हो गया और एक नंबर गेट की तरफ बोगी लुढ़कते जा रहा तो लोको पायलट के द्वारा दूसरी ओर से इंजन लेकर लोको के बोगियों को रोक रहा था पर वह खाली बोगी इतना रफ्तार था कि वह इंजन के ऊपर चढ गया जिससे लोको पायलट एन यु हक का मौके पर ही मृत्यु हो  गई साथी पायलट का सहयोगी अनवर खान को गंभीर चोटे आई जिसे शहडोल चिकित्सालय रेफर  कर दिया गया बताया जाता है कि  एयर प्रेशर सिस्टम के तहत  लोको इंजन सहित प्रत्येक बोगियों में ब्रेक होना चाहिए  और  बोगियों में एयर प्रेशर ब्रेक सिस्टम  का ठेका भी  2 वर्ष पूर्व हुआ है  लेकिन अभी तक किसी भी बोगी में ब्रेक सिस्टम नहीं लगा था  जो कहीं ना कहीं प्रबंधन की लापरवाही दर्शाता है सूत्र बताते हैं कि  जिस प्रकार  ट्रेनों में  इंजन सहित  प्रत्येक बोगियों में  ब्रेक सिस्टम होता है  वैसा ही सिस्टम यहां भी होना चाहिए था  लेकिन  चचाई में  एयर प्रेशर ब्रेक सिस्टम  मात्र  लोको इंजन भर में था  बाकी बोगियों में ऐसी व्यवस्थाएं नहीं थी l बताया  जाता है कि अधिकारी हमेशा लापरवाही बढ़ते हैं जिससे चचाई प्लांट में बड़ी-बड़ी घटनाएं घटते रहती है कभी आग लग जाता है प्लांट में तो कभी कोई लेबर करंट से खत्म हो जाता है l पूर्व में लोको विवेक नगर के पास भी यही हादसा हुआ था जिससे विवेक नगर में घर में घुसते घुसते बच गया l बताया जाता है की अधिकारियों की सांठगांठ और लापरवाही से हमेशा गुणवत्ता ही कार्य होता है जबकि सीटीडी लोको मेंटिनेस के लिए एक अच्छी खासी रकम आती है परंतु अधिकारी पावर प्लांट के हित को ना देखते हुए और गुणवत्ता हीन कार्यों को अंजाम देते हैंl लापरवाही के कारण निर्दोष लोको पायलट की मौत हो गई और  इसकी निष्पक्षता से जांच होनी चाहिए जांच पर जो अधिकारी दोषी पाए जाते हैं उन पर कड़ी कार्यवाही होनी चाहिएl


*इनका कहना है*

दुर्घटना के कारण लोको पायलट की मौत हो गई हमारी संवेदना मृतक के परिवारों के प्रति है और जो उचित मुआवजा होगा वह मृतक के परिवार वालों को दिलाई जाएगीl

*एएच रिजवी, मुख्य अभियंता अमरकंटक ताप विद्युत गृह  चचाई*

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget