कटाई के दौरान पेड़ की चपेट मे आने से मजदूर की हुई मौत, ठेकेदार बिना सुरक्षा उपकरण के करवा रहा था कटाई 

शहडोल

बुढ़ार थाना क्षेत्र के गोपालपुर में वन भूमि पर पेड़ कटाई के दौरान एक मजदूर की पेड़ की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना ने वन भूमि पर कराए जा रहे कटाई कार्य के दौरान मजदूरों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रत्यक्षदर्शी मजदूरों ने आरोप लगाया कि काम के दौरान आवश्यक सुरक्षा उपकरण और पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम उपलब्ध नहीं कराए गए थे।

जानकारी के अनुसार गोपालपुर बीट में वन विभाग की भूमि पर लगे यूकेलिप्टस (लिप्टिस) के पेड़ों की कटाई का कार्य कराया जा रहा था। इसी दौरान जैतपुर क्षेत्र के शाहपुर निवासी केशव प्रसाद पेड़ काटने के काम में लगा था। कटाई के दौरान अचानक पेड़ असंतुलित होकर मजदूर के ऊपर जा गिरा। गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद साथी मजदूरों ने मामले की जानकारी संबंधित अधिकारियों को दी।

बताया जा रहा है कि गोपालपुर क्षेत्र में वन भूमि से पेड़ों की कटाई के बाद जमीन को बिरला कॉर्पोरेशन लिमिटेड की विक्रम कोल माइंस परियोजना के लिए उपलब्ध कराने की प्रक्रिया चल रही है। इसी क्रम में वन क्षेत्र में पेड़ हटाने का कार्य कराया जा रहा था। लोगो का कहना है की बिना सुरक्षा उपकरण के पेड़ों की कटाई हो रही थी।

घटना की सूचना मिलने के बाद बुढार थाना के प्रभारी रजनीश तिवारी दल बल सहित मौके पर पहुंचे और स्थितियों को संभाला, वही वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी जुटाई। वन परिक्षेत्र जैतपुर के एसडीओ वीरभद्र सिंह परिहार ने कहा कि घटना की जांच कराई जाएगी। जांच में यदि किसी स्तर पर लापरवाही सामने आती है तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। अब जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि पेड़ कटाई का कार्य किसकी निगरानी में कराया जा रहा था।

भुगतान अभिलेखों में गड़बड़ी के आरोप, मजदूरों की सूची में भाजपा मंडल अध्यक्ष की पत्नी का नाम

*ठेका, सप्लाई, मजदूरी के दस्तावेजों पर सवाल, 15 लाख के निर्माण पर घमासान, 19 हजार ईंटो का बिल*

अनूपपुर

ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों के नाम पर होने वाले खर्च की पारदर्शिता पर लगातार सवाल उठते रहे हैं, लेकिन निगवानी ग्राम पंचायत का हाट बाजार निर्माण कार्य अब ऐसे आरोपों के घेरे में है, जिनकी निष्पक्ष जांच हुई तो कई परतें खुल सकती हैं। करीब 15 लाख रुपए की लागत से निर्माणाधीन हाट बाजार में ठेकेदारी, निर्माण सामग्री की सप्लाई, मजदूरी भुगतान और पूर्व में किए गए भुगतान को लेकर गंभीर सवाल सामने आए हैं।

मामले में भाजपा कोतमा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष राजेश वर्मा की भूमिका को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। निर्माण स्थल पर उनकी मौजूदगी और मजदूरों को दिशा-निर्देश दिए जाने की बात सामने आने के बाद ग्रामीणों में चर्चा है कि आखिर निर्माण कार्य में उनकी वास्तविक भूमिका क्या है? हालांकि ठेका, सप्लाई या किसी वित्तीय हित में उनकी संलिप्तता का अंतिम निष्कर्ष दस्तावेजी जांच के बाद ही निकाला जा सकता है।

निर्माण कार्य में 19 हजार से अधिक ईंटों की सप्लाई का बिल प्रथम कंस्ट्रक्शन के नाम से सामने आने की बात कही जा रही है। बिल की राशि करीब 2.10 लाख रुपए बताई जा रही है, जबकि पंचायत द्वारा लगभग 1.05 लाख रुपए का भुगतान किए जाने की जानकारी सामने आई है।

सबसे बड़ा सवाल यह है कि प्रथम कंस्ट्रक्शन आखिर है कहां? स्थानीय स्तर पर इस नाम से निर्माण सामग्री सप्लाई करने वाले प्रतिष्ठान की स्पष्ट जानकारी नहीं मिलने से बिल की वैधता और वास्तविक सप्लायर की पहचान जांच का विषय बन गई है।

मामले का दूसरा गंभीर पहलू पंचायत के पूर्व सचिव दिलीप शर्मा से जुड़ा है। आरोप है कि निर्माण कार्य का पर्याप्त मूल्यांकन किए बिना ही छह लाख रुपए से अधिक की राशि ठेकेदार को जारी कर दी गई। इसके विपरीत वर्तमान सचिव के अनुसार मौके पर अब तक लगभग चार से साढ़े चार लाख रुपए का ही कार्य हुआ है। वर्तमान सचिव द्वारा आगे भुगतान रोकने की बात भी सामने आई है।

हाट बाजार निर्माण के मजदूरी भुगतान पत्रक ने भी मामले को और गंभीर बना दिया है। एक पत्रक में छह मजदूरों को करीब 23 हजार रुपए भुगतान का उल्लेख है। इनमें मंजू वर्मा का नाम मजदूर के रूप में दर्ज है, जबकि पति के नाम के आगे राजेश वर्मा लिखा हुआ बताया जा रहा है। उनके नाम पर करीब चार हजार रुपए मजदूरी भुगतान का उल्लेख भी सामने आया है। सूत्रों का दावा है कि ऐसे कई अन्य पत्रक भी हैं, जिनमें मंजू वर्मा का नाम मजदूर के रूप में दर्ज है। 

समाचार 01 फ़ोटो 01

ठेका, सप्लाई, मजदूरी के दस्तावेजों पर सवाल, 15 लाख के निर्माण पर घमासान, 19 हजार ईंटो का बिल

*भुगतान अभिलेखों में गड़बड़ी के आरोप, मजदूरों की सूची में मंडल अध्यक्ष की पत्नी का नाम*

समाचार 02 फ़ोटो 02

कटाई के दौरान पेड़ की चपेट मे आने से मजदूर की हुई मौत, ठेकेदार बिना सुरक्षा उपकरण के करवा रहा था कटाई 

शहडोल

बुढ़ार थाना क्षेत्र के गोपालपुर में वन भूमि पर पेड़ कटाई के दौरान एक मजदूर की पेड़ की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना ने वन भूमि पर कराए जा रहे कटाई कार्य के दौरान मजदूरों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रत्यक्षदर्शी मजदूरों ने आरोप लगाया कि काम के दौरान आवश्यक सुरक्षा उपकरण और पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम उपलब्ध नहीं कराए गए थे।

जानकारी के अनुसार गोपालपुर बीट में वन विभाग की भूमि पर लगे यूकेलिप्टस (लिप्टिस) के पेड़ों की कटाई का कार्य कराया जा रहा था। इसी दौरान जैतपुर क्षेत्र के शाहपुर निवासी केशव प्रसाद पेड़ काटने के काम में लगा था। कटाई के दौरान अचानक पेड़ असंतुलित होकर मजदूर के ऊपर जा गिरा। गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद साथी मजदूरों ने मामले की जानकारी संबंधित अधिकारियों को दी।

बताया जा रहा है कि गोपालपुर क्षेत्र में वन भूमि से पेड़ों की कटाई के बाद जमीन को बिरला कॉर्पोरेशन लिमिटेड की विक्रम कोल माइंस परियोजना के लिए उपलब्ध कराने की प्रक्रिया चल रही है। इसी क्रम में वन क्षेत्र में पेड़ हटाने का कार्य कराया जा रहा था। लोगो का कहना है की बिना सुरक्षा उपकरण के पेड़ों की कटाई हो रही थी।

घटना की सूचना मिलने के बाद बुढार थाना के प्रभारी रजनीश तिवारी दल बल सहित मौके पर पहुंचे और स्थितियों को संभाला, वही वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी जुटाई। वन परिक्षेत्र जैतपुर के एसडीओ वीरभद्र सिंह परिहार ने कहा कि घटना की जांच कराई जाएगी। जांच में यदि किसी स्तर पर लापरवाही सामने आती है तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। अब जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि पेड़ कटाई का कार्य किसकी निगरानी में कराया जा रहा था।

समाचार 03 फ़ोटो 03

अवैध मदिरा के विरुद्ध कार्रवाई, 3 हजार किलोग्राम महुआ लाहन जब्त कर किया नष्ट

अनूपपुर

जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, धारण एवं विक्रय के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कलेक्टर रत्नाकर झा के निर्देशन में आबकारी विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 21 सितम्बर 2026 को झीमर के वार्ड क्रमांक 13 में आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए दो स्थानों से करीब 3000 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त किया।

जिला आबकारी अधिकारी खेमराज श्याम के मार्गदर्शन एवं सहायक जिला आबकारी अधिकारी सम्पतिया मरावी के नेतृत्व में आबकारी विभाग की संयुक्त टीम द्वारा झीमर के वार्ड क्रमांक 13 में स्थित दो खंडहरनुमा मकानों की जांच की गई। जांच के दौरान एक स्थान से 90 प्लास्टिक डिब्बों तथा दूसरे स्थान से 110 प्लास्टिक डिब्बों में तैयार महुआ लाहन बरामद किया गया। दोनों स्थानों से जब्त महुआ लाहन की कुल मात्रा लगभग 3000 किलोग्राम तथा अनुमानित कीमत करीब 2 लाख 10 हजार रुपये है। जब्त महुआ लाहन का मौके पर ही विनष्टीकरण किया गया।

प्रकरण में अज्ञात आरोपियों द्वारा अवैध रूप से महुआ लाहन तैयार किए जाने पर मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम, 1915 की धारा 34(1)(च) के प्रावधानों के अंतर्गत वैधानिक प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया है। आबकारी विभाग द्वारा जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, धारण एवं विक्रय के विरुद्ध कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

समाचार 04 फ़ोटो 04

बैडमिंटन प्रतियोगिता में कल्याणिका महाविद्यालय का शानदार प्रदर्शन पुरुष एकल एवं युगल में कल्याणिका विजेता, 

अनूपपुर

अमरकंटक स्थित कल्याणिका शिक्षा निकेतन कल्याणिका महाविद्यालय जिला स्तरीय अंतर महाविद्यालयीन बैडमिंटन प्रतियोगिता का उत्साहपूर्ण एवं गरिमामय आयोजन किया गया। खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने वाली इस प्रतियोगिता में अनूपपुर जिले के विभिन्न महाविद्यालयों के खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह, अनुशासन और खेल भावना के साथ सहभागिता की। कोर्ट पर खिलाड़ियों के बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिले और हर अंक के साथ प्रतियोगिता का उत्साह चरम पर पहुंचता रहा।

प्रतियोगिता में शासकीय तुलसी महाविद्यालय, अनूपपुर, शासकीय महाविद्यालय कोतमा, शासकीय महाविद्यालय जैतहरी तथा कल्याणिका महाविद्यालय अमरकंटक के खिलाड़ियों ने भाग लिया। विभिन्न वर्गों में खिलाड़ियों ने अपने उत्कृष्ट कौशल, संयम और जुझारूपन का परिचय देते हुए खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता के परिणामों में पुरुष एकल वर्ग में कल्याणिका महाविद्यालय, अमरकंटक के खिलाड़ी ने विजेता का खिताब हासिल किया, जबकि शासकीय महाविद्यालय जैतहरी उपविजेता रहा। इसी प्रकार पुरुष युगल वर्ग में भी कल्याणिका महाविद्यालय अमरकंटक विजेता तथा शासकीय महाविद्यालय जैतहरी उपविजेता रहा।

वहीं महिला एकल वर्ग में शासकीय तुलसी महाविद्यालय, अनूपपुर की खिलाड़ी विजेता रहीं, जबकि कल्याणिका महाविद्यालय अमरकंटक ने उपविजेता का स्थान प्राप्त किया। महिला युगल वर्ग में भी शासकीय तुलसी महाविद्यालय, अनूपपुर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि कल्याणिका महाविद्यालय अमरकंटक की टीम उपविजेता रही।

समाचार 05 फ़ोटो 05

ड्राइंग व भाषण प्रतियोगिता संपन्न, विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा, स्वच्छता का दिया संदेश

उमरिया

स्वच्छता को जनआंदोलन का रूप देने और विद्यार्थियों में स्वच्छता के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करने के उद्देश्य से स्वच्छता पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत सुंदरम कंप्यूटर इंस्टीट्यूट, उमरिया में “स्वच्छता ही सेवा” के तहत ड्राइंग एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन कलेक्टर राखी सहाय एवं जिला पंचायत सीईओ अभय सिंह के मार्गदर्शन में युवा टीम उमरिया मध्यप्रदेश द्वारा किया गया।कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। ड्राइंग प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने चित्रों के माध्यम से स्वच्छ एवं प्रदूषणमुक्त वातावरण की कल्पना को उकेरा, वहीं भाषण प्रतियोगिता में स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, प्लास्टिक के दुष्प्रभाव तथा व्यक्तिगत एवं सामाजिक जिम्मेदारी जैसे विषयों पर प्रभावी विचार रखे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए युवा टीम उमरिया के अध्यक्ष हिमांशु तिवारी ने कहा कि स्वच्छता किसी एक व्यक्ति या संस्था की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि यह प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। “स्वच्छता की शुरुआत स्वयं से होती है और इसका प्रभाव पूरे समाज तक पहुंचता है।” उन्होंने विद्यार्थियों से अपने घर, संस्थान, सड़क, सार्वजनिक स्थल एवं आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने के साथ दूसरों को भी जागरूक करने का आह्वान किया।उन्होंने कहा कि युवा एवं विद्यार्थी समाज में सकारात्मक परिवर्तन के सबसे प्रभावी माध्यम बन सकते हैं। यदि विद्यार्थी आज स्वच्छता को अपनी आदत बना लें, तो आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण प्रदान किया जा सकता है।

भाषण प्रतियोगिता में छात्रों ने सहभागिता करते हुए स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण पर अपने विचार प्रस्तुत किए। ड्राइंग प्रतियोगिता में छात्रों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए स्वच्छता से जुड़े संदेशों को चित्रों के माध्यम से प्रस्तुत किया।

सुंदरम कंप्यूटर इंस्टीट्यूट उमरिया के संचालक दिलीप शर्मा ने कहा कि विद्यार्थियों के बीच इस तरह की प्रतियोगिताएं आयोजित करने से उनमें रचनात्मकता के साथ सामाजिक जिम्मेदारी की भावना भी विकसित होती है। 

समाचार 06 फ़ोटो 06

वन विभाग ने जप्त किया किसान का ट्रैक्टर, राजस्व दस्तावेज दिखाकर मुक्ति की मांग

उमारिया

ग्राम नरवार, तहसील मानपुर निवासी अनिल जायसवाल पिता मोतीलाल जायसवाल का पावरट्रैक 434-39 एचपी ट्रैक्टर वन विभाग द्वारा जप्त किए जाने के मामले में प्रार्थी ने क्षेत्र संचालक बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व सहित संबंधित अधिकारियों के समक्ष आवेदन देकर ट्रैक्टर को नियमानुसार मुक्त किए जाने की मांग की है।

आवेदन के अनुसार 22 जुलाई 2026 को सुबह करीब 8 बजे ग्राम नरवार निवासी विश्राम पिता अधानू बैगा ने प्रार्थी को फोन कर जुताई के लिए बुलाया था। प्रार्थी अपना ट्रैक्टर लेकर विश्राम बैगा के घर के बगल में स्थित खेत पर जुताई करने पहुंचा, जहां पूर्व से मकान एवं कुआं भी बना हुआ है। सुबह करीब 9 बजे जुताई के दौरान वन विभाग के अमले ने ट्रैक्टर को जप्त कर विभाग के कार्यालय में खड़ा कर दिया।

प्रार्थी ने बताया कि उक्त ट्रैक्टर रेंजर मानपुर अंकित सोनी द्वारा जप्ती की कार्यवाही कर कार्यालय में खड़ा कर लिया गया है। पूछताछ करने पर प्रार्थी को बताया जाता है कि उनका ट्रैक्टर "राजसात" हो गया है, जबकि प्रार्थी का कहना है कि ट्रैक्टर वन क्षेत्र में नहीं, बल्कि राजस्व क्षेत्र में जुताई कर रहा था।

प्रार्थी के अनुसार ग्रामवासियों, विश्राम बैगा एवं पटवारी से मिली जानकारी अनुसार संबंधित भूमि खसरा क्रमांक 281/297/1, रकबा 1.2560 हेक्टेयर से जुड़ी है। दस्तावेजों के मुताबिक इसी खसरा नंबर में न्यायालय तहसीलदार, तहसील मानपुर के राजस्व प्रकरण क्रमांक 55 में 2 अगस्त 2016 के आदेश के आधार पर विश्राम पिता अधानू बैगा के नाम 30×30 का आबादी भूखंड पट्टा जारी है। इसी खसरा में अधानू बैगा पिता परसदिया बैगा के नाम भी आबादी भूखंड पट्टा है, तथा बेदाबाई पति अधानू बैगा के नाम ग्राम पंचायत पतौर के कक्ष क्रमांक 344 में 0.177 हेक्टेयर वन अधिकार पट्टा भी दर्ज है। प्रार्थी ने स्पष्ट किया कि उसने उपलब्ध राजस्व दस्तावेजों के आधार पर ही संबंधित व्यक्ति के बताए स्थान पर जुताई की थी, न कि किसी वन भूमि पर कब्जे के उद्देश्य से। ट्रैक्टर एक्सिस बैंक, ब्यौहारी से फाइनेंस पर लिया गया है और परिवार की आजीविका का मुख्य साधन है। 

समाचार 07 फ़ोटो 07

निर्माण कार्य में आई तेजी निरीक्षण के दौरान सीएमओ ने दिए तत्काल कार्य शुरू कराने के निर्देश

शहडोल

नगर पालिका परिषद शहडोल द्वारा शहर में नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने एवं विकास कार्यों को गति देने के उद्देश्य से विभिन्न क्षेत्रों में लगातार स्थल निरीक्षण किया जा रहा है। इसी क्रम में मुख्य नगर पालिका अधिकारी आशा जितेंद्र भंडारी के निर्देशानुसार इंदिरा चौक से न्यू बस स्टैंड मार्ग का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी मार्ग की सड़क की स्थिति का जायजा लिया गया। अधिकारियों द्वारा सड़क की स्थिति, साफ-सफाई, यातायात व्यवस्था तथा आसपास की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया। इस दौरान स्थानीय नागरिकों से भी चर्चा कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों की जानकारी ली गई।

जिला कलेक्टर पार्थ जायसवाल के निर्देश एव मार्गदर्शन के साथ मुख्य नगर पालिका अधिकारी आशा जितेंद्र भंडारी ने संबंधित अधिकारियों, इंजीनियर एवं ठेकेदार को आवश्यक सुधारात्मक एवं निर्माण कार्य तत्काल प्रारंभ कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा किया जाए तथा कार्य के दौरान नागरिकों के आवागमन में कम से कम असुविधा हो। निर्देशों के तत्काल पालन में मौके पर ही सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ करा दिया गया।

मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सड़क और आसपास के क्षेत्र की साफ-सफाई एवं व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नगरवासियों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना नगर पालिका परिषद की प्राथमिकता है। सड़क, स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था सहित अन्य नागरिक सुविधाओं से जुड़े कार्यों की नियमित निगरानी की जा रही है।

समाचार

समाचार 08 फ़ोटो 08

कचरे के ढेर में लावारिस मिला नवजात का शव

अनूपपुर

एसईसीएल जमुना-कोतमा क्षेत्र की जमुना कॉलोनी स्थित कोऑपरेटिव बाजार में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब डॉक्टर मजूमदार क्लिनिक के सामने कचरे के ढेर में एक नवजात शिशु लावारिस हालत में पड़ा मिला। बताया जा रहा है कि नवजात मृत अवस्था में था

कचरे के ढेर में नवजात शिशु मिलने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। स्थानीय लोगों ने घटना की जांच कर नवजात को कचरे में फेंकने वाले व्यक्ति या संबंधित लोगों के विरुद्ध उचित कार्रवाई की मांग की है।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget