युवक की हत्या के पाँच आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त कार, बाइक, कपड़े व पर्स जब्त

*48 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा*


अनूपपुर

प्रेम लाल कोल पिता समारू कोल उम्र 52 वर्ष निवासी सिवनी डोंगरी टोला थाना जैतहरी का रिपोर्ट लेख कराया की गणेश विसर्जन हेतु अपनी मोटर सायकल मे अपने साथी मिथुन कोल, राजेश यादव के साथ घर से निकला था, रात्रि 10 बजे मिथुन कोल अपने भाई के फोन मे गोवर्धन कोल के फोन से बताया कि तेजू का लडका सूरज अपने साथियो के साथ गोवर्धन को मारपीट कर रहे है, तब हम लोगो ने मिथुन कोल और राजेश कोल को अपने साथ ले जाकर गोवर्धन की पता तलाश किये तो वह नही मिला। लगातार पता तलाश करने पर गोवर्धन की मोटर साइकिल का टूटा हुआ क्लच केबिल और दोनो पैर की चप्पल मंडल के बगीचा मे मिला तथा मोटर सायकल, चप्पल से एक किलोमीटर दूरी पड़ा था। तेजराज राठौर से पूछने पर कोई पता नही चला, परिजन लगातार तलाश कर रहे हैं मगर गोवर्धन का पता नही चला, गोवर्धन का मोबाइल मिथुन के पास ही रह गया है।

फरियादी की रिपोर्ट पर अपराध धारा 140(3) बीएनएस का पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया गया। विवेचन के दौरान गोवर्धन कोल पिता प्रेमलाल कोल उम्र 22 वर्ष निवासी डोंगरी टोला सिवनी का शव बदनहाई डोंगरी सिवनी के जंगल मे झाडियो के बीच मिला। शव एवं घटना स्थल का निरीक्षण करने पर प्रथम दृष्टया अपराध धारा 103(1),238 बीएनएस 3(1)(द), 3(1)(ध), 3(2)(v) एससी एसटी का घटित करना पाये जाने मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी को जानकारी दी गयी। घटना स्थल पर एफ.एस.एल. अधिकारियों एवं डाग स्काट पहुँचकर शव एवं घटना स्थल का निरीक्षण वीडियोग्राफी की गई व घटना स्थल का नक्शा मौका तैयार किया गया। मृतक गोवर्धन कोल का काले रंग का पैन्ट व जिसमे बेल्ट लगा हुआ सिर के पास रखा मिला, जिसे मौके पर जप्त किया गया व शव का पंचनामा कार्यवाही कर शव का पी.एम. सीएचसी जैतहरी से करवाया गया। 

प्रकरण मे आरोपीगणो द्वारा अपराध धारा 140(3), 103(1),238 बीएनएस का घटित करना पाये जाने से धारा इजाफ़ा कर मृतक गोवर्धन कोल अनुसूचित जनजाति वर्ग का होने एवं आरोपी सूरज राठौर पिछडा वर्ग का राठौर जाति का होने से प्रकरण मे धारा 3(1)(द), 3(1)(ध), 3(2)(v) एससी एसटी एक्ट बढाई गई  प्रकरण के अज्ञात आरोपी की पता तलास किया। आरोपी सूरज राठौर, राहुल सिंह राठौर, तेजराज राठौर, दिनेश गोड व राहुल राठौर सभी निवासी सिवनी को पकड़कर कर  अभिरक्षा मे लेकर पूछताछ करने पर हत्या करना स्वीकार किया।  आरोपियो के घटना के वक्त पहने गये कपडे, घटना मे प्रयुक्त मोटरसाईकल, ईको कार, मृतक का पर्स आरोपियो द्वारा बताये स्थानो से जप्त किया गया है, आरोपियो को गिरफ्तार किया गया है।  मामले की विवेचना जारी रखते हुये गिरफ्तारशुदा आरोपियो को न्यायिक रिमांड प्राप्त करने हेतु न्यायालय अनूपपुर पेश किया गया है।    

समाचार 01 फ़ोटो 01

युवक की हत्या के पाँच आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त कार, बाइक, कपड़े व पर्स जब्त

*48 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा*

अनूपपुर

प्रेम लाल कोल पिता समारू कोल उम्र 52 वर्ष निवासी सिवनी डोंगरी टोला थाना जैतहरी का रिपोर्ट लेख कराया की गणेश विसर्जन हेतु अपनी मोटर सायकल मे अपने साथी मिथुन कोल, राजेश यादव के साथ घर से निकला था, रात्रि 10 बजे मिथुन कोल अपने भाई के फोन मे गोवर्धन कोल के फोन से बताया कि तेजू का लडका सूरज अपने साथियो के साथ गोवर्धन को मारपीट कर रहे है, तब हम लोगो ने मिथुन कोल और राजेश कोल को अपने साथ ले जाकर गोवर्धन की पता तलाश किये तो वह नही मिला। लगातार पता तलाश करने पर गोवर्धन की मोटर साइकिल का टूटा हुआ क्लच केबिल और दोनो पैर की चप्पल मंडल के बगीचा मे मिला तथा मोटर सायकल, चप्पल से एक किलोमीटर दूरी पड़ा था। तेजराज राठौर से पूछने पर कोई पता नही चला, परिजन लगातार तलाश कर रहे हैं मगर गोवर्धन का पता नही चला, गोवर्धन का मोबाइल मिथुन के पास ही रह गया है।

फरियादी की रिपोर्ट पर अपराध धारा 140(3) बीएनएस का पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया गया। विवेचन के दौरान गोवर्धन कोल पिता प्रेमलाल कोल उम्र 22 वर्ष निवासी डोंगरी टोला सिवनी का शव बदनहाई डोंगरी सिवनी के जंगल मे झाडियो के बीच मिला। शव एवं घटना स्थल का निरीक्षण करने पर प्रथम दृष्टया अपराध धारा 103(1),238 बीएनएस 3(1)(द), 3(1)(ध), 3(2)(v) एससी एसटी का घटित करना पाये जाने मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी को जानकारी दी गयी। घटना स्थल पर एफ.एस.एल. अधिकारियों एवं डाग स्काट पहुँचकर शव एवं घटना स्थल का निरीक्षण वीडियोग्राफी की गई व घटना स्थल का नक्शा मौका तैयार किया गया। मृतक गोवर्धन कोल का काले रंग का पैन्ट व जिसमे बेल्ट लगा हुआ सिर के पास रखा मिला, जिसे मौके पर जप्त किया गया व शव का पंचनामा कार्यवाही कर शव का पी.एम. सीएचसी जैतहरी से करवाया गया। 

प्रकरण मे आरोपीगणो द्वारा अपराध धारा 140(3), 103(1),238 बीएनएस का घटित करना पाये जाने से धारा इजाफ़ा कर मृतक गोवर्धन कोल अनुसूचित जनजाति वर्ग का होने एवं आरोपी सूरज राठौर पिछडा वर्ग का राठौर जाति का होने से प्रकरण मे धारा 3(1)(द), 3(1)(ध), 3(2)(v) एससी एसटी एक्ट बढाई गई  प्रकरण के अज्ञात आरोपी की पता तलास किया। आरोपी सूरज राठौर, राहुल सिंह राठौर, तेजराज राठौर, दिनेश गोड व राहुल राठौर सभी निवासी सिवनी को पकड़कर कर  अभिरक्षा मे लेकर पूछताछ करने पर हत्या करना स्वीकार किया।  आरोपियो के घटना के वक्त पहने गये कपडे, घटना मे प्रयुक्त मोटरसाईकल, ईको कार, मृतक का पर्स आरोपियो द्वारा बताये स्थानो से जप्त किया गया है, आरोपियो को गिरफ्तार किया गया है।  मामले की विवेचना जारी रखते हुये गिरफ्तारशुदा आरोपियो को न्यायिक रिमांड प्राप्त करने हेतु न्यायालय अनूपपुर पेश किया गया है।    

समाचार 02 फ़ोटो 02

निर्माणाधीन सड़क का एक हिस्सा भरभराकर धंसने से गड्ढा में गिरा भैंसा, जेसीबी से बाहर निकाला 

अनूपपुर

बीते दिन हुई तेज बारिश के बाद बिजुरी में निर्माणाधीन सड़क का एक हिस्सा अचानक भरभराकर धंस गया। सड़क धंसने से मौके पर बड़ा गड्डा बन गया, जिसमें एक भैंसा जा गिरा। गनीमत रही कि हादसे में कोई बड़ा जनहानि वाला मामला सामने नहीं आया।

जानकारी के मुताबिक, मौहरी से माइंस कॉलोनी को जोड़ने वाले मार्ग पर सड़क निर्माण का काम चल रहा है। रातभर हुई बारिश के बाद सड़क का एक हिस्सा अचानक धंस गया। सुबह सड़क पर बने गड्ढे में एक भैंसा गिर गया। घटना की जानकारी मिलते ही नगर पालिका की टीम मौके पर पहुंची और जेसीबी की मदद से रेस्क्यू कर भैंसे को गड्ढे से बाहर निकाला गया।

सड़क धंसने की घटना के बाद निर्माण कार्य की गुणवत्ता और तकनीकी व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। सड़क निर्माण में इस्तेमाल की गई पुलिया और आरसीसी ह्यूम पाइप की व्यवस्था को लेकर स्थानीय स्तर पर चर्चा शुरू हो गई है। अब सवाल यह उठ रहा है कि बारिश के बाद सड़क का हिस्सा इतनी आसानी से कैसे धंस गया और निर्माण के दौरान जल निकासी एवं पुलिया की तकनीकी व्यवस्था कितनी प्रभावी थी। फिलहाल घटना के बाद संबंधित निर्माण कार्य की गुणवत्ता और तकनीकी पहलुओं की जांच की जरूरत बताई जा रही है।

समाचार 03 फ़ोटो 03

नदी में नहाने गया युवक हुआ लापता, एसडीईआरएफ की टीम ने शुरू किया रेस्क्यू अभियान

अनूपपुर

राजेंद्रग्राम थाना क्षेत्र के मौहरी गांव में नदी में नहाने गया युवक अचानक नहाने के दौरान कुछ दूरी पर बह रही बमराड़ नदी में छलांग लगा दिया, जहां गहरे पानी में लापता हो गया है। घटना की सूचना युवक के साथ गए साले ने परिजनों को जहां परिजनों ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने नदी का मामला देखते जिला मुख्यालय स्थित एसडीईआरएफ की टीम को सूचना देते रेस्क्यू के लिए बुलाया। हालांकि दूरी होने के कारण रेस्क्यू दल शाम मौके स्थल पहुंच कर पानी के तेज बहाव के बीच युवक को ढूंढने सर्चिग अभियान शुरू किया लेकिन पानी के तेज बहाव के कारण हो रहीं परेशानी के कारण ढूढ़ने का कार्य बंद कर दिया गया हैं। सुबह पुनः ढूंढने सर्चिग अभियान शुरू किया जायेंगा। इसके पूर्व शाम को घटना स्थल पहुंची पुलिस स्थानीय ग्रामीणों और परिजनों की मदद से खोजबीन कर रही थी। 

पुलिस ने बताया कि डूबने वाला युवक की पहचान 35 वर्षीय देव सिंह पिता गणेशा सिंह उड़ाली निवासी ग्राम बराँझ थाना करनपठार अनूपपुर के रूप में हुई है। युवक कुछ दिन पूर्व ही राजेंद्रग्राम स्थित अपने ससुराल मौहरी गांव आया था। ससुराल से ढाई किलोमीटर दूर अपने साले 28 वर्षीय बेल सिंह पिता ललुआ सिंह के साथ बमराड़ नदी के पास पतली नाला के रूप में बह रहे देवरी डवरा में नहा रहा था, साबुन लगाने के उपरांत वह अचानक वहां से उठकर बमराड़ नदी की ओर बढ़ा और नहाने के लिए कूद गया। जिसके बाद वह नदी से वापस नहीं निकला है। नदी में पानी का बहाव तेज है। वहीं अनूपपुर मुख्यालय से सूचना प्राप्ती के बाद तत्काल जिला प्लाटून कमांडर के नेतृत्व में 03 एसडीईआरएफ एवं 04 होमगार्ड जवान घटनास्थल के लिए रवाना हुई। बताया जाता है कि घटनास्थल की दूरी लगभग 80 किमी है। 

समाचार 04 फ़ोटो 04

समाजसेवी पार्षद पवन कुमार चीनी ने कैंसर की बीमारी परेशान महिला गौरी को दी आर्थिक सहायता

अनूपपुर

नगर परिषद बरगवां-अमलाई के वार्ड क्रमांक 10 देवहरा निवासी गौरी बैगा लंबे समय से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से संघर्ष कर रही हैं। बीमारी के उपचार के साथ परिवार के सामने आर्थिक कठिनाइयां भी खड़ी हैं। ऐसे मुश्किल दौर में सामाजिक कार्यकर्ता पवन कुमार चीनी ने परिवार की मदद के लिए आगे बढ़कर आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई।

गौरी बैगा की स्थिति की जानकारी मिलने के बाद पवन कुमार चीनी ने उनके परिवार से मुलाकात की और इलाज में सहयोग के उद्देश्य से सहायता राशि प्रदान की। इस दौरान उन्होंने गौरी बैगा के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए परिवार को भरोसा दिलाया कि कठिन परिस्थितियों में जरूरतमंदों के साथ खड़ा होना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।

परिजनों के अनुसार गौरी बैगा लंबे समय से उपचार करा रही हैं। गंभीर बीमारी के चलते लगातार इलाज और दवाइयों का खर्च परिवार के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। ऐसे समय में मिली आर्थिक सहायता से परिवार को उपचार संबंधी खर्चों में कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।

पवन कुमार चीनी द्वारा जरूरतमंद परिवारों की सहायता का यह पहला मामला नहीं बताया जा रहा है। इससे पहले बारिश के दौरान मकान क्षतिग्रस्त होने से परेशान परिवारों की जानकारी मिलने पर भी उन्होंने आर्थिक सहयोग किया था। उनका कहना है कि बीमारी, प्राकृतिक आपदा या आर्थिक संकट जैसी परिस्थितियों में सामर्थ्य के अनुसार किसी जरूरतमंद की मदद करना ही सामाजिक सरोकार का वास्तविक उद्देश्य है। चीनी द्वारा जरूरतमंदों की सहायता के अलावा विभिन्न सामाजिक आयोजनों में उनका सहयोग देखने को मिलता रहा है।

समाचार 05 फ़ोटो 05

खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर लिए 10 नमूने,  रखरखाव में कमी पर 4 प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी

शहडोल

आयुक्त एवं नियंत्रक खाद्य सुरक्षा, मध्यप्रदेश के आदेशानुसार होटल एवं रेस्टोरेंट में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए कलेक्टर शहडोल श्री पार्थ जायसवाल के निर्देश एवं अभिहित अधिकारी शहडोल डॉ. राजेश मिश्रा के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा निरंतर निरीक्षण एवं कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में खाद्य सुरक्षा प्रशासन की टीम द्वारा जयसिंहनगर एवं शहडोल क्षेत्र के 8 खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान खाद्य पदार्थों के कुल 10 नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए।

जयसिंहनगर में आकांक्षा रेस्टोरेंट एवं पवनपुत्र रेस्टोरेंट का निरीक्षण किया गया। यहां रखरखाव एवं साफ-सफाई में कमी पाए जाने पर सुधार के लिए नोटिस जारी किया गया। प्रतिष्ठानों में उपयोग किए जा रहे तेल के नमूने भी जांच के लिए लिए गए। सांदीपनी विद्यालय जयसिंहनगर में मध्यान्ह भोजन की जांच करते हुए चावल एवं नमक के नमूने लिए गए। वहीं कन्नोदी स्थित हनुमान ट्रेडर्स का निरीक्षण कर हल्दी एवं जीरा के नमूने जांच के लिए लिए गए।

शहडोल में बाबूभाई स्वीट्स एवं सोनी रेस्टोरेंट के निरीक्षण के दौरान कमियां पाए जाने पर सुधार नोटिस जारी किया गया तथा पनीर एवं दही के नमूने जांच के लिए लिए गए। राजघराना ड्राई फ्रूट का निरीक्षण कर दालचीनी, लौंग एवं सौंफ के नमूने भी प्रयोगशाला भेजे गए।

निरीक्षण के दौरान किचन, स्टोर एवं वाशिंग एरिया के रखरखाव में कमी पाए जाने पर कुल 4 प्रतिष्ठानों को सुधार सूचना नोटिस जारी किए गए हैं। खाद्य पदार्थों के नमूनों की जांच रिपोर्ट एवं नोटिस के संबंध में प्राप्त जानकारी के आधार पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

समाचार 06 फ़ोटो 06

शिक्षा के नाम पर मजाक, भाजपा विधायक की मांग, ढेड़ साल बाद भी नही जागी सरकार, नहीं मिला विद्यालय भवन

उमरिया

पीएम श्री का तमगा लिए शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लोरहा में शिक्षा व्यवस्था मजाक बनकर रह गई है। जहाँ नर्सरी से 12वीं तक लगभग 900 छात्र अध्ययनरत हैं, उनका भविष्य भवन के बिना दांव पर लगा है। विद्यालय में कुल 16 कमरों और टीन के टपरों में बच्चों को कैद कर दिया गया है। जनपद करकेली की ग्राम पंचायत लोरहा में बच्चे जान हथेली पर रखकर जर्जर कमरों में पढ़ने को मजबूर हैं। 50 प्रतिशत कक्षाएं आज भी टीन शेड में लगती हैं। न बाउंड्रीवॉल है, न पर्याप्त शौचालय, न पानी टंकी, न खेल मैदान। कंप्यूटर लैब का सामान धूल खा रहा है क्योंकि उसे रखने तक की जगह नहीं है।

सरपंच रेखा कुशवाहा और प्राचार्य विनोद कुमार मिश्रा कलेक्टर से लेकर जिला शिक्षा अधिकारी तक गुहार लगाते-लगाते थक चुके हैं। तब ग्रामीण बांधवगढ़ भाजपा विधायक से मिले और विद्यालय भवन की समस्या बताई। इस पर विधायक शिवनारायण सिंह लल्लू भैया ने 1 मार्च 2025 को पत्र क्रमांक 181/25 लिखकर कलेक्टर उमरिया से भवन की अनुशंसा की थी। कलेक्टर कार्यालय ने 17 मई 2025 को पत्र क्रमांक 1718/राजस्व/2023 के माध्यम से फाइल जिला शिक्षा अधिकारी को सरका दी और उसके बाद फाइल ठंडे बस्ते में चली गई।

ग्राम पंचायत लोरहा के  द्वारा 4 फरवरी, 21 फरवरी  और 12 मार्च 2025 को लगातार आवेदन दिए गए। प्राचार्य ने 23 जुलाई 2025 को फिर सरपंच को पत्र लिखकर कमियां गिनाईं। 22.6670 हेक्टेयर नजूल भूमि के हस्तांतरण के लिए आरसीएमसी  पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन तक कर दिया गया, लेकिन सिस्टम टस से मस नहीं हुआ।

सवाल सीधा है, जब पीएम श्री स्कूल में ही भवन नहीं है, तो शिक्षा की गुणवत्ता का ढिंढोरा किस बात का है? विधायक की अनुशंसा के बाद भी डेढ़ साल तक भवन स्वीकृत न होना, यह लापरवाही नहीं तो क्या है? अब ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द भवन स्वीकृत नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

समाचार 07 फ़ोटो 07

भिखारी बनकर डॉक्टर के घर पर दिनदहाड़े दीवार कूदकर चुराई मूर्ति, सीसीटीवी में कैद हुई करतूत

शहडोल

बुढ़ार थाना क्षेत्र की आदर्श कॉलोनी में दिनदहाड़े चोरी की एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है। यहां एक व्यक्ति कथित तौर पर पागल और भिखारी के भेष में कई दिनों से इलाके में घूमता रहा। घर की रेकी करने के बाद मौका मिलते ही डॉक्टर के घर में घुस गया और वहां रखी एक मूर्ति चोरी कर फरार हो गया। चोरी की पूरी करतूत घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

जिले के बुढार थाना क्षेत्र आदर्श कॉलोनी निवासी डॉक्टर ए.के. लाला अपने घर में ही क्लिनिक संचालित करते हैं। घटना के समय डॉक्टर क्लिनिक खोलकर किसी काम से बाहर गए थे और घर के मुख्य गेट पर ताला लगा हुआ था। इसी दौरान एक व्यक्ति, जिसे स्थानीय लोग पिछले कुछ दिनों से भिखारी अथवा मानसिक रूप से अस्वस्थ समझकर नजरअंदाज कर रहे थे, घर के आसपास पहुंचा। 

सीसीटीवी फुटेज में कथित चोर पहले घर के आसपास इधर-उधर घूमकर स्थिति का जायजा लेता नजर आ रहा है। कुछ देर तक रेकी करने के बाद जब उसे आसपास कोई दिखाई नहीं दिया तो वह तेजी से गेट और दीवार को पार कर घर के अंदर दाखिल हो गया। अंदर जाने के बाद उसने सामान तलाशा, लेकिन जब कुछ खास हाथ नहीं लगा तो घर में रखी एक मूर्ति उठाई और उसी रास्ते से बाहर निकलकर फरार हो गया। भिखारी चोर की सब करतूत डाक्टर के घर में लगे सीसीटीवी कैद  हो गई।

डॉक्टर ए.के. लाला ने बताया कि एक व्यक्ति कुछ दिनों से इलाके में भिखारी के रूप में घूम रहा था, लोग उसे पागल समझते थे, लेकिन मौका मिलते ही उसने घर में प्रवेश कर मूर्ति चोरी कर ली। उनका कहना है कि यदि घर में कोई कीमती सामान रखा होता तो वह उसे भी लेकर जा सकता था। 

समाचार 08 फ़ोटो 08

बिजली कनेक्शन काटे जाने से नाराज युवक शराब के नशे में चढ़ा ट्रांसफार्मर पर, कर्मचारियों को दी गाली

शहडोल। बिजली का कनेक्शन काटे जाने से नाराज एक युवक ने शराब के नशे में जान की परवाह किए बिना विद्युत सब-स्टेशन परिसर में पहुंचा और ट्रांसफॉर्मर पर चढ़कर बैठ गया, इसके बाद बिजली विभाग के कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज करते हुए घंटों हंगामा करता रहा। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

मामला अमलाई थाना क्षेत्र के रूंगटा-साबो स्थित एसईसीएल शारदा ओसीएम की बंद पड़ी खदान की कॉलोनी के सब-स्टेशन का है। रूंगटा निवासी बबलू केवट अपने क्वार्टर की बिजली काटे जाने से नाराज था। बताया जा रहा है कि लगातार बिजली गुल होने को लेकर भी वह परेशान था। इसी दौरान शराब के नशे में वह सब-स्टेशन पहुंच गया और वहां लगे ट्रांसफॉर्मर पर चढ़कर बैठ गया। वायरल वीडियो में युवक ट्रांसफॉर्मर के ऊपर बैठा दिखाई दे रहा है। वह विद्युत विभाग के कर्मचारियों के साथ कथित तौर पर गाली गलौज करता नजर आ रहा है। सुरक्षा को देखते हुए कर्मचारी वहां से दूर हट गए।

बताया जा रहा है कि युवक के ट्रांसफॉर्मर पर चढ़ने के बाद उसकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ट्रांसफॉर्मर की बिजली सप्लाई लाइन काट दी गई थी, इसके बाद भी युवक काफी देर तक ऊपर बैठकर हंगामा करता रहा। घंटों चले इस हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद वह आखिरकार नीचे उतरा। घटना का वीडियो सामने आने के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं। सवाल यह है कि संवेदनशील विद्युत परिसर में युवक प्रवेश कैसे कर गया। सब स्टेशन की सुरक्षा के लिए वहां क्या इंतजाम किए गए हैं।

मथुरा में प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा का राष्ट्रीय सम्मेलन 26 से, जुटेंगे 175 से अधिक साहित्यकार


​मथुरा

प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा (संबद्ध: लोक संचेतना फाउंडेशन) के तत्वावधान में मथुरा में दो दिवसीय राष्ट्रीय हिंदी सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। सम्मेलन का प्रथम सत्र 26 सितंबर से प्रारंभ होगा, जबकि मुख्य राष्ट्रीय आयोजन 27 सितंबर को प्रातः 11:00 बजे शुरू होगा। संस्था के संस्थापक कवि संगम त्रिपाठी ने बताया कि यह सम्मेलन मथुरा में हिंदी साहित्य का अब तक का सबसे बड़ा और ऐतिहासिक आयोजन सिद्ध होगा।

*​प्रमुख अतिथि और दिग्गज साहित्यकार करेंगे शिरकत*

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दिल्ली के सिविल सेवा गुरु डॉ. धर्म प्रकाश वाजपेयी होंगे, जबकि अध्यक्षता वरिष्ठ कवयित्री प्रभा बच्चन श्रीवास्तव जबलपुर करेंगी। विशिष्ट अतिथियों के रूप में मध्य प्रदेश से विनोद कुमार मिश्र (दतिया) एवं अनिल मिश्र (कटनी) उपस्थित रहेंगे। इस समागम में देश के विभिन्न राज्यों से 175 से अधिक कवि, साहित्यकार, पत्रकार, समाजसेवी और हिंदी प्रेमी हिस्सा ले रहे हैं।

*​एक दर्जन से अधिक पुस्तकों का होगा विमोचन*

आयोजन के दौरान साहित्य जगत की कई प्रमुख कृतियों का लोकार्पण किया जाएगा, जिनमें प्रमुख हैं:

​सौदागर सिंह 'दिलवर' की कृति 'दर्द-ए-हयात' (गज़ल संग्रह)

​डॉ. राम निवास तिवारी 'इंडिया' की पुस्तक 'नूर-ए-इश्क: मोहब्बत का एहसास' (गज़ल संग्रह)

​सोनिया नायडू (भिलाई, छत्तीसगढ़) की कृति 'प्रीत'

​रामवल्लभ गुप्त 'इंदौरी' की पुस्तक 'महक कस्तूरी'

​इसके साथ ही एक दर्जन से अधिक अन्य साहित्यिक पुस्तकों का विमोचन भी संपन्न होगा।

​*हिंदी को राष्ट्रभाषा बनाने की दिशा में अहम कदम*

आयोजन को भव्य व दिव्य रूप देने में राष्ट्रीय महासचिव प्रदीप मिश्र 'अजनबी' (दिल्ली), राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. लाल सिंह किरार (अम्बाह, मुरैना), राष्ट्रीय सलाहकार डॉ. सोमनाथ शुक्ल (प्रयागराज), राष्ट्रीय संचालिका मेघा अग्रवाल (नागपुर), प्रेरणा स्मारिका की संपादक सीमा शर्मा (मेरठ) और प्रबंध संपादक सिद्धेश्वरी सराफ 'शीलू' (जबलपुर) निरंतर जुटे हुए हैं। आयोजकों का मानना है कि यह राष्ट्रीय सम्मेलन, सम्मान समारोह एवं कवि सम्मेलन हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार और इसे राष्ट्रभाषा का दर्जा दिलाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget