आंगनबाड़ी केन्द्र में चोरी का फरार आरोपी गिरफ्तार, किराना दुकान से अवैध शराब जब्त


अनूपपुर

कोतवाली अनूपपुर पुलिस द्वारा आंगनबाड़ी केन्द्र में चोरी के मामले में फरार आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आंगनबाड़ी केन्द्र भरियाटोला सकरा की कार्यकर्ता मंती बैगा पिता मुन्ना बैगा उम्र 31 वर्ष निवासी पटेल मोहल्ला सकरा ने शिकायत दर्ज कराई की 27 जुलाई 2026 की रात्रि में आंगनबाड़ी केन्द्र में लगे शासकीय एल.ई.डी. टी.वी., आरो तथा बर्तन व वजन करने की मशीन को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है। जिस पर कोतवाली अनूपपुर में अपराध क्रमांक 454/26 धारा 331(4), 305(e) बी.एन.एस. का पंजीबद्ध कर आरोपी गोलू उर्फ आकाशा बैगा , अजय बैगा, दद्दा बैगा को गिरफ्तार कर चोरी का सामान व घटना में ताला तोड़ने में प्रयुक्त लोहे की राड व दो मोटर सायकलो को जप्त कर आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश कर जिला जेल भेजा गया था। मामले के फरार आरोपी मिथुन उर्फ दुपेन्द्र चौधरी पिता स्व. रोहणी प्रसाद चौधरी उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम पटनाकला थाना चचाई जिला अनूपपुर को गिरफ्तार कर चोरी किया गया वजन करने का मशीन जप्त कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया।

*किराना दुकान से अवैध शराब किया जब्त*

 अनूपपुर जिले के थाना करण पठार को मुखबिर सूचना मिली की किराना दुकान शराब की बिक्री की जा रही है, सूचना पर पुलिस दुकान पहुँची तो एक व्यक्ति अपने किराना दुकान पर मिला जिसने अपना अमर सिंह पिता राम सिंह गोंड उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम गेडीआमा का बताया तथा आरोपी के कब्जे से एक खाखी रंग की कार्टून मे 41 पाव अग्रेंजी एमडी शराब कुल 07.180 ली. कीमती करीबन 8200/- रू. तथा दूसरे खाकी रंग के कार्टून में 20 पाव अग्रेजी शराब गोवा करीबन 03 ली. कीमती करीबन 3000/-रू., तथा एक अन्य खाखी रंग के कार्टून मे अंग्रेजी शराब 19 पाव कुल 03 लीटर कीमती करीबन 3800/-रू., एक प्लास्टिक के नीले रंग के झोले के अन्दर एमडी अग्रेंजी शराब 01.180 एमएल कीमती 1200/- रू. , गोवा 05 पाव 900 एमएल कीमती 750/-रू., सफेद प्लेन 04 पाव 720 एमएल कीमती 400/-रू., कुल शराब करीबन 16.900 ली. कीमती 17350/- रू. एवं दो प्लास्टिक के डिब्बे में हाथ महुआ भट्टी से निर्मित देशी कच्ची शराब करीबन 07 ली. कीमती 700/- रू. कुल कीमती 23.900 ली. कुल कीमती 18050/-रू. की अग्रेंजी एवं देशी शराब उक्त शराब को आरोपी के कब्जे से जब्त किया। धारा 34- ए आब. एक्ट का अपराध पाये जाने से पंजीबध्द किया जाकर विवेचना में लिया गया।

समाचार 01 फ़ोटो 01

चलती बस में छात्रा के साथ छेड़छाड़, मामला दर्ज, पुलिस जांच में जुटी, बस के मालिक पर लगा आरोप

अनूपपुर

जिले में चलती बस में बीएससी नर्सिंग की 19 वर्षीय छात्रा के साथ कथित छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। छात्रा ने भट्ट बस के मालिक संजय भट्ट पर अश्लील हरकत करने और विरोध करने पर हाथ पकड़कर खींचने का आरोप लगाया है। छात्रा की शिकायत पर जैतहरी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि आरोपी पिछले कुछ महीनों से कथित तौर पर उसके साथ छेड़छाड़ कर रहा था। आरोप है कि अनूपपुर से वेंकटनगर जाते समय चलती बस में भी आरोपी ने उसके साथ अश्लील हरकत की। विरोध करने पर उसने छात्रा का हाथ पकड़कर खींचा। शिकायत के अनुसार, संजय भट्ट बस का मालिक होने के साथ-साथ कंडक्टर की भूमिका भी निभाता है। 

घटना के बाद छात्रा ने फोन करके अपनी मां को पूरी बात बताई। इसके बाद वह अपने पिता के साथ जैतहरी थाने पहुंची और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 74 और एससी-एसटी एक्ट की धारा 3 (2) (5) के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस पीड़िता के बयान और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच कर रही है।

चलती बस में छात्रा के साथ कथित छेड़छाड़ का मामला सामने आने के बाद सार्वजनिक परिवहन में महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं। रोजाना बसों से कॉलेज और अन्य स्थानों पर आने-जाने वाली छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना जरूरी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

समाचार 02 फ़ोटो 02

आईसेक्ट कौशल विकास यात्रा से विद्यार्थियों को शिक्षा, कौशल विकास व ऑल लिट्रेसी के प्रति किया जा रहा जागरूक

अनुपपूर

देश में शिक्षा, कौशल विकास और रोजगारोन्मुख प्रशिक्षण के क्षेत्र में कार्यरत आईसेक्ट द्वारा आयोजित कौशल विकास यात्रा–2026 देश भर में संचालित की जा रही है।“समर्थ भारत–सक्षम भारत”  थीम पर आधारित यह यात्रा 5 अक्टूबर से 5 नवंबर 2026 तक आयोजित की जा रही है। इसके अंतर्गत देश के 20 राज्यों और 300 जिलों में विद्यार्थियों, युवाओं, शिक्षकों तथा शैक्षणिक संस्थानों के बीच शिक्षा, कौशल विकास और भविष्य की तकनीकों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की जा रही हैं।  

यात्रा के अंतर्गत अनुपपूर जिले के आईसेक्ट प्रधान मंत्री कौशल केंद्र अनुपपूर में जागरूकता एवं विद्यार्थी संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को कौशल आधारित शिक्षा, करियर के अवसरों, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और आईसेक्ट की विभिन्न शैक्षणिक पहलों के बारे में जानकारी दीगई।

इस अभियान के माध्यम से लगभग 500 स्कूलों, कॉलेजों एवं शैक्षणिक संस्थानों तक पहुँचने तथा लगभग 1,000 आईसेक्ट स्किल नॉलेज प्रोवाइडर्स और केंद्रों का भ्रमण करने का लक्ष्य रखा गया है।

आईसेक्ट के प्रवक्ता भगवान दास ने कहा, “कौशल विकास यात्रा–2026 केवल एक शैक्षणिक अभियान नहीं है, बल्कि युवाओं को भविष्य की तकनीकों, कौशल आधारित शिक्षा और रोजगारोन्मुख अवसरों से जोड़ने की एक महत्वपूर्ण पहल है। हमारा उद्देश्य विद्यार्थियों को सही शैक्षणिक विकल्पों और भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप कौशल के प्रति जागरूक करना है।”

आईसेक्ट लिट्रेसी मिशन और कौशल विकास यात्रा विद्यार्थियों को नई तकनीकों को समझने, करियर की संभावनाओं को तलाशने तथा भविष्य के लिए आवश्यक कौशल विकसित करने की दिशा में मार्गदर्शन प्रदान कर सकती है। आईसेक्ट का उद्देश्य शिक्षा,  कौशल विकास और तकनीकी जागरूकता के माध्यम से युवाओं को आगे बढ़ने के नए अवसरों से जोड़ना है।

समाचार 03 फ़ोटो 03

सुरेंद्र गुप्ता बने विधायक प्रतिनिधि, लोगो ने दी शुभकामनाएं

अनूपपुर

अनूपपुर के विधायक व पूर्व मंत्री बिसाहू लाल सिंह ने भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता वार्ड क्रमांक 3 सोडा फैक्ट्री निवासी भाजपा नेता सुरेंद्र गुप्ता को परिषद में बैठकों और कार्यवाही के लिए अपना विधायक प्रतिनिधि घोषित किया है। विधायक प्रतिनिधि के रूप में उनके दायित्व का निर्वहन करेंगे। और बैठकों में भाग लेंगे।

विधायक प्रतिनिधि ने कहा कि वह प्रतिनिधि के रूप में बेहद ईमानदारी और लगन से जनता के लिए कार्य करेंगे सभी 15 वार्ड की समस्याओं को विधायक को अवगत कराकर समस्या हल कराएंगे।

नवगठित नगर परिषद की भाजपा की तरफ से प्रथम नगर अध्यक्ष बनी गीता गुप्ता सुरेंद्र गुप्ता की धर्मपत्नी है। उनकी इस नियुक्ति पर परिषद के समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी और हर्षो उल्लास का माहौल है। इनकी नियुक्ति पर रामलाल रौतेल अध्यक्ष जनजाति आयोग, जिला अध्यक्ष हीरा सिंह श्याम, मंडल अध्यक्ष सत्यनारायण उपाध्यक्ष डॉ राज तिवारी, संदीप पुरी पार्षद, अरविंद साहनी एडवोकेट, नीरज गुप्ता पत्रकार, रावेंद्र गुप्ता, अखिलेश सिंह, मनीष तिवारी, रवि दुबे, सुभाष मिश्रा, अरुण विश्वकर्मा, विश्वनाथ कहांर, दीपू बैगा, सौरभ कोरी, विजय तिवारी पत्रकार, अमित, शत्रु साल, अजय यादव विपक्ष के नेता अर्चना यादव ने बधाई दी है।

समाचार 04 फ़ोटो 04

पुलिस ने किराना दुकान से अवैध शराब किया जब्त, मामला दर्ज

 अनूपपुर

थाना करण पठार को मुखबिर सूचना मिली की किराना दुकान शराब की बिक्री की जा रही है, सूचना पर पुलिस दुकान पहुँची तो एक व्यक्ति अपने किराना दुकान पर मिला जिसने अपना अमर सिंह पिता राम सिंह गोंड उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम गेडीआमा का बताया तथा आरोपी के कब्जे से एक खाखी रंग की कार्टून मे 41 पाव अग्रेंजी एमडी शराब कुल 07.180 ली. कीमती करीबन 8200/- रू. तथा दूसरे खाकी रंग के कार्टून में 20 पाव अग्रेजी शराब गोवा करीबन 03 ली. कीमती करीबन 3000/-रू., तथा एक अन्य खाखी रंग के कार्टून मे अंग्रेजी शराब 19 पाव कुल 03 लीटर कीमती करीबन 3800/-रू., एक प्लास्टिक के नीले रंग के झोले के अन्दर एमडी अग्रेंजी शराब 01.180 एमएल कीमती 1200/- रू. , गोवा 05 पाव 900 एमएल कीमती 750/-रू., सफेद प्लेन 04 पाव 720 एमएल कीमती 400/-रू., कुल शराब करीबन 16.900 ली. कीमती 17350/- रू. एवं दो प्लास्टिक के डिब्बे में हाथ महुआ भट्टी से निर्मित देशी कच्ची शराब करीबन 07 ली. कीमती 700/- रू. कुल कीमती 23.900 ली. कुल कीमती 18050/-रू. की अग्रेंजी एवं देशी शराब उक्त शराब को आरोपी के कब्जे से जब्त किया। धारा 34- ए आब. एक्ट का अपराध पाये जाने से पंजीबध्द किया जाकर विवेचना में लिया गया।

समाचार 05 फ़ोटो 05

तहसील के गेट का ताला तोड़कर, तहसीलदार के वाहन में अज्ञात बदमाशों ने की तोड़फोड़, मामला दर्ज

शहडोल

बुढ़ार थाना क्षेत्र में तहसील परिसर के भीतर खड़े तहसीलदार के वाहन में तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। अज्ञात बदमाशों ने देर रात तहसील कार्यालय के गेट का ताला तोड़कर अंदर घुसने का प्रयास किया। इसमें नाकाम रहने पर परिसर में खड़े तहसीलदार के वाहन को निशाना बनाया और उसके शीशे तोड़ दिए। घटना के दौरान आवाज सुनकर ड्यूटी पर तैनात चौकीदार बाहर निकला तो बदमाश मौके से भाग गए। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

घटना बीती रात की बताई जा रही है। बुढ़ार तहसील परिसर में रात के समय चौकीदार ड्यूटी पर तैनात था। इसी दौरान कुछ बदमाशों ने तहसील कार्यालय के मुख्य गेट पर लगे ताले को तोड़ने का प्रयास किया। जब वे गेट खोलने में सफल नहीं हुए तो परिसर में खड़े तहसीलदार के वाहन में तोड़फोड़ कर दी। आवाज सुनकर चौकीदार बाहर आया और शोर मचाया, जिसके बाद बदमाश वहां से भाग निकले।

चौकीदार के मुताबिक, उसने घटना की जानकारी रात में ही अपने वरिष्ठ कर्मचारी-अधिकारी को दे दी थी। हालांकि, पुलिस तक सूचना रात में नहीं पहुंच सकी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और घटना से जुड़े साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई शुरू की। घटना की जानकारी मिलने के बाद अधिकारियों ने भी मामले की पड़ताल की। तहसील कार्यालय के एक कर्मचारी की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तोड़फोड़ सहित अन्य संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है।

बुढ़ार थाना प्रभारी खेम सिंह ने बताया कि तहसील परिसर में वाहन में तोड़फोड़ के मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की जांच की जा रही है। 

समाचार 06 फ़ोटो 06

पेड़ पर चढ़कर लकड़ी काट रहा ग्रामीण पेड़ से गिरा, हुई मौत, पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुटी

शहडोल

केशवाही चौकी अंतर्गत जंगल में पेड़ पर चढ़कर सूखी लकड़ी काट रहे 48 वर्षीय व्यक्ति की नीचे गिरने से मौत हो गई। लकड़ी काटने के दौरान अचानक पैर फिसलने से वह जमीन पर गिर पड़ा। हादसे में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। कुछ देर बाद वहां से गुजर रहे एक युवक ने उसे पेड़ के नीचे पड़ा देखा और ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी। हालांकि ग्रामीणों के पहुंचने तक उसकी मौत हो चुकी थी।

मृतक की पहचान टेघा निवासी सकुल्ला सिंह 48 वर्ष के रूप में हुई है। वह घर में जलाने के लिए लकड़ी की व्यवस्था करने जंगल गया था। इसी दौरान वह एक पेड़ पर चढ़कर सूखी लकड़ियां काटने लगा। लकड़ी काटते समय अचानक उसका पैर फिसल गया और वह अनियंत्रित होकर नीचे जमीन पर गिर पड़ा। ऊंचाई से गिरने के कारण उसे गंभीर चोटें आईं, जिससे उसकी मौत हो गई।

घटना के कुछ देर बाद जंगल में मवेशी चरा रहा एक युवक वहां से गुजरा। उसकी नजर पेड़ के नीचे पड़े व्यक्ति पर पड़ी। पास जाकर देखने पर व्यक्ति गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिला। इसके बाद युवक ने गांव पहुंचकर ग्रामीणों को इसकी सूचना दी। जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक सकुल्ला सिंह की मौत हो चुकी थी।

सूचना मिलने पर केशवाही चौकी पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

समाचार 07 फ़ोटो 07

अवैध रेत का परिवहन कर रहे ट्रैक्टर ने टीम को देखकर रेत सड़क पर गिराकर हुआ फरार 

उमरिया

चंदिया वन परिक्षेत्र के कक्ष क्रमांक 28 में अवैध रेत उत्खनन का मामला सामने आया है। जंगल से रेत निकालकर ट्रैक्टर-ट्रॉली से ले जा रहे लोगों ने वन विभाग की टीम को देखकर सड़क पर रेत गिरा दी और वाहन लेकर फरार हो गए। वन विभाग की टीम ने घटना का वीडियो बना लिया, जो सोमवार रात सोशल मीडिया पर सामने आया। विभाग ने प्रारंभिक कार्रवाई करते हुए पीओआर दर्ज किया है।

मुख्यमंत्री के शहडोल दौरे के चलते वन विभाग के कई अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी वहां लगाई गई थी। इसी दौरान जंगल में रेत उत्खनन और परिवहन की सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम को देखकर ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार लोग भागने लगे। इस दौरान उन्होंने ट्रॉली से रेत सड़क पर गिराना शुरू कर दिया। पूरी रेत सड़क पर डालने के बाद वे वाहन लेकर फरार हो गए। वनकर्मियों ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया।

वन विभाग के एसडीओ कुलदीप त्रिपाठी ने बताया कि वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। विभाग अपने स्तर पर कार्रवाई कर रहा है। मामले में पुलिस में एफआईआर भी दर्ज कराई जाएगी।

सहायक परिक्षेत्र अधिकारी कौड़िया दीपक खटीक ने बताया कि वन विभाग ने प्रारंभिक कार्रवाई पूरी कर ली है। जंगल में जिस स्थान से रेत निकाली जा रही थी, उसे चिह्नित कर लिया गया है। फरार ट्रैक्टर की तलाश की जा रही है। वाहन मिलने पर उसे जब्त किया जाएगा।

समाचार 08 

70वीं राष्ट्रीय शालेय हैण्डबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ

उमरिया

मध्यप्रदेश शासन के स्कूल शिक्षा विभाग एवं लोक शिक्षण संचालनालय के निर्देशानुसार 70वीं राष्ट्रीय शालेय हैण्डबॉल प्रतियोगिता (बालक अंडर-14 वर्ष) का शुभारंभ 27 अक्टूबर को अमर शहीद स्टेडियम में किया गया। कार्यक्रम में बांधवगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक शिवनारायण सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहें। मानपुर विधानसभा क्षेत्र की विधायक मीना सिंह एवं जिला पंचायत की अध्यक्ष अनुजा पटेल समारोह की सह-अध्यक्षता की। वहीं जिला पंचायत उमरिया के उपाध्यक्ष ओम नारायण सिंह तथा नगर पालिका परिषद उमरिया की अध्यक्ष रश्मि सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुई।

समाचार 09

कलेक्टर ने की 80 आवेदनों पर की जनसुनवाई

अनूपपुर

कलेक्ट्रेट स्थित नर्मदा सभागार में मंगलवार को आयोजित जिला स्तरीय जनसुनवाई में कलेक्टर रत्नाकर झा ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए आवेदकों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने प्राप्त 80 आवेदनों पर संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार कार्यवाही करते हुए त्वरित एवं संतुष्टिपूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जनसुनवाई में ग्राम पिपरिया निवासी बाबूलाल पटेल ने घर के आंगन में विद्युत केबल लगवाने, ग्राम फुनगा निवासी जीवन लाल सिंह ने विद्युत करंट से बैल की मृत्यु होने पर सहायता राशि दिलाने तथा अनूपपुर के जमुनिया टोला वार्ड क्रमांक 5 निवासी माया बाई कोल ने विद्युत बिल में सुधार संबंधी आवेदन प्रस्तुत किया। ग्राम कोलनी निवासी मनुवा पाव ने अपने पुत्र को रोजगार उपलब्ध कराने तथा ग्राम बरबसपुर करौंदी निवासी सोहन लाल यादव ने वृद्धावस्था पेंशन दिलाने के संबंध में आवेदन दिया। 

समाचार 01 फ़ोटो 01

चोरी पर दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी किया गया सामान बरामद

अनूपपुर

थाना कोतवाली अनूपपुर द्वारा चोरी के मामले के दो आरोपियो को गिरफ्तार किया गया। संदीप साहू पिता रामपाल साहू उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम दुलहरा का रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसकी अनूपपुर में रायपुर कार सर्विस सेन्टर दुकान के यार्ड में खड़ी गाड़ियो के पार्टस, वायरिंग तथा अन्य सामान चोरी हो रही थी, रात करीबन 01.00 बजे से 02.00 बजे के बीच तोड़ने की आवाज आई, तब देखा तो दो व्यक्ति कार का बोनट खोलकर कुछ सामान को निकाल रहे थे, जिन्हे पकड़कर पूछताछ करते रहे किन्तु दोनों के द्वारा कोई जानकारी नही देने पर दोनो को पकड़कर थाना लाया गया। रिपोर्ट पर कोतवाली अनूपपुर में अपराध क्रमांक 565/26 धारा 303(2), 3(5) बी.एन.एस. पंजीबद्ध किया गया। थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक उमेश उपाध्याय के नेतृत्व में उपनिरीक्षक जे.पी. लकड़ा प्रधान आरक्षक नितिन नामदेव की टीम के द्वारा आरोपी भारत लाल यादव पिता नत्थूलाल यादव उम्र 19 वर्ष निवासी सकरिया व पप्पू पुरी पिता सुनील पुरी उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम सोनमौहरी से चोरी किया गया वाहन का कापर वायर तथा वाहनो के पुराने पार्ट जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। कोतवाली अनूपपुर पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपियो से अन्य चोरियों के मामलो में पूछताछ की जा रही है।

समाचार 02 फ़ोटो 02

रेत उत्खनन का फरार आरोपी को गिरफ्तार

अनूपपुर

थाना कोतवाली अनूपपुर द्वारा अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन के फरार आरोपी राकेश यादव को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त किया गया। पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर बिना नम्बर की नीले रंग की स्वराज कंपनी की ट्रेक्टर के ट्राली में रेत लोड कर अवैध परिवहन करते हुए पकड़ा जाकर अवैध रेत एवं परिवहन में प्रयुक्त ट्रेक्टर ट्राली को जप्त कर अपराध क्रमांक 522/26 धारा 303(2), 317(5) बी.एन.एस.4/21 खान खनिज अधिनियम, 77/177 मोटर व्हीकल एक्ट का पंजीबद्ध किया गया था तथा वाहन चालक घटना दिनांक से फरार था जिसे कोतवाली निरीक्षक उमेश उपाध्याय के नेतृत्व प्रधान आरक्षक शेख रसीद, प्रधान आरक्षक रीतेश सिहं, आरक्षक अब्दुल कलीम की टीम के द्वारा फरार आरोपी चालक राकेश यादव पिता बबोल यादव उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम पसला को गिरफ्तार किया जाकर सक्षम न्यायालय में पेश किया गया।

समाचार 03 फ़ोटो 03

अतिक्रमण के विरुद्ध नगर पालिका की कार्रवाई, स्थायी ठेले हटाए गए अतिक्रमणकारियों को स्वयं अतिक्रमण हटाने के निर्देश

शहडोल

नगर पालिका परिषद शहडोल द्वारा शहर को स्वच्छ, सुंदर एवं व्यवस्थित बनाए रखने तथा यातायात व्यवस्था को सुचारु करने के उद्देश्य से अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया गया। मुख्य नगर पालिका अधिकारी अमित कुमार तिवारी के मार्गदर्शन में लल्लू सिंह चौक से न्यू बस स्टैंड मार्ग तक कार्रवाई की गई।

अभियान के दौरान सड़क एवं सार्वजनिक स्थलों पर स्थायी रूप से रखे गए बड़े ठेलों तथा अन्य अतिक्रमण को हटाया गया। नगर पालिका की टीम ने मशीनों की सहायता से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। साथ ही, ध्वनि विस्तारक यंत्र के माध्यम से दुकानदारों एवं अतिक्रमणकारियों को समझाइश देते हुए चेतावनी दी गई कि वे सार्वजनिक स्थलों पर किए गए अतिक्रमण को स्वयं हटा लें। ऐसा नहीं करने पर नगर पालिका द्वारा नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

नगर पालिका परिषद ने दुकानदारों एवं छोटे व्यवसायियों से अपील की है कि वे सड़क, फुटपाथ एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर स्थायी रूप से ठेले रखकर आवागमन बाधित न करें। छोटे व्यवसायी एवं फेरी लगाने वाले चलित ठेलों का उपयोग करें, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे और आम नागरिकों को आवागमन में असुविधा न हो। विशेष रूप से भीड़भाड़ वाले एवं असुरक्षित स्थानों पर ठेले लगाकर यातायात व्यवस्था प्रभावित न करने के निर्देश दिए गए हैं।

मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने स्पष्ट किया कि शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए यह अभियान आगामी दिनों में भी निरंतर जारी रहेगा। लोगो से स्वयं अतिक्रमण हटाने की अपील।

समाचार 04 फ़ोटो 04

एमए पास दुर्गा सिंह ने हुनर को बनाया अपनी ताकत, लकड़ी की कलाकारी से संवार रहीं भविष्य

शहडोल 

जिले के छतवई गांव की दुर्गा सिंह इसकी प्रेरक मिसाल हैं। मनोविज्ञान विषय में स्नातकोत्तर की पढ़ाई पूरी कर चुकीं दुर्गा ने आर्थिक कठिनाइयों के बावजूद हार नहीं मानी। उन्होंने अपने हाथों के हुनर को आजीविका का माध्यम बनाया और अब काष्ठ शिल्प यानी लकड़ी पर कलाकारी के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं।

दुर्गा सिंह ने स्नातकोत्तर की पढ़ाई पूरी की थी। इसके बाद उन्होंने सरकारी नौकरी की तैयारी शुरू की, लेकिन परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण आगे की पढ़ाई और तैयारी में कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा। परिवार की जिम्मेदारियों को समझते हुए उन्होंने आत्मनिर्भर बनने के लिए विभिन्न हुनर सीखने का निर्णय लिया।

दुर्गा ने सबसे पहले सिलाई और बुनाई, ब्यूटी पार्लर का काम सीखने का भी प्रयास किया। हालांकि, इन कार्यों से अपेक्षित आमदनी नहीं हो पा रही थी। इसी दौरान दुर्गा छतवई स्थित हथकरघा एवं हस्तशिल्प केंद्र पहुंचीं, जहां उन्होंने गोंडी चित्रकला का प्रशिक्षण लेना शुरू किया। चित्रकला सीखने के दौरान उनकी रुचि और बढ़ी। 

काष्ठ शिल्प के क्षेत्र में कदम रखे दुर्गा को अभी लगभग एक माह ही हुआ है, लेकिन इस कम समय में उन्होंने अपने काम से लोगों का ध्यान आकर्षित किया है। लकड़ी पर बारीक कलाकारी, चित्रांकन और आकर्षक आकृतियां तैयार करने में उनकी रुचि लगातार बढ़ रही है।

दुर्गा सिंह ने बताया कि लकड़ी पर कलाकारी के काम से उन्हें अब आमदनी होने लगी है। वर्तमान में वह इस कार्य से लगभग 6 से 8 हजार रुपये प्रतिमाह कमा रही हैं। 

समाचार 05 फ़ोटो 05

खैरहा के जंगलों में आधी रात सज रही जुए की महफिल, पुलिस बनी मूकदर्शक, दूसरे जिलों से पहुँच खिलाड़ी

शहडोल

जिले से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां खैरहा थाना क्षेत्र के घने जंगलों में बड़े पैमाने पर अवैध जुआ फड़ का संचालन किया जा रहा है। मौसम में आए बदलाव और गुलाबी ठंड की दस्तक के साथ ही क्षेत्र में सक्रिय जुआ माफियाओं के हौसले बुलंद हो गए हैं। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, इस पूरे अवैध कारोबार की कमान तबरेज नाम के एक कुख्यात सरगना ने संभाल रखी है, जो जिले भर के साथ-साथ सीमावर्ती क्षेत्रों से आने वाले जुआरियों को यहां दांव लगाने के लिए आमंत्रित कर रहा है।

जानकारी के मुताबिक, खैरहा के जंगलों में आधी रात को पूरी तैयारी के साथ जुए की फड़ सजाई जाती है। इस अवैध खेल में केवल स्थानीय लोग ही नहीं, बल्कि कोयलांचल क्षेत्र और पड़ोसी जिलों अनूपपुर उमरिया से भी सैकड़ों की तादाद में रसूखदार और शौकीन लोग अपनी किस्मत आजमाने पहुंच रहे हैं। सूत्रों का दावा है कि इस पूरे सिंडिकेट को सुचारू रूप से चलाने में तबरेज नाम का व्यक्ति अपने चार-पांच गुर्गों के साथ मिलकर

मुख्य भूमिका निभा रहा है। तबरेज पर आरोप है कि वह इस फड़ से प्रतिदिन लाखों रुपये की अवैध 'नाल' (कमीशन) वसूल कर रहा है, जिससे यह धंधा बेहद मुनाफेदार और संगठित रूप ले चुका है।

जंगल की आड़ में चल रहा जुए का यह काला खेल न जाने कितने परिवारों को आर्थिक और सामाजिक रूप से बर्बाद कर रहा है। स्थानीय ग्रामीणों में इस बात को लेकर भारी आक्रोश है कि पुलिस प्रशासन इस खुली सामाजिक बुराई को रोकने में पूरी तरह नाकाम साबित हुआ है। आरोप है कि सब कुछ जानते हुए भी खैरहा पुलिस और संबंधित प्रशासनिक अमला मूकदर्शक बना बैठा है, जिससे अपराधियों के हौसले और अधिक बढ़ रहे हैं। क्षेत्र के जागरूक नागरिकों ने  उच्च अधिकारियों से मामले में हस्तक्षेप करने तथा रात के इस नेटवर्क को ध्वस्त करने की मांग की है।

समाचार 06 फ़ोटो 06

अमलाई से धनपुरी पहुंची घोड़ी, देखने को उमड़ी भीड़

शहडोल

अमलाई जंगलों में लंबे समय से चर रही एक बेहद अनोखी घोड़ी अब अपने नए ठिकाने धनपुरी पहुंच चुकी है। दाना-पानी की तलाश में आई इस घोड़ी की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इसके पांच पैर हैं। यह घोड़ी न सिर्फ तेज दौड़ती है, बल्कि ऊंची छलांग लगाने में भी माहिर है।

अपनी शारीरिक अनूठेपन और फुर्ती के कारण यह घोड़ी देखते ही देखते इलाके में भारी आकर्षण का केंद्र बन गई है। जब यह सुंदर घोड़ी महफिलों में रात भर नाचती है, तो इसके अनोखे अंदाज को देखने के लिए सैकड़ों प्रशंसकों और खेल प्रेमियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ती है। लोग इसके नृत्य के दीवाने हो चुके हैं।

फिलहाल धनपुरी में इस घोड़ी पर सवारी करने के शौकीन लोग और खेल प्रेमी बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। यहां आने वाले सभी मेहमानों और खेल प्रेमियों के स्वागत, आवभगत और देखभाल की पूरी जिम्मेदारी 'चतुरा लवली मामा चंगा' संभाल रहे हैं। यह अनोखी पांच पैरों वाली घोड़ी पूरे क्षेत्र में कौतूहल और चर्चा का विषय बनी हुई है।

समाचार 07 फ़ोटो 07

बिना लाइसेंस ले जाए जा रहे पटाखा को पुलिस ने ट्रक सहित किया जब्त

उमरिया 

जिले के पाली थाना क्षेत्र में पुलिस ने हाईवे के सूखा तिराहे के पास खड़े एक ट्रक से पटाखों के छह कार्टून जब्त किए हैं। पुलिस के अनुसार, चालक के पास पटाखों के परिवहन से संबंधित लाइसेंस नहीं था। साथ ही, वाहन में आग से बचाव के पर्याप्त इंतजाम भी नहीं मिले।

थाना प्रभारी गोविंद सिंह धुर्वे के मुताबिक, पुलिस को ट्रक क्रमांक एमपी 20 जीबी 0173 में पटाखे रखे होने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचकर गवाहों की मौजूदगी में तलाशी ली गई, जिसमें छह कार्टून पटाखे मिले। चालक की पहचान सिप्पू यादव, निवासी लेदरी झुकेही, थाना अमरपाटन, जिला मैहर के रूप में हुई है।

पूछताछ में चालक ने बताया कि पटाखे नौरोजाबाद स्थित बाबा जनरल स्टोर्स के मालिक के हैं। हालांकि, वह दुकान संचालक का नाम नहीं बता सका। पुलिस अब पटाखों के स्रोत, गंतव्य और परिवहन संबंधी नियमों के पालन की जांच कर रही है।

पुलिस ने ट्रक की कीमत करीब तीन लाख रुपये और पटाखों की कीमत लगभग 40 हजार रुपये आंकी है। इस तरह कुल तीन लाख 40 हजार रुपये का मशरूका जब्त किया गया है। पटाखों को थाने में सुरक्षित रखवाया गया है।

समाचार 08 फ़ोटो 08

अनियन्त्रित ट्रक दुकान में घुसा, एक की मौत, एक घायल

उमरिया

चंदिया थाना अंतर्गत हाइवे पर अनियन्त्रित कैप्सूल ट्रक ने एक की जान ले ली। कटनी से उमरिया की ओर आ रहा एमपी 18 ZD 1174 कैप्सूल वाहन अज्ञात कारणों से अनियन्त्रित हुआ और हाइवे के बगल में मौजूद नत्थू कुशवाहा की दुकान में घुस गया, इस दौरान बेटा संतोष कुशवाहा 38 वर्ष अनियन्त्रित हाइवा की चपेट में आ गया, जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई, वही पिता नत्थू कुशवाहा इस हादसे में गम्भीर रूप से घायल है, जिसे घटना के बाद 108 की मदद से पहले चंदिया अस्पताल लाया गया, जहाँ प्राथमिक उपचार कर पिता को जिला अस्पताल रेफेर किया गया है। आपको बता दे चंदिया हाइवे पर कुछ लोग कच्चा मकान बनाकर वाहनों की धुलाई आदि के लिए पानी की सप्लाई करते है, खबर है कि इसी कार्य को पीड़ित परिवार वर्षों से कर रहा था। इस दर्दनाक हादसे के कारण परिवार का भरण पोषण करने वाले की मौत हो गयी। की नींद सुला दिया, वही गम्भीर पिता भी ज़िंदगी-मौत से जूझ रहा है। हाइवे पर रफ्तार से दौड़ रहे वाहन बीते वर्षों में कई ज़िंदगियाँ तबाह कर चुके हैं,खास तौर से ओवरलोड वाहनों ने तो जैसे हाइवे पर धमाचौकड़ी ही मचा कर रखी है। मगर जिम्मेदार कार्यवाही करने वाले मौन है।

समाचार 09 फ़ोटो 09

मां राजरानी की भव्य रथ यात्रा पहुंची अमरकंटक, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, हुआ विसर्जन

 अनूपपुर

नव युवक दुर्गा पूजा समिति जमुना द्वारा मां राजरानी की भव्य पद रथ यात्रा निकाली गई। जमुना से रवाना हुई यह यात्रा पवित्र नगरी अमरकंटक पहुंची। यात्रा में सैकड़ों की संख्या में महिला एवं पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए। मां राजरानी के जयकारों और भक्तिमय वातावरण के बीच श्रद्धालुओं ने पूरे मार्ग में उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। अमरकंटक पहुंचने के बाद मां की प्रतिमा का विधि-विधान से विसर्जन किया गया।

नव युवक दुर्गा पूजा समिति की ओर से आयोजित इस धार्मिक यात्रा में श्रद्धालुओं की विशेष आस्था देखने को मिली। यात्रा के दौरान मां राजरानी की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। वहीं, नवदुर्गा स्वरूप में सजी कन्याओं ने नृत्य प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। कन्याओं की प्रस्तुति से यात्रा में धार्मिक उल्लास और उत्साह का माहौल और भी बढ़ गया। जगह-जगह श्रद्धालुओं में मां के प्रति भक्ति और समर्पण का भाव दिखाई दिया।

मां राजरानी की पद रथ यात्रा जमुना से प्रारंभ होकर बदरा, अनूपपुर, राजेंद्रग्राम और पुष्पराजगढ़ होते हुए अमरकंटक पहुंची। यात्रा के मार्ग में श्रद्धालु धार्मिक उत्साह के साथ आगे बढ़ते रहे। शनिवार की रात्रि को अमरकंटक पहुंचने पर धार्मिक आयोजन का समापन मां की प्रतिमा के विसर्जन के साथ हुआ। 

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget