लापरवाही पर दो छात्रावास अधीक्षक निलंबित, दो की वेतनवृद्धि रोकी, सात को कारण बताओ नोटिस जारी


शहडोल

कलेक्टर पार्थ जायसवाल के निर्देशानुसार सहायक आयुक्त, जनजातीय कार्य विभाग आनंद राय सिंहा द्वारा छात्रावासों के संचालन में लापरवाही बरतने एवं अन्य कार्यों में उदासीनता पाए जाने पर दो छात्रावास अधीक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। साथ ही दो अधीक्षकों की एक-एक वेतनवृद्धि रोकने तथा सात को कारण बताओ नोटिस जारी करने की कार्रवाई की गई है।

सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार प्रकाश सिंह, अधीक्षक आदिवासी बालक छात्रावास आमडीह, जनपद पंचायत जयसिंहनगर को प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। वही बुद्धसेन सिंह, अधीक्षक जनजातीय बालक आश्रम गजवाही को भी तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में दोनो का मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय जयसिंहनगर नियत किया गया है।

कलेक्टर पार्थ जायसवाल के निर्देशानुसार जनजातीय कार्य विभाग द्वारा जनजातीय सीनियर बालक छात्रावास चुहिरी के मुंशी सिंह तथा जनजातीय बालक आश्रम बरदौहा के अमर बहादुर सिंह की एक-एक वेतनवृद्धि रोकने की कार्रवाई की गई है।

इसके अलावा जनजातीय सीनियर कन्या छात्रावास कर्मचारी शहडोल की किरण सिंह, जनजातीय उत्कृष्ट बालक छात्रावास गोहपारू के रामावतार सिंह, जनजातीय सीनियर कन्या छात्रावास शहडोल की प्रतिमा चौधरी, जनजाति कर्मचारी बालक छात्रावास के राकेश पटेल, जनजाति सीनियर बालक छात्रावास बुढ़वा के गणेश दत्त नामदेव, जनजाति सीनियर बालक छात्रावास बरमानिया की शारदा नापित तथा बालक क्रीड़ा परिषद शहडोल के अधीक्षक को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

कार ने स्कूटी को मारी टक्कर, महिला पुरुष की हालत गंभीर, मेडिकल कॉलेज रेफर, कार चालक हुआ फरार


अनूपपुर

कोतवाली थाना से 12 किलोमीटर दूर रामपुर-कोदैली मार्ग पर एक कार और स्कूटी की टक्कर हो गई। इस हादसे में स्कूटी सवार एक महिला और पुरुष गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही यातायात पुलिस की हाईवे टीम मौके पर पहुंची। टीम ने दोनों घायलों को तुरंत वाहन से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को मेडिकल कॉलेज शहडोल रेफर कर दिया। वहीं कार छोड़कर चालक मौके फरार हो गया।

स्थानिय लोगो के अनुसार दो पहिया वाहन रामपुर-कोदैली गांव के भीतर के रास्ते सीधे राष्ट्रीय राजमार्ग में आया जहां से गुजर रहीं कार से जा टकराया टक्कर इतनी जबरदस्त थी की कार सड़क किनारे खेत में घुस गई। और दो पहिया वाहन चालक दुर्गेश बैगा पुत्र निराला बैगा और पीछे बैठी सरवरिया बैगा पति रघुनाथ बैगा के रूप में घायल हो गये। दोनों रामपुर, थाना अमलाई, जिला शहडोल के रहने वाले हैं। सरवरिया बैगा रिश्ते में दुर्गेश की मामी हैं और धनपुरी ओसीएम में काम करती हैं। जिन्हे यातायात पुलिस और ग्रमीणों की मदद से दोनों घयलों को जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया। कार चालक की पहचान 28 वर्षीय एराज खान पुत्र सफीक खान निवासी धनपुरी, शहडोल जो घटना के बाद से फरार है।

सरवरिया बैगा के सिर में गंभीर चोट लगी है और उनका बायां हाथ टूट गया है। शरीर के अन्य हिस्सों में भी अंदरूनी चोटें हैं। वहीं, दुर्गेश बैगा के दोनों पैरों में चोटें आई हैं और शरीर में अंदरूनी चोटें हैं।

यातायात पुलिस ने बताया कि कार शहडोल की ओर से रामपुर आ रही थी। स्कूटी सवार रामपुर-कोदैली गांव के भीतर के रास्ते रामपुर से कोदैली की ओर जा रहे थे, जहां सीधे हाईवे पहुंचे और से सामने से गुजर रही कार से उनकी टक्कर हो गई। पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है, लेकिन उसका चालक अभी फरार है। घायलों की हालत गंभीर होने पर उन्हें शहडोल रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

फुटबॉल मैदान में बेटियों ने रचा नया इतिहास,  6 बेटियों का मध्यप्रदेश राष्ट्रीय टीम में हुआ चयन, मिली शुभकामनाएं


​शहडोल

जिले की बेटियों ने फुटबॉल के मैदान पर अपनी प्रतिभा, अनुशासन और आत्मविश्वास का शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम पूरे प्रदेश में रोशन किया है। इंदौर के महू में आयोजित ओपन इंटर-डिस्ट्रिक्ट जूनियर गर्ल्स फुटबॉल टूर्नामेंट में शहडोल की टीम ने उत्कृष्ट खेल का परिचय देते हुए उपविजेता (रनर-अप) का खिताब अपने नाम किया। ​फाइनल मुकाबले में डी एफ ए शहडोल की टीम ने डी एफ ए इंदौर की मजबूत टीम को कड़ी टक्कर दी और बेहद कड़े व रोमांचक मुकाबले में मात्र एक गोल के अंतर से उपविजेता रही।

टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन के आधार पर डी एफ ए शहडोल की 8 खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय स्तर के कोचिंग व ट्रायल कैंप के लिए हुआ था। कैंप में उत्कृष्ट प्रदर्शन के बाद 6 खिलाड़ियों का अंतिम रूप से मध्यप्रदेश टीम में चयन किया गया है, जिनमे चांदनी यादव रिलायंस फुटबॉल ट्रेनिंग सेंटर धनगवां, ​वाशु यादव रिलायंस फुटबॉल ट्रेनिंग सेंटर धनगवां, संध्या सहिस रिलायंस फुटबॉल ट्रेनिंग सेंटर धनगवां, दिव्या संत रिलायंस फुटबॉल ट्रेनिंग सेंटर हर्री, राधा सिंह रिलायंस फुटबॉल ट्रेनिंग सेंटर धुरवार, ​राधनी सिंह बिचारपुर स्मॉल फीडर सेंटर के खिलाड़ियों का चयन हुआ है। 26 सितंबर से 3 अक्टूबर तक नारायणपुर (छत्तीसगढ़) में आयोजित होने वाली जूनियर राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगी।

​शहडोल की इस ऐतिहासिक उपलब्धि में ग्रामीण व दूरस्थ क्षेत्रों में संचालित रिलायंस फाउंडेशन फुटबॉल ट्रेनिंग सेंटरों की अहम भूमिका रही है। रिलायंस सी बी एम परियोजना के सी एस आर नवाचार के तहत चलाए जा रहे फुटबॉल विकास कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीण बालिकाओं को नियमित प्रशिक्षण, तकनीकी मार्गदर्शन और अनुशासित वातावरण प्रदान किया जा रहा है। इन्हीं जमीनी प्रयासों का परिणाम है कि आज गांव-देहात से निकलकर बेटियां राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रही हैं। 

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget