निर्माणाधीन रिसोर्ट के स्टोर का ताला तोड़कर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी की सामग्री जब्त
निर्माणाधीन रिसोर्ट के स्टोर का ताला तोड़कर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी की सामग्री जब्त
उमरिया
इंद्रभान शुक्ला पिता प्रेमलाल शुक्ला, उम्र 50 वर्ष, निवासी मारूति नगर, सतना द्वारा चौकी ताला थाना मानपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि दिनांक 12 सितंबर 2026 को शाम को अज्ञात चोरों द्वारा उनके निर्माणाधीन रिसोर्ट के स्टोर का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया गया तथा इन्वर्टर, हैमर मशीन, गैस सिलेंडर, राशन, ग्राइंडर, मार्बल कटर चोरी कर ली गई। रिपोर्ट पर थाना मानपुर में अपराध क्रमांक 326/2026, धारा 331(3), 305(ए) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस द्वारा घटना के आरोपियों की पतासाजी हेतु मुखबिर तंत्र सक्रिय कर संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान सजन बैगा उर्फ सूरज पिता रामसजीवन बैगा, उम्र 28 वर्ष एवं दिल्लू उर्फ दिलीप बैगा पिता रविंदा बैगा, उम्र 28 वर्ष, दोनों निवासी ताला द्वारा अपने अन्य साथियों संतोष बैगा एवं सूरज बैगा के साथ मिलकर घटना करना तथा चोरी की सामग्री को आपस में बांट लेना बताया गया।
आरोपी सजन बैगा उर्फ सूरज बैगा के कब्जे से माइक्रोटेक कंपनी का एक इन्वर्टर तथा आरोपी दिल्लू उर्फ दिलीप बैगा के कब्जे से एक हैमर कटर मशीन एवं ड्रिल मशीन, बरामद की गई। दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।


