अवैध रूप से 15 जानवर परिवहन करते दो पीकप जब्त, मामला दर्ज
अवैध रूप से 15 जानवर परिवहन करते दो पीकप जब्त, मामला दर्ज
अनूपपुर
थाना भालूमाडा पुलिस के द्वारा मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए दो अलग अलग स्थानों पर रेड कार्यवाही किया गया। हरद रेलवे अण्डर ब्रिज के पास घेराबंदी किया गया, पुलिस को देखकर एक सफेद रंग की बिना नम्बर का पीकप वाहन का चालक अपनी पीकप को खडा कर जंगल तरफ भाग गया, बिना नम्बर के वाहन को चेक किया गया तो उसमे 05 नग भैंसा एवं 02 नग भैंसी, कुल 07 नग मवेशियों को क्रूरता पूर्वक ठूस ठूस कर लोड पाया गया। दूसरे मामले में जीएम आफिस के सामने जमुना में घेराबंदी किया तो भालूमाडा तरफ से आ रहे पीकप वाहन क्रमांक 65 ZD 4094 का चालक पुलिस को देख कर अपनी पीकप वाहन को खडा कर भाग गया। वाहन क्रमांक 65 ZD 4094 को चेक किया गया तो उसमे 03 नग भैंसी एवं 05 नग भैसा कुल 08 नग मवेशियों को क्रूरता पूर्वक लोड कर परिवहन करते पाया गया। उक्त दोनो पीकप वाहन कीमत 10 लाख रुपये एवं कुल 15 नग मवेशी कीमती 3,00,000 रुपये कुल कीमती 13 लाख रुपये को जप्त किया। दोनो वाहन अज्ञात चालको के विरूद्ध अपराध क्रमांक 226/2026 एवं 227/2026 धारा पशु क्रूरता अधिनियम की धारा 11(घ) म.प्र. कृषक पशु परिरक्षण अधि. की धारा 4, 6, 6(क), 9, 10, 11 एवं 66/192 एम.व्ही. एक्ट का कायम कर विवेचना में लिया गया।



