युवती के साथ बलात्कार का आरोपी गिरप्तार, कुएं में मिला का शव, गले में बंधे थे पत्थर, हत्या की आशंका


अनूपपुर

थाना कोतवाली अनूपपुर पुलिस व्दारा 32 वर्षीय युवती के साथ ब्लैकमेल कर बलात्कार का आरोपी 24 घण्टो के अंदर गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त किया गया।

16 अक्टूबर 2026 को 32 वर्षीय युवती के व्दारा थाना कोतवाली अनूपपुर पहुंकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई की सैम राजपूत उर्फ संजू निवासी वार्ड न. 15 विवेकनगर रेस्क्यू कालोनी चचाई के द्वारा अश्लील फोटो वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर बलात्कार किया गया है। उक्त रिपोर्ट पर थाना कोतवाली अनूपपुर मे अपराध क्र. 555/2026 धारा 64(2) एम, 332 (बी) बी.एन.एस. पंजीबद्ध किया जाकर टी. आई कोतवाली उमेश उपाध्याय के नेतृत्व में महिला उपनिरीक्षक सरिता लकडा, प्रधान आरक्षक शेख रसीद, प्रकाश तिवारी एवं आरक्षक अब्दुल कलीम की टीम के व्दारा आरोपी सैम राजपूत उर्फ संजू पिता वृतलाल राजपूत उम्र 27 वर्ष निवासी वार्ड न. 15 विवेकनगर रेस्क्यू कालोनी चचाई थाना चचाई जिला अनूपपुर को गिरफ्तार किया जाकर न्यायालय में पेश किया जाकर न्यायिक अभिरक्षा में जिला जेल अनूपपुर में निरूद्ध कराया गया है।

*कुएं में मिला का शव, गले में बंधे थे पत्थर, हत्या की आशंका*


अनूपपुर जिले के देवरी चक्कीटोला गांव में शनिवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब 20 फीट गहरे कुएं से 48 वर्षीय किसान रमेश सिंह का शव बरामद हुआ। एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू कर शव को बाहर निकाला। किसान के गले में गमछे से करीब 20 किलो वजनी पत्थर बंधे मिले।

जानकारी के अनुसार, रमेश सिंह 15 अक्टूबर को खेत जाने के लिए घर से निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। 16 अक्टूबर को परिजनों ने उनके लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शनिवार सुबह उनके बड़े भाई को घर से करीब तीन किलोमीटर दूर कुएं के पास रमेश के जूते और पनही दिखाई दिए। इसके बाद तलाश की गई तो कुएं में शव मिला।

परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। हालांकि, उन्होंने रमेश की मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने की बात भी बताई। एसडीआरएफ ने शव पुलिस को सौंप दिया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद हो सकेगा।

कोतवाली पुलिस ने पीकप से खाद की 20 बोरियां की जब्त, खाद की  कालाबाजारी की आशंका


अनूपपुर

जिले में खाद की खरीद-बिक्री और वितरण व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं। अनूपपुर कोतवाली पुलिस ने कुसमहाई रोड पर कार्रवाई करते हुए एक पिकअप वाहन के साथ खाद की 20 बोरियां जब्त की हैं। इस कार्रवाई के बाद खाद के परिवहन और बिक्री से जुड़े तथ्यों की जांच को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जब्त खाद का संबंध दुर्गा पटेल से जोड़ा जा रहा है। उनके संबंध में खाद की कालाबाजारी की शिकायतें सामने आने की बात भी कही जा रही है। हालांकि, इन शिकायतों की वास्तविकता और जब्त खाद के मामले में उनकी भूमिका की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

पुलिस की इस कार्रवाई के बाद सबसे महत्वपूर्ण सवाल खाद के स्रोत और उसके परिवहन को लेकर है। जब्त की गई बोरियां कहां से लाई गई थीं, उन्हें किस स्थान पर पहुंचाया जाना था और उनकी बिक्री किन शर्तों पर की जानी थी, इन बिंदुओं की जांच से मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकती है।

फिलहाल, खाद की जब्ती की जानकारी सामने आई है, लेकिन इसे कालाबाजारी से जोड़ने वाले तथ्यों की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है। ऐसे में जांच के निष्कर्ष सामने आने तक किसी व्यक्ति की संलिप्तता को लेकर अंतिम निष्कर्ष निकालना उचित नहीं होगा।

खेती के मौसम में खाद की उपलब्धता किसानों के लिए बेहद महत्वपूर्ण होती है। यदि खाद के अवैध भंडारण, परिवहन या निर्धारित व्यवस्था से बाहर बिक्री की पुष्टि होती है, तो इसका असर किसानों की जरूरतों और बाजार व्यवस्था पर पड़ सकता है। इसलिए मामले की जांच केवल जब्त खाद तक सीमित न रहकर उसके वितरण और बिक्री से जुड़े पहलुओं तक पहुंचना जरूरी है।

कोतवाली पुलिस की कार्रवाई के बाद अब खाद के स्रोत, परिवहन और संभावित बिक्री से जुड़े तथ्यों की पड़ताल महत्वपूर्ण मानी जा रही है। संबंधित कृषि विभाग की भूमिका और मामले में लागू होने वाले कानूनी प्रावधानों को लेकर भी आधिकारिक जानकारी सामने आना बाकी है।

रेत से भरे ट्रैक्टर ने नायब तहसीलदार की गाड़ी को मारी ठोकर, अवैध पेट्रोल परिवहन करने पर तीन पर मामला दर्ज


शहडोल

रेत माफियाओं के हौसले इतने बुलंद हैं की ब्यौहारी तहसील के बुढ़वा क्षेत्र में अवैध रेत परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंचीं नायब तहसीलदार की शासकीय गाड़ी को ट्रैक्टर-ट्रॉली ने जोरदार टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना का एक लाइव वीडियो भी सामने आया है। 

बुढ़वा नायब तहसीलदार अंकिता पांडे अपने क्षेत्र में अवैध रेत परिवहन के विरुद्ध कार्रवाई कर रही थीं। ट्रैक्टर का पीछा करने के दौरान अधिकारी के सामने रेत लोड तेज रफ्तार ट्रेक्टर ने बीच सड़क रेत अनलोड कर ट्रेक्टर के पीछे का हिस्सा ट्राली को खोल दिया। इससे नायब तहसीलदार की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। हालाँकि इस दौरान वह बाल-बाल बच गईं। घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया। मामले में देवलौंद पुलिस ने वाहन चालक और मालिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। ट्रैक्टर-ट्रॉली मालिक की पहचान ग्राम बुढ़वा निवासी कृष्णा पाल बैस के रूप में हुई है। 

इस घटना ने एक बार फिर जिले में अवैध रेत कारोबार और कार्रवाई करने वाले अधिकारियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अवैध रेत उत्खनन और परिवहन रोकने की कोशिश के दौरान एक पटवारी व एक पुलिस सहायक उपनिरीक्षक की वाहन से कुचलकर मौत हो चुकी है। इसके अलावा भी कार्रवाई के दौरान अधिकारियों पर हमले की घटनाएं सामने आती रही हैं।

*अवैध पेट्रोल परिवहन करने पर तीन पर मामला दर्ज* 


उमरिया

थाना इंदवार पुलिस द्वारा देर रात ग्राम चंसुरा, झलवार मोड़ पर कार्यवाही करते 03 आरोपियों को ज्वलनशील पदार्थ पेट्रोल का बिना किसी वैध अनुमति के बिक्री हेतु परिवहन करते हुये पकड़ा गया जिनके कब्जे से 370 लीटर पेट्रोल एवं घटना में प्रयुक्त कार कुल ₹8.42 लाख की संपत्ति जप्त कर प्रकरण दर्ज किया गया।

रात्रि थाना इंदवार में डायल 112 पर सूचनाकर्ता द्वारा मारपीट एवं झगड़ा होने की सूचना दी गई । सूचना प्राप्त होने पर तुंरत ही डायल 112 सूचनाकर्ता के बताये अनुसार घटनास्थल ग्राम चंसुरा, झलवार मोड़, हनुमान मंदिर के पास पहुंची । घटनास्थल पर गोल्डन ब्राउन रंग की हुंडई ग्रैंड i 10 कार क्रमांक MP 21 CA 5860 खड़ी मिली जिसके पास 03 व्यक्ति मिले जिनसे झगड़े का कारण पूछा गया साथ वाहन की तलाशी ली गई जिस पर वाहन में ड्रम रखे पाये गये, ड्रम में ज्वलनशील पदार्थ पेट्रोल पाया गया पेट्रोल के संबंध में वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर पुलिस द्वारा 370 लीटर पेट्रोल एवं परिवहन में प्रयुक्त वाहन को जप्त किया जाकर आरोपियों दीपक राय उम्र 30 वर्ष निवासी खेरा, आशीष जायसवाल उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम चंसुरा, राकेश यादव उम्र 29 वर्ष निवासी ग्राम बम्होरी, के विरूद्ध अपराध क्रमांक 390/2026, धारा 287, 3(5) भारतीय न्याय संहिता, 2023 के अंतर्गत दर्ज किया जाकर विवेचना में लिया गया ।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget