धंस रही है मैकल की पहाड़ी, जमीन खिसकने से उखड़ रहे हैं पेड़, हो रहे हैं गड्ढे, जांच में जुटी विशेषज्ञों की टीम


अनूपपुर

जिले के पुष्पराजगढ़ क्षेत्र में मैकल पर्वत की पहाड़ियों में भू-धंसाव का मामला अब गंभीर होता जा रहा है। धर्मदास, पटना और पकरी पानी सहित अलग-अलग स्थानों से पहाड़ी जमीन के खिसकने, गहरे गड्ढे बनने और पेड़ों के उखड़ने की तस्वीरें सामने आई हैं। कुछ स्थानों पर करीब 10 से 20 फीट तक जमीन नीचे खिसक गई है।

घटना को गंभीरता से लेते हुए वन एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय अमरकंटक के भूगोल एवं भूगर्भ विज्ञान विभाग के विशेषज्ञों की टीम जांच में जुट गई है।

प्रारंभिक जानकारी में धर्मदास, पटना और पकरी पानी में जमीन की ऊपरी परत के नीचे खिसकने और गहरे दरारें बनने की बात सामने आई है। विशेषज्ञ चट्टानों की संरचना, मिट्टी की प्रकृति, ढलान, जल निकासी और भूजल गतिविधियों का अध्ययन कर रहे हैं।

वहीं स्थानीय लोगों ने जंगल की अंधाधुंध कटाई, पत्थर उत्खनन और ब्लास्टिंग को भी इस घटना का कारण बताया है। इसी बीच अमरकंटक में 2134, 14 हेक्टेयर में प्रस्तावित सेटेलाइट सिटी को लेकर भी पर्यावरण प्रेमियों ने सवाल खड़े किए हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि मैकल क्षेत्र की प्राकृतिक स्थिरता और जलस्रोतों की सुरक्षा के लिए पहले भू-स्खलन की वजह बन सकते हैं, इसलिए इस प्रोजेक्ट का पर्यावरणीय आकलन जरूरी है। फिलहाल भूगर्भ विज्ञान विभाग की रिपोर्ट का इंतजार है।

रेत के कागजात मांगने पर ट्रैक्टर को गिरा दिया खाई में, पुलिस ने की कार्यवाही


शहडोल

जयसिंहनगर थाना क्षेत्र के भुरका गांव के अखड़ार नाले से रेत का उत्खनन कर ट्रैक्टर के जरिए परिवहन किया जा रहा था, इसी दौरान मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर चालक से दस्तावेज मांगे। आरोप है कि पुलिस की कार्रवाई से घबराए पिता पुत्र ने पहले विवाद किया और फिर ट्रैक्टर से रेत अनलोड कर दी। इसके बाद गाली गलौज के बीच चालू ट्रैक्टर-ट्रॉली को खाई में धकेल दिया। पिता-पुत्र ने कथित तौर पर पुलिस पर ही ट्रैक्टर-ट्रॉली खाई में गिराने का आरोप लगाया।

भुरका गांव का यह मामला प्रशासनिक निगरानी और अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने की चुनौती को फिर सामने लाता है। अब देखना होगा कि वायरल वीडियो के आधार पर जिम्मेदारों की पहचान कर क्या कार्रवाई की जाती है।

इस मामले में पुलिस ने बताया कि सुरेश अहिरवार नामक व्यक्ति के साथ पिता पुत्र का विवाद हो रहा था, जिसकी सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची। जहां पुलिस देख ट्रेक्टर ट्राली नीचे नाले में गिरा दिया। सुरेश सिंह गहरवार की शिकायत पर सूर्य प्रकाश मिश्रा और सत्यम मिश्रा के खिलाफ मारपीट करने की कार्यवाही की गई है, जबकि चालक राहुल केवट और सत्यम मिश्रा के खिलाफ रेत की कार्यवाही की गई है।

दुर्गा प्रतिमा ले जा रहे ट्रैक्टर को बस ने मारी टक्कर, 10 घायल, 6 की हालत गंभीर, मेडिकल कॉलेज में भर्ती


शहडोल

ब्यौहारी थाना क्षेत्र में चरखारी के पास रविवार देर शाम बड़ा सड़क हादसा हो गया। मां दुर्गा की प्रतिमा लेकर जा रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली को बस ने टक्कर मार दी। हादसे में 10 लोग घायल हो गए, जिनमें 13 साल का एक बालक भी शामिल है। घायलों में छह की हालत नाजुक होने पर उन्हें रीवा मेडिकल कॉलेज और शहडोल मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। सभी घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से हायर सेंटर भेजा गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मदद के लिए दौड़े।

ग्रामीण ट्रैक्टर में मां दुर्गा की प्रतिमा लेकर साखी की ओर जा रहे थे। उन्हें गांव के पंडाल में प्रतिमा स्थापित करनी थी। चरखारी के पास ट्रैक्टर सड़क किनारे खड़ा था। इसी दौरान सीधी से ब्यौहारी आ रही बस ने ट्रैक्टर को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ट्रॉली में प्रतिमा के साथ बैठे कई ग्रामीण नीचे गिर पड़े और घायल हो गए। ट्रैक्टर में करीब 16 लोग सवार थे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की।

ट्रैक्टर में करीब 16 लोग सवार थे, जिनमें से 10 घायल हुए हैं। घायलों में सबसे छोटा बालक 13 साल का है। कुछ लोगों के हाथ-पैर टूटे हैं, जबकि अन्य को गंभीर चोटें आई हैं। घायलों की स्थिति को देखते हुए छह लोगों को हायर सेंटर रेफर किया गया है। इनमें रीवा मेडिकल कॉलेज और शहडोल मेडिकल कॉलेज शामिल हैं। सभी को एंबुलेंस से भेजा गया है। हादसे के दौरान ट्रॉली में मां दुर्गा की प्रतिमा भी रखी थी। पुलिस ने प्रतिमा को सुरक्षित गांव रवाना करवाया, ताकि पंडाल में उसकी स्थापना की जा सके। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget