नशे की हालत में युवक सांप से कर रहा था खिलवाड़, सांप के डसने से युवक की हुई मौत


शहडोल

जिले के ब्यौहारी जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत रामपुरवा में जहरीले सांप के डंसने से 30 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। मृतक की पहचान छोटेलाल कोल 30 वर्ष, पिता सत्यनारायण कोल, निवासी ग्राम पंचायत रामपुरवा के रूप में हुई है। ग्रामीणों के मुताबिक घटना के समय युवक शराब के नशे में था। बताया जा रहा है कि उसने एक जहरीले सांप को पकड़ लिया और उसे हाथ में लेकर काफी देर तक उससे खिलवाड़ करता रहा।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इसी दौरान सांप ने छोटेलाल के हाथ में डंस लिया। डंसने के कुछ ही देर बाद उसकी तबीयत तेजी से बिगड़ने लगी। परिजन और ग्रामीण उसे तत्काल इलाज के लिए अस्पताल लेकर निकले, लेकिन रास्ते में उसकी हालत गंभीर हो गई। अस्पताल में उपचार के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस पर पहुंची। शव का पंचनामा पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौप दिया। गांव के लोगों का कहना है कि युवक को कई बार सांप से दूर रहने और उसे छोड़ देने की सलाह दी गई थी, लेकिन उसने किसी की बात नहीं सुनी। इसी लापरवाही के चलते यह हादसा हो गया।

अवैध मुरूम उत्खनन पर कार्रवाई, 3 डंपर, 1 टेलर, 1 पोकलेन जब्त, जिला सीईओ ने सरपंच को किया पद से पृथक


उमरिया

जिले में अवैध उत्खनन के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नौरोजाबाद थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-43 के किनारे चल रहे मुरूम के अवैध उत्खनन पर शिकंजा कस दिया। पाली एसडीएम मीनाक्षी बंजारे के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में टीबीसीएल कंपनी के तीन डंपर, एक टेलर और एक पोकलेन मशीन मौके से जब्त की गई। कार्रवाई के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

प्रशासन को सूचना मिली थी कि एनएच-43 के किनारे बिना वैध अनुमति के मुरूम का उत्खनन किया जा रहा है। सूचना मिलते ही पाली एसडीएम मीनाक्षी बंजारे अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचीं। निरीक्षण के दौरान वहां भारी मशीनों से मुरूम की खुदाई और डंपरों में भरकर परिवहन की तैयारी होती मिली।

एसडीएम ने मौके पर मौजूद कंपनी के कर्मचारियों से उत्खनन से संबंधित अनुमति, खनिज विभाग की स्वीकृति और परिवहन से जुड़े दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा। हालांकि कंपनी की ओर से कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया जा सका। दस्तावेज उपलब्ध नहीं होने पर प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए तीन डंपर और एक पोकलेन मशीन को जब्त कर लिया।

प्रशासन का कहना है कि बिना वैध अनुमति किसी भी प्रकार का खनिज उत्खनन नियमों का उल्लंघन है। प्रारंभिक जांच में मामला अवैध उत्खनन का प्रतीत होने पर सभी वाहनों को जब्त कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी गई है। संबंधित विभागों से भी इस मामले में आवश्यक जानकारी जुटाई जा रही है।

*जिला सीईओ ने सरपंच को किया पद से पृथक*

उमरिया सीईओ जिला पंचायत अभय सिंह ने मध्यप्रदेश पंचायत राज एवं ग्राम स्वराज अधिनियम 1993 की धारा 40 का प्रयोग करते हुए नन्हू सिंह सरंपच ग्राम पंचायत गिंजरी, जनपद पंचायत पाली को कर्तव्यों के प्रति घोर उपेक्षा किए जाने पर पद से पृथक कर दिया है।विदित हो कि ग्राम पंचायत गिंजरी जनपद पंचायत पाली अंतर्गत महात्मा गांधी राश्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना से वित्तीय वर्श 2025- 26 में स्वीकृत कार्य अमृत सरोवर जोगी नाला ग्राम बरबसपुर ग्राम पंचायत गिंजरी के संबंध में सियाराम महरा ग्राम बरबसपुर व्दारा सीपी ग्राम पोर्टल पर ट्रेक्टर ट्राली कि भाडा राशि 219300 लगभग 8 माह से भुगतान हेतु लंबित है। आवेदन पत्र व कलेक्टर, कमिश्नर जनसुनवाई मे आवेदन किया गया , किंतु ग्राम पंचायत में राशि उपलब्ध होने के पश्चात भी सरपंच एवं सचिव व्दारा भुगतान नही किया गया। जिस पर यह कार्यवाही की गई है।

छात्र-छात्राओं ने स्वर्ण व रजत पदक जीतकर बढ़ाया मान, बना ओवरऑल उपविजेता, राष्ट्रीय प्रतियोगिता में होगा चयन

*खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभा दिखाने का मिलेगा अवसर*


शहडोल

अशोकनगर में 3 से 5 जुलाई 2026 तक आयोजित 12वीं राज्य स्तरीय जूनियर सेपकटकरा प्रतियोगिता में शहडोल जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए शहडोल ने ओवरऑल उपविजेता बनने का गौरव हासिल किया।

जिला सेपकटकरा संघ के सचिव रामकिशोर चौरसिया ने बताया कि प्रतियोगिता में शहडोल के खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में उल्लेखनीय प्रदर्शन किया। बालक वर्ग ने टीम इवेंट में शानदार खेल दिखाते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया, जबकि रेगु इवेंट में रजत पदक जीतकर जिले का गौरव बढ़ाया। वहीं बालिका वर्ग ने क्वाड इवेंट में रजत पदक अर्जित कर टीम को ओवरऑल उपविजेता बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जूनियर राज्य स्तरीय सेपक टेकरा प्रतियोगिता में सेंट्रल एकेडमी विद्यालय के 2 छात्र 3 छात्रा शामिल थे व विजयी रहे जिसमें  4 सिल्वर मेडल 2 गोल्ड मेडल प्राप्त किया गया ।

संघ के सहसचिव संजय सिंह कंघीकार ने बताया कि प्रतियोगिता में जिले से 12 बालक एवं 11 बालिका खिलाड़ियों ने भाग लिया। खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर आगामी राष्ट्रीय जूनियर सेपकटकरा प्रतियोगिता के लिए चयन किया जाएगा, जिससे जिले के खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा।

प्रतियोगिता के दौरान शहडोल जिले के चार प्रशिक्षकों संजय सिंह कंघीकार, पंकज सिंह राजपूत, इशिका वर्मा एवं साहिल जायसवाल का चयन निर्णायक मंडल (रेफरी) के रूप में किया गया। रामकिशोर चौरसिया ने मुख्य टीम मैनेजर, अमृतांजलि पटेल ने बालिका कोच तथा उत्तम हलवाई ने बालक कोच के रूप में अपनी जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया।

इस शानदार उपलब्धि पर जिला सेपकटकरा संघ के अध्यक्ष अंकुर श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष प्रमोद विश्वकर्मा, सचिव रामकिशोर चौरसिया, सहसचिव संजय सिंह कंघीकार, शांति देवी मेमोरियल पब्लिक स्कूल के संचालक राजन शर्मा, टाइम पब्लिक स्कूल की प्राचार्य रूबी जितेंद्र शुक्ला, सेंट्रल एकेडमी स्कूल के प्राचार्य संजय मिश्रा सहित खिलाड़ियों के परिजनों एवं खेल प्रेमियों ने पूरी टीम को बधाई देते हुए राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget