निर्माणाधीन रिसोर्ट के स्टोर का ताला तोड़कर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी की सामग्री जब्त


उमरिया

इंद्रभान शुक्ला पिता प्रेमलाल शुक्ला, उम्र 50 वर्ष, निवासी मारूति नगर, सतना द्वारा चौकी ताला थाना मानपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि दिनांक 12 सितंबर 2026 को शाम को अज्ञात चोरों द्वारा उनके निर्माणाधीन रिसोर्ट के स्टोर का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया गया तथा इन्वर्टर, हैमर मशीन, गैस सिलेंडर, राशन, ग्राइंडर, मार्बल कटर चोरी कर ली गई। रिपोर्ट पर थाना मानपुर में अपराध क्रमांक 326/2026, धारा 331(3), 305(ए) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

पुलिस द्वारा घटना के आरोपियों की पतासाजी हेतु मुखबिर तंत्र सक्रिय कर संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान सजन बैगा उर्फ सूरज पिता रामसजीवन बैगा, उम्र 28 वर्ष एवं दिल्लू उर्फ दिलीप बैगा पिता रविंदा बैगा, उम्र 28 वर्ष, दोनों निवासी ताला द्वारा अपने अन्य साथियों संतोष बैगा एवं सूरज बैगा के साथ मिलकर घटना करना तथा चोरी की सामग्री को आपस में बांट लेना बताया गया।

आरोपी सजन बैगा उर्फ सूरज बैगा के कब्जे से माइक्रोटेक कंपनी का एक इन्वर्टर तथा आरोपी दिल्लू उर्फ दिलीप बैगा के कब्जे से एक हैमर कटर मशीन एवं ड्रिल मशीन,  बरामद की गई। दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।

8 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, 8 किलो सामग्री कराया नष्ट, जाँच के लिए भेजे 10 नमूने, 2 दुकानों को नोटिस जारी


शहडोल

खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा जिले के विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों के नमूने जांच हेतु प्रयोगशाला भेजे गए।गोहपारू में नूरजहां राइस मिल के निरीक्षण के दौरान अनियमितताएं पाए जाने पर खाद्य कारोबार को सुधार होने तक बंद कराया गया। वहीं अनस किराना से 8 किलोग्राम सामग्री का विनष्टीकरण कराया गया। दोनों प्रतिष्ठानों में रखरखाव संबंधी कमी पाए जाने पर सुधार के लिए नोटिस जारी किए गए।

शहडोल में जगवानी दाल मिल से गेहूं का नमूना जांच के लिए लिया गया। प्रतिष्ठान में रखरखाव संबंधी कमी पाए जाने पर नोटिस दिया गया। इसी प्रकार साक्षी ट्रेडर्स एवं शुभम ट्रेडर्स से जीरा एवं बड़ी इलायची के नमूने लेकर परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेजे गए।

आयुक्त खाद्य सुरक्षा के आदेश के परिपालन में आर.के. ट्रेडर्स से किश्ती तेल तथा मुबारक ट्रेडर्स से शेरा तेल के नमूने भी जांच हेतु प्रयोगशाला भेजे गए। खाद्य सुरक्षा प्रशासन की टीम द्वारा गौरतरा स्थित आंगनबाड़ी केन्द्र के लिए तैयार किए जा रहे भोजन का भी निरीक्षण किया गया। इस दौरान दलिया, आटा एवं तुअर दाल के नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए।

जयसिंहनगर एवं शहडोल क्षेत्र के कुल 8 खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर 10 खाद्य नमूने जांच हेतु प्रयोगशाला भेजे गए। जयसिंहनगर स्थित आकांक्षा रेस्टोरेंट एवं पवनपुत्र रेस्टोरेंट के निरीक्षण के दौरान रखरखाव एवं साफ-सफाई में कमी पाए जाने पर 2 प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी किया गया। प्रतिष्ठानों में उपयोग किए जा रहे तेल का नमूना भी जांच हेतु लेकर प्रयोगशाला भेजा गया है। खाद्य नमूनों की जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

मारपीट के बाद इलाज के दौरान हुई थी मौत, हत्या का आरोपी गिरफ्तार


अनूपपुर

गोरेलाल पनिका निवासी बेलिया रेलवे फाटक के पास की 30 सितंबर 2026 को रात्रि लगभग 2 बजे मारपीट की गई थी, गंभीर रूप से घायल होने पर परिजनो द्वारा दिनांक 1 अक्टूबर 2026 को जिला अस्पताल अनूपपुर मे उपचार हेतु भर्ती कराया गया था, जहाँ उपचार के दौरान गोरेलाल पनिका की रात्रि 8 बजे मृत्यु हो गई थी। सूचना पर थाना जैतहरी पुलिस द्वारा जिला अस्पताल अनूपपुर पहुचकर सूचनाकर्ता मोहनलाल पनिका पिता स्व. गोरेलाल पनिका उम्र 60 वर्ष निवासी बेलिया रेलवे फाटक के पास की रिपोर्ट पर अपराध क्र. 0/2026 धारा 103(1) बीएनएस का कायम कर विवेचना मे लिया गया,  मर्ग क्र 0/2026 धारा 194 बीएनएसएस का कायम कर शव का पीएम जिला अस्पताल अनूपपुर से कराया गया। विवेचना पर पाया गया कि आरोपी रवि शंकर पनिका दिनांक 30 सितंबर 2026 को जैतहरी आया था, वह शराब का अत्यधिक सेवन करने के बाद लगभग रात्रि 02 बजे घर गया और पत्नी एंव बच्चो को शराब के नशे मे मारपीट करने लगा, जिसे बीच बचाव हेतु उसके वयोवृद्ध दादा गोरेलाल पनिका पिता धौकल पनिका उम्र 85 वर्ष निवासी ग्राम बेलिया रेलवे फाटक जैतहरी बीच बचाव करने आये तो आरोपी आक्रोशित होकर उन्ही के उपर लाठी से प्रहार करने लगा, नशे की हालत मे रवि शंकर पनिका निर्दयता पूर्वक पीटता रहा  और मारपीट करके भाग गया, परिजनो के द्वारा 108 एंबुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल अनूपपुर भर्ती कराया गया जहा उनकी रात्रि 8 बजे मृत्यु हो गई। आरोपी की पता तलाश कर तत्काल गिरफ्तारी कर पुछताछ कर कार्यवाही कर न्यायालय पेश किया गया है जो जिला जेल वारंट बनने पर जिला जेल दाखिल किया गया है।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget