दो अलग-अलग मामलो मे पानी मे डूबने से व छत से गिरने से 2 युवकों की हुई मौत, पुलिस जांच में जुटी


अनूपपुर

पुलिस चौकी फुनगा अंतर्गत दो अलग-अलग घटनाओं में दो युवकों की मृत्यु हो गई। ग्राम पंचायत बम्हनी में दोपहर खेत में भरे पानी में 35 वर्षीय महेश बैगा की डूबने से एवं ग्राम पंचायत पाली में 21 वर्षीय दिनेश चौधरी की छत से गिरने से मौत हो गई।

ग्राम पंचायत बम्हनी में दोपहर खेत में भरे पानी में डूबने से महेश बैगा पुत्र भुत्ता बैगा, निवासी बम्हनी सुबह घर से गांव की जाने की बात कह निकला था। इसी दौरान गांव के सुनसान जगह के पास एक खेत में गांव के एक बुजुर्ग ने युवक के शव को देखा, जिसकी सूचना ग्रामीणों को दी। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने शव को देखने के बाद पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फुनगा स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां शाम पोस्टमार्डम करा परिजनों को सौंपा दिया। पति की मौत की सूचना पर पत्नी की तबियत बिगड़ गई, जहां पुलिस ने उसे स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए भर्ती कराया है।

पुलिस ने बताया कि मृतक खाने पीने का आदी था। प्रथम दृष्टया पांव फिसलने से खेत की मेढ़ पर गिरना और खेत में भरे पानी में गिरने और डूबने से युवक की मौत होना प्रतीत होता है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

दूसरी घटना पुलिस चौकी फुनगा के ही ग्राम पंचायत पाली में एक दर्दनाक हादसे में 21 वर्षीय युवक दिनेश पुत्र राकेश चौधरी की छत से गिरने से मौत हो गई। युवक शाम के समय घर की छत पर टहल रहा था। इसी दौरान अचानक पैर फिसलने से वह छत से नीचे गिर गया। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस चौकी फुनगा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार पोस्टमार्डम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फुनगा लेकर पहुंची, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक जांच में सिर में गंभीर चोट के कारण मौत होने की बात कही। पुलिस शव परिजनों को सौंप मामले की जांच कर रही है।

फर्जी फेसबुक आईडी से छवि खराब करने पर मामला दर्ज, अस्पताल में इलाज के दौरान संदिग्धावस्था में युवती की मौत


अनूपपुर

भालूमाड़ा पुलिस ने फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर एक व्यक्ति की छवि खराब करने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। पुलिस के अनुसार फरियादी अभिषेक सिंह उर्फ विक्की सिंह पिता राम अवध सिंह, उम्र 40 वर्ष, निवासी वार्ड नंबर 17, दफाई, भालूमाड़ा ने थाने में शिकायत प्रस्तुत की थी।

एफआईआर में दर्ज शिकायत के अनुसार, फरियादी का आरोप है कि उसके नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर विभिन्न व्यक्तियों को गलत तरीके से कमेंट कर उसकी छवि खराब करने का प्रयास किया जा रहा है। शिकायतकर्ता के मुताबिक पूर्व में भी इसी फर्जी आईडी से उसके खिलाफ गलत कमेंट किए जाने की शिकायत की गई थी। एफआईआर में यह भी उल्लेख है कि 14 सितंबर 2026 को भी फर्जी फेसबुक आईडी से अभद्र टिप्पणी कर छवि खराब करने का प्रयास किए जाने की बात शिकायत में कही गई है।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्रथम दृष्टया आईटी एक्ट की धारा 67 के तहत अपराध घटित होना पाए जाने पर मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।पुलिस द्वारा फर्जी फेसबुक आईडी, उससे किए गए कमेंट तथा संबंधित डिजिटल साक्ष्यों की जांच की जा रही है।

*अस्पताल में इलाज के दौरान संदिग्धावस्था में युवती की मौत*

अनूपपुर जिला चिकित्सालय में इलाज कराने पहुंची 20 वर्षीय युवती सरिता प्रजापति पुत्री सुखलाल प्रजापति निवासी पोंडी चोड़ी की संदिग्धावस्था में मौत हो गई। युवती को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया था, इस दौरान परिजनों द्वारा जहर खाने की सूचना पर डॉक्टरों द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया, हालांकि इस दौरान डॉक्टर ने युवती की बिगड़ती तबियत पर उसे स्थिर कर शहडोल मेडिकल कॉलेज के जाने की सलाह दी गई। लेकिन परिजन शहडोल ले जाने की बजाय जिला चिकित्सालय अनूपपुर में इलाज कराना चाह रहे थे। इसी दौरान अचानक युवती की तबियत ज्यादा बिगड़ गई, जहां उसकी मौत हो गई।

अस्पताल की सूचना पर पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने की बात परिजनों से कही। जिस पर परिजन बिना पोस्टमार्टम शव ले जाने जिद्द करने लगे। इस पर पुलिस अधिकारी ने परिजनों को समझाते पोस्टमार्टम के लिए राजी कर शव को मर्चुरी में रखवाया गए, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। जाँच रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा। डॉक्टर के अनुसार युवती के जहर खाने की आशंका बताई, लेकिन युवती के मुँह से न तो सल्फास या अन्य कीटनाशी दवा की गंध आ रही थी।

घटना के दौरान घर में युवती, पिता के अलावा भाभी थी। माँ अपनी छोटी बहन के पास शनिवार को शहडोल मिलने गई थी। मृतिका की मौसी का कहना है की युवती को कुछ दिनों से बुखार आ रहा था, शनिवार की गांव में ही किसी डॉक्टर से इलाज करवाते उसे इंजेक्शन दिलाई गई थी। दोपहर में युवती बाड़ी में बैठी थी, तबियत बिगड़ने पर जहर की आशंका में इलाज के लिए अस्पताल लेकर परिजन आए थे।

पहाड़ों से मलबा व पेड़ गिरने से दो दिन से तीन प्रमुख मार्ग बंद, हाथ भट्टी व विदेशी मदिरा जब्त, तीन मामला दर्ज 


अनूपपुर

प्रमुख धार्मिक एवं आध्यात्मिक तीर्थ स्थल तथा पर्यटन केंद्र पवित्र नगरी अमरकंटक को छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले से जोड़ने वाले तीन प्रमुख संपर्क मार्ग लगातार हुई मूसलाधार बारिश के बाद बंद हो गए हैं। बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान के प्रभाव से क्षेत्र में तीन दिनों तक हुई झमाझम बारिश के चलते पहाड़ी हिस्सों से मलबा और पेड़ गिरने के कारण धरमपानी-दुर्गधारा-पकरिया मार्ग, जालेश्वर-मदरवानी मार्ग तथा विश्वविद्यालय-पेंड्रा रोड मार्ग पर आवागमन पूरी तरह प्रभावित हुआ है।

बताया जा रहा है कि तीनों मार्ग पिछले दो दिनों से अवरुद्ध हैं। मार्गों पर गिरे पेड़ों और मलबे को हटाकर यातायात बहाल करने के लिए स्थानीय स्तर पर प्रशासन तथा छत्तीसगढ़ लोक निर्माण विभाग की ओर से कार्रवाई की अपेक्षा की जा रही है। लगातार मार्ग बंद रहने से अमरकंटक और गौरेला-पेंड्रा क्षेत्र के बीच आवागमन करने वाले लोगों के सामने अतिरिक्त दूरी तय करने की स्थिति बन गई है।

इन मार्गों का अमरकंटक की यातायात व्यवस्था में विशेष महत्व है। अमरकंटक-दुर्गधारा-पकरिया मार्ग करीब 25 किलोमीटर, जालेश्वर मार्ग लगभग 33 किलोमीटर तथा विश्वविद्यालय-पेंड्रा रोड मार्ग करीब 35 किलोमीटर लंबा है। सामान्य दिनों में इन मार्गों से अमरकंटक और पेंड्रा क्षेत्र के बीच बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, व्यापारी, पर्यटक एवं तीर्थयात्री आवागमन करते हैं।

मार्ग बंद होने के कारण पेंड्रा रोड रेलवे स्टेशन आने-जाने वाले यात्रियों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है। उन्हें तराई क्षेत्र के गांवों से होकर करीब 45 किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है। इससे यात्रा का समय बढ़ने के साथ ही वाहन चालकों और यात्रियों पर अतिरिक्त आर्थिक भार भी पड़ रहा है।

हाथ भट्टी व विदेशी मदिरा जब्त, तीन मामला दर्ज 

अनूपपुर जिले के अमरकंटक में आबकारी विभाग द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जिले में अवैध मदिरा के निर्माण , संग्रहण एवं विक्रय पर अंकुश लगाने के उद्देश्य के अंतर्गत आबकारी विभाग ने अमरकंटक क्षेत्र में प्रभावी कार्रवाई करते हुए 27 सितंबर 2026 को विभिन्न स्थानों से हाथ भट्टी एवं विदेशी मदिरा बरामद की है । कार्रवाई के दौरान तीन आरोपियों के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई ।

अमरकंटक के वार्ड क्रमांक-7 में राजेश सिंह एवं रामकली के कब्जे से 11 लीटर हाथ भट्टी मदिरा बरामद की गई । वहीं बाराती क्षेत्र में अनीता धुर्वे के कब्जे से 7.2 बल्क लीटर विदेशी मदिरा तथा ग्राम लालपुर में संजनाबाई के कब्जे से 6.3 बल्क लीटर विदेशी मदिरा जब्त की गई ।

आबकारी विभाग ने बरामद मदिरा को जप्त करते हुए संबंधित आरोपियों के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम, 1915 की धारा 34(1)(क) के तहत मामला दर्ज कर कार्यवाही की।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget