अवैध रूप से 15 जानवर परिवहन करते दो पीकप जब्त, मामला दर्ज


अनूपपुर

थाना भालूमाडा पुलिस के द्वारा मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए दो अलग अलग स्थानों पर रेड कार्यवाही किया गया। हरद रेलवे अण्डर ब्रिज के पास घेराबंदी किया गया, पुलिस को देखकर एक सफेद रंग की बिना नम्बर का पीकप वाहन का चालक अपनी पीकप को खडा कर जंगल तरफ भाग गया, बिना नम्बर के वाहन को चेक किया गया तो उसमे 05 नग भैंसा एवं 02 नग भैंसी, कुल 07 नग मवेशियों को क्रूरता पूर्वक ठूस ठूस कर लोड पाया गया। दूसरे मामले में जीएम आफिस के सामने जमुना में घेराबंदी किया तो भालूमाडा तरफ से आ रहे पीकप वाहन क्रमांक 65 ZD 4094 का चालक पुलिस को देख कर अपनी पीकप वाहन को खडा कर भाग गया। वाहन क्रमांक 65 ZD 4094 को चेक किया गया तो उसमे 03 नग भैंसी एवं 05 नग भैसा कुल 08 नग मवेशियों को क्रूरता पूर्वक लोड कर परिवहन करते पाया गया। उक्त दोनो पीकप वाहन कीमत 10 लाख रुपये एवं कुल 15 नग मवेशी कीमती 3,00,000 रुपये कुल कीमती 13 लाख रुपये को जप्त किया।  दोनो वाहन अज्ञात चालको के विरूद्ध अपराध क्रमांक 226/2026 एवं 227/2026 धारा पशु क्रूरता अधिनियम की धारा 11(घ) म.प्र. कृषक पशु परिरक्षण अधि. की धारा 4, 6, 6(क), 9, 10, 11 एवं 66/192 एम.व्ही. एक्ट का कायम कर विवेचना में लिया गया।

समूह वसूली का रुपया गबन कर लूट की कहानी रची, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मोबाइल व 1.18 लाख किया जब्त


अनूपपुर

समूह वसूली की गयी नगदी राशि को स्वयं कर्मचारी के व्दारा अमानत में खयानत कर लूट की सूचना देने पर पुलिस ने मोबाईल व नगदी 118400/- जप्त आरोपी को गिरफ्तार किया है।

थाना चचाई में अमित नामदेव पिता सुनील नामदेव, उम्र 30 साल, निवासी ग्राम बड़खेरा, थाना स्लीमनाबाद, जिला कटनी, हाल दुलहरा रोड, पुरानी बस्ती अनूपपुर का स्वतंत्र माईक्रो फायनेंस प्रायवेट लिमिटेड कंपनी के फील्ड एजेन्ट कुलदीप शर्मा के व्दारा समूह के वसूली के पैसे 1,20,467/- रूपये उक्त राशि को अमानत में खयानत करने के संबंध में शिकायत किया की, कुलदीप शर्मा मेरी कंपनी में फील्ड आफीसर के पद पर कार्य करता है, वह देवरी, खुटवा, चचाई, सकोला समूह की वसूली का रुपए कलेक्सन करने के बाद, कुलदीप शर्मा पिता कन्हैया लाल उम्र 24 साल नि0 उचेहरा थाना गोहपारू जिला शहडोल से समूह वसूली का पूरा पैसा जमा कर अनूपपुर रात में तक वापस आने को बोला था, जो पैसे जमा करने अनूपपुर नहीं आया, मोबाईल बंद कर लिया तब कुलदीप शर्मा बोला कि अगर समूह वसूली के पैसे को आफिस में जमा नहीं करोगे तो मैं तुम्हें नौकरी से निकाल देंगे, तब उसने बताया कि मुझे पैसों की जरूरत होने से मैंने अपने व्यक्तिगत लाभ के लिये उक्त समूह वसूली की राशि 1,20,467/- रूपये अपने खर्चा कर किया एवं मोबाईल भी जंगल में छुपा दिया हूं । समूह के वसूली पैसों को हड़पने की नियत से मुझे गुमराह करने के लिये अपने साथ लूट की घटना होना बताया था । रिपोर्ट पर से आरोपी कुलदीप शर्मा के विरूद्ध अपराध धारा 316(2), 316(5) बीएनएस का पाये जाने से अपराध सदर पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । दौरान विवेचना आरोपी से अमानत में खयानत की गयी राशि 1,18,400/- रूपये एवं मोबाईल जप्त करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

बस से टकराई पीकप, तीन घायल, 50 घनमीटर रेत का हुआ नष्ट, 3 वाहनों पर कार्यवाही, 7 हजार जुर्माना

उमरिया

उमरिया से शहडोल की ओर जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग 43 में सड़क हादसा हुआ है, जोहिला पुल के समीप नौरोजाबाद से पाली जा रहा पिकअप वाहन सामने से आ रहे तेज गति से सवारी बस से टकरा गया, इस दुर्घटना में पिकअप वाहन चालक समेत तीन लोग घायल हुए है।  पिकप ड्राइवर कौशल महोबिया बुरी तरह से घायल हो गया है। जिसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाली में भर्ती कराकर उपचार कराया जा रहा है। टक्कर इतनी तेज थी की पिकअप वाहन का सामने का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है, वहीं पाली थाने की पुलिस इस पूरे मामले की जाँच में जुट गई है।

 *50 घनमीटर रेत का हुआ विनिष्टीकरण*


शहडोल कलेक्टर ने ब्यौहारी तहसील के रेत के अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण की शिकायतो को संज्ञान में लेते हुए अनुविभागीय अधिकारी राजस्व ब्यौहारी को कार्यवाही करने के निर्देश दिए। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सुश्री अर्चना मिश्रा एवं जिला खनिज अधिकारी राहुल शाडिल्य ने बताया कि तहसील ब्योहारी अंतर्गत ग्राम खड़ोली, ग्राम पंचायत नौढ़िया में खनिज एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान शासकीय भूमि पर अव्यवस्थिति रूप से भण्डारित लगभग 50 घनमीटर खनिज रेत का विनिष्टीकरण किया गया। जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण के विरुद्ध कार्रवाई सतत रूप से की जाएगी।

*3 वाहनों पर कार्यवाही, 7 हजार का जुर्माना*


शहडोल कलेक्टर पार्थ जायसवाल के निर्देशानुसार जिले में स्कूली बच्चों की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी संतोष पॉल द्वारा 24 स्कूली वाहनो की संघन जांच की गई। जांच के दौरान 3 स्कूल वाहनों में अनियमिततां पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए 7 हजार रुपये का वाहन मालिको के विरूद्व अर्थदण्ड अधिरोपित किया गया। इस दौरान वाहनों के दस्तावेज, फिटनेस, परमिट, बीमा, प्रदूषण प्रमाण-पत्र सहित बच्चों की सुरक्षा के लिए उपलब्ध व्यवस्थाओं का परीक्षण किया गया। वाहन चालकों एवं स्कूल प्रबंधन को निर्धारित सुरक्षा मानकों और परिवहन नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करने के निर्देश दिए गए। 

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget