नदी में डूबे किशोर का शव 13 घंटे बाद उतराता मिला शव, 2 दोस्तो के साथ नहाने गया था मृतक


अनूपपुर

कोतमा थाना क्षेत्र अंतर्गत केवई नदी में नहाने गए 15 वर्षीय किशोर की पानी में डूबने से आखिरकार मौत हो गई। शनिवार की शाम अपने तीन दोस्तों के साथ नदी पर नहाने गया किशोर गहरे पानी में उतरने के कारण डूब गया था। जहां शनिवार रात तक चले रेस्क्यू अभियान और ग्रामीणों की खोजबीन के बाद, रविवार सुबह किशोर का शव पानी में उतराता मिला। परिजनों ने शव को बाहर निकाला है, जिसके बाद रेस्क्यू कार्य समाप्त कर टीम जिला मुख्यालय लौट गई। वहीं पुलिस शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्डम के लिए सीएचसी कोतमा में भेज कर अन्य कार्रवाई कर रही है।

मृतक 15 वर्षीय अभिषेक पाटस्कर, पुत्र माधव पाटस्कर, निवासी वार्ड नंबर 6, कोतमा शनिवार शाम अपने दोस्तों के साथ लहसुई गांव के रास्ते केवई नदी पर बने रपटे को पार कर, उससे 100-150 मीटर दूर स्टॉप डैम से सटे कुंडनुमा गड्ढे में नहाने गया था। नहाने के दौरान अभिषेक अनजाने में गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। साथ गए अन्य दोस्त गहरे पानी में नहीं उतरे थे; वे अभिषेक को डूबता देख डरकर मौके से भाग निकले और घर पहुंचकर परिजनों को पूरी बात बताई।

घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने कोतमा थाना पुलिस को सूचित किया। पुलिस तुरंत स्थानीय गोताखोरों और ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंची और तलाश शुरू की। हालांकि, अंधेरा और पानी की अत्यधिक गहराई के कारण स्थानीय स्तर पर सफलता नहीं मिल सकी। इसके बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला मुख्यालय अनूपपुर को सूचित किया गया। सूचना पर जिला अनूपपुर पुलिस कंट्रोल रूम द्वारा आपदा प्रबंधन टीम को अलर्ट किया गया। 

एसडीआरएफ की टीम ने नदी के विभिन्न हिस्सों में टॉर्च व सर्च लाइट के सहारे खोजबीन अभियान चलाया, लेकिन रात में सफलता नहीं मिली। इसके बाद रविवार सुबह करीब 6.10 बजे परिजनों को शव किनारे के पास पानी में तैरता मिला। परिजनों ने शव को पानी से बाहर निकाला। घटना की सूचना के बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार किया और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोतमा भेज दिया है।

मथुरा के राष्ट्रीय हिंदी सम्मेलन में होगा देश भर के रचनाकारों की कृतियों का भव्य विमोचन

*प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा के आयोजन में जुटेंगे साहित्यकार, कवि सम्मेलन व सम्मान समारोह भी होगा*


​जबलपुर/मथुरा.

प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा के तत्वावधान में मथुरा में एक भव्य राष्ट्रीय सम्मेलन एवं 'हिन्दी अभिव्यक्ति सभा' का आयोजन किया जा रहा है। इस गरिमामय साहित्यिक आयोजन में कवि सम्मेलन और सम्मान समारोह के साथ-साथ देश के विभिन्न प्रांतों के रचनाकारों की उत्कृष्ट कृतियों का विमोचन एवं लोकार्पण किया जाएगा।

​कार्यक्रम में साहित्य जगत की जिन प्रमुख किताबों का विमोचन होना है, उनमें लुधियाना के मौर्य ए. पी. साहब की कृति 'चलो अब जी कर देखते हैं', नागपुर की मेघा अग्रवाल की 'मेरे ख्वाबों के परिंदे', गाजियाबाद के विनय कुमार झा का काव्य संग्रह 'प्रबुद्ध चेतना', और भोपाल के नितिन शर्मा 'नीति' का काव्य संग्रह 'अनुगूंज' शामिल है। इसी शृंखला में, प्रयागराज के डॉ. सोमनाथ शुक्ल की कृति 'श्रम साधक (युग की प्रतिध्वनि)', शहडोल की संगीता शुक्ला 'स्वरा' की 'स्वाति की बूंद', मैनपुरी के प्रांशू त्रिपाठी की 'अंतर्मुखी होती यात्रा' तथा बीकानेर (राजस्थान) के डॉ. रामचन्द्र स्वामी के 'मधुर बाल कहानी संग्रह' , डॉ राधेश्याम दुबे (श्याम फतनपुरी) की दो किताबें श्याम की गीतिकाए व श्याम की मधुशाला का भी भव्य लोकार्पण किया जाएगा।

​इस अवसर पर कुछ विशेष साझा संग्रहों को भी पाठकों को समर्पित किया जाएगा। इनमें माता-पिता पर केंद्रित 'स्मारिका' (संपादक: सीमा शर्मा-मेरठ, प्रबंध संपादक: सिद्धेश्वरी सराफ 'शीलू'-जबलपुर, संयोजन: प्रदीप मिश्र 'अजनबी'-दिल्ली) और साझा काव्य संग्रह 'गंगांजलि' (संपादक: अजय शुक्ल-नोएडा व कवि संगम त्रिपाठी-जबलपुर) शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि 'गंगांजलि' में प्रयागराज के डॉ. सोमनाथ शुक्ल व राधेश्याम दुबे (श्याम फतनपुरी) और यमुना प्रसाद दुबे 'पंकज बुरहानपुरी' की विशिष्ट रचनाएं भी संकलित की गई हैं।

​उक्त आशय की जानकारी दिल्ली से प्रदीप मिश्र 'अजनबी' और अम्बाह (मुरैना) से डॉ. लाल सिंह किरार ने संयुक्त रूप से दी। आयोजकों ने विश्वास जताया है कि यह सम्मेलन हिंदी साहित्य के प्रचार-प्रसार और देश भर के रचनाकारों को एक साझा मंच प्रदान करने में एक ऐतिहासिक कदम साबित होगा।

समाचार 01 फ़ोटो 01

नदी में डूबे किशोर का शव 13 घंटे बाद उतराता मिला शव, दोस्तो के साथ नहाने गया था मृतक

अनूपपुर

कोतमा थाना क्षेत्र अंतर्गत केवई नदी में नहाने गए 15 वर्षीय किशोर की पानी में डूबने से आखिरकार मौत हो गई। शनिवार की शाम अपने तीन दोस्तों के साथ नदी पर नहाने गया किशोर गहरे पानी में उतरने के कारण डूब गया था। जहां शनिवार रात तक चले रेस्क्यू अभियान और ग्रामीणों की खोजबीन के बाद, रविवार सुबह किशोर का शव पानी में उतराता मिला। परिजनों ने शव को बाहर निकाला है, जिसके बाद रेस्क्यू कार्य समाप्त कर टीम जिला मुख्यालय लौट गई। वहीं पुलिस शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्डम के लिए सीएचसी कोतमा में भेज कर अन्य कार्रवाई कर रही है।

मृतक 15 वर्षीय अभिषेक पाटस्कर, पुत्र माधव पाटस्कर, निवासी वार्ड नंबर 6, कोतमा शनिवार शाम अपने दोस्तों के साथ लहसुई गांव के रास्ते केवई नदी पर बने रपटे को पार कर, उससे 100-150 मीटर दूर स्टॉप डैम से सटे कुंडनुमा गड्ढे में नहाने गया था। नहाने के दौरान अभिषेक अनजाने में गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। साथ गए अन्य दोस्त गहरे पानी में नहीं उतरे थे; वे अभिषेक को डूबता देख डरकर मौके से भाग निकले और घर पहुंचकर परिजनों को पूरी बात बताई।

घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने कोतमा थाना पुलिस को सूचित किया। पुलिस तुरंत स्थानीय गोताखोरों और ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंची और तलाश शुरू की। हालांकि, अंधेरा और पानी की अत्यधिक गहराई के कारण स्थानीय स्तर पर सफलता नहीं मिल सकी। इसके बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला मुख्यालय अनूपपुर को सूचित किया गया। सूचना पर जिला अनूपपुर पुलिस कंट्रोल रूम द्वारा आपदा प्रबंधन टीम को अलर्ट किया गया। 

एसडीआरएफ की टीम ने नदी के विभिन्न हिस्सों में टॉर्च व सर्च लाइट के सहारे खोजबीन अभियान चलाया, लेकिन रात में सफलता नहीं मिली। इसके बाद रविवार सुबह करीब 6.10 बजे परिजनों को शव किनारे के पास पानी में तैरता मिला। परिजनों ने शव को पानी से बाहर निकाला। घटना की सूचना के बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार किया और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोतमा भेज दिया है।

समाचार 02 फ़ोटो 02

लावारिस पड़े मिले थायराइड के 10 ब्लड सेम्पल, बीएमओ ने जारी किया नोटिस, एजेंसी ने लैब टेक्नीशियन को हटाया

अनूपपुर

कोतमा स्वास्थ्य केंद्र से मरीजों के ब्लड सैंपल जांच के लिए बाहर भेजने के दौरान गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। बस स्टैंड में थायराइड जांच के करीब 10 सैंपल लावारिस हालत में मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने संबंधित निजी एजेंसी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा था। मामले में एजेंसी प्रबंधन ने कार्रवाई करते हुए जिम्मेदार लैब टेक्नीशियन सचिन वर्मा को कार्य से हटा दिया है।

कोतमा स्वास्थ्य केंद्र की लैब से मरीजों के ब्लड सैंपल एकत्रित कर उन्हें जांच के लिए शहडोल होते हुए गोहपारू भेजा जाना था। सैंपल कलेक्शन से लेकर उन्हें संबंधित जांच केंद्र तक सुरक्षित पहुंचाने की जिम्मेदारी निजी एजेंसी साइंस होम को सौंपी गई थी।

इसी प्रक्रिया के तहत थायराइड जांच के लिए मरीजों के करीब 10 सैंपल एकत्रित किए गए थे। लेकिन निर्धारित व्यवस्था के तहत सैंपल संबंधित जांच केंद्र तक पहुंचने के बजाय बस स्टैंड में लावारिस हालत में पड़े मिले। सैंपल पैकेट मिलने की जानकारी सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया और जिम्मेदारी तय करने की प्रक्रिया शुरू की गई।

सैंपल पैकेट की तस्वीर सामने आने और मामले की जानकारी मिलने के बाद कोतमा स्वास्थ्य केंद्र के बीएमओ डॉ. केएल दीवान ने संबंधित एजेंसी साइंस होम को नोटिस जारी किया था। नोटिस के माध्यम से सैंपल परिवहन में हुई लापरवाही को लेकर जवाब मांगा गया और जिम्मेदार कर्मचारी के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

इसके बाद एजेंसी प्रबंधन ने मामले की जांच की। जांच के उपरांत जिम्मेदार लैब टेक्नीशियन सचिन वर्मा को कार्य से हटा दिया गया। एजेंसी की इस कार्रवाई के बाद मामले में कर्मचारी की जिम्मेदारी तय किए जाने की जानकारी सामने आई है।

समाचार 03 फ़ोटो 03

प्रभारी मंत्री दिलीप अहिरवार ने भाजपा नेता अभय पाण्डेय के निवास पर कार्यकर्ताओं संग किया रात्रि भोज

अनूपपुर

मध्यप्रदेश शासन के वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री एवं अनूपपुर जिले के प्रभारी मंत्री दिलीप अहिरवार अपने अनूपपुर प्रवास के दौरान जिला मुख्यालय पहुंचे। प्रवास के दौरान उन्होंने जिले में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होकर अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों से आवश्यक जानकारी ली। कार्यक्रमों में सहभागिता के बाद प्रभारी मंत्री भाजपा नेता अभय पाण्डेय के निवास पर पहुंचे, जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका आत्मीय स्वागत किया।

अभय पाण्डेय के निवास पर प्रभारी मंत्री दिलीप अहिरवार ने भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर संगठनात्मक गतिविधियों एवं स्थानीय विषयों पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से क्षेत्र में पार्टी की गतिविधियों, जनसंपर्क तथा संगठन को मजबूत बनाने को लेकर संवाद किया। मंत्री ने कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय के साथ जनता के बीच सक्रिय रहने का आह्वान किया।

इसके पश्चात भाजपा नेता अभय पाण्डेय के निवास पर प्रभारी मंत्री के सम्मान में रात्रि भोज का आयोजन किया गया। इसमें भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने प्रभारी मंत्री के साथ भोजन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं के बीच आपसी संवाद और सौहार्दपूर्ण वातावरण देखने को मिला।

रात्रि भोज के अवसर पर अभय पाण्डेय की पत्नी रेखा पाण्डेय एवं उनकी माता पार्वती पाण्डेय भी उपस्थित रहीं। वहीं भाजपा जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र सोनी, जिला महामंत्री शिवरतन वर्मा, वेद प्रकाश द्विवेदी, प्रकाश मिश्रा, राजा तिवारी, मनोज दुबे, शुभम सिंह, राजू दहिया, चंदू पटेल सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

प्रभारी मंत्री के अनूपपुर प्रवास के दौरान कार्यकर्ताओं से हुई यह मुलाकात संगठनात्मक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण रही। कार्यकर्ताओं ने प्रभारी मंत्री के साथ स्थानीय स्तर की गतिविधियों और संगठन से जुड़े विषयों पर अनौपचारिक चर्चा की।

समाचार 04 फ़ोटो 04

युवक व महिला के साथ लूट व मारपीट के तीन आरोपी गिरफ्तार, 1.60 लाख का मशरूका जब्त

शहडोल

ब्यौहारी थाना क्षेत्र में युवक और उसकी महिला रिश्तेदार के साथ हुई लूट और मारपीट की वारदात का खुलासा कर दिया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय कुमार अग्रवाल ने आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए, जिसके बाद ब्यौहारी पुलिस ने चार टीमें गठित कर रात भर सर्च अभियान चलाया। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूटी गई मोटर साइकिल, नकदी और अन्य सामग्री समेत करीब 1.60 लाख रुपये का माल बरामद किया है। मामले में एक आरोपी अभी फरार है।

पुलिस के अनुसार रात करीब 10 बजे अभिषेक चतुर्वेदी (27) निवासी बरकछ अपनी महिला रिश्तेदार के साथ बाइक से मऊ तिराहा की ओर जा रहा था। मऊ तिराहा स्थित पुलिया के पास दोनों रुके थे। इसी दौरान दो मोटर साइकिलों से चार युवक वहां पहुंचे और दोनों को घेरकर मोबाइल और रुपये देने की मांग करने लगे।

विरोध करने पर आरोपियों ने अभिषेक के साथ डंडे से मारपीट की, जबकि महिला रिश्तेदार के साथ हाथ-मुक्कों से मारपीट की गई। इसके बाद आरोपी महिला का मोबाइल और 900 रुपये नकद तथा अभिषेक का पर्स छीनकर ले गए। पर्स में आधार कार्ड, पैन कार्ड, एटीएम कार्ड और 600 रुपये नकद थे। आरोपी उनकी मोटर साइकिल भी अपने साथ ले गए।

घटना की सूचना डायल-112 के जरिए पुलिस को मिली। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की। एसपी के निर्देश पर गठित चार पुलिस टीमों ने रातभर जंगल, संभावित ठिकानों और अन्य स्थानों पर सर्च अभियान चलाया। पुलिस ने 12 घंटे के भीतर चन्द्रभान बुनकर, नीतीश लोनी और पप्पू राठौर, तीनों निवासी मऊ, ब्यौहारी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई मोटर साइकिल, नकदी और अन्य सामग्री बरामद की है। बरामद माल की कुल कीमत करीब 1.60 लाख रुपये बताई गई है। मामले में फरार चौथे आरोपी की तलाश जारी है।

समाचार 05 फ़ोटो 05

सेवा संकल्प अभियान के तहत स्वास्थ्य जांच एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

अनूपपुर

सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत संस्कार विधि महाविद्यालय, अनूपपुर में स्वास्थ्य जांच एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई और स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं।

कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य विभाग से पहुंचे डॉ. शिवेन्द्र द्विवेदी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, डॉ. अंजली मिश्रा, कल्पना मरावी एवं इंद्रावती ने विद्यार्थियों को विभिन्न स्वास्थ्य विषयों पर विस्तार से जानकारी दी। विशेषज्ञों ने तम्बाकू एवं नशे से होने वाले दुष्प्रभावों को बताते हुए तम्बाकू मुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित किया। इसके साथ ही लेप्रोसी, एड्स नियंत्रण, संक्रमण से बचाव, आवश्यक सावधानियों तथा स्वस्थ जीवनशैली से संबंधित महत्वपूर्ण दिशा-निर्देशों से भी विद्यार्थियों को अवगत कराया गया।

इस अवसर पर विद्यार्थियों की स्वास्थ्य जांच भी की गई तथा उन्हें अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने और समय-समय पर आवश्यक जांच कराने की सलाह दी गई।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आनंद कुमार द्विवेदी ने विद्यार्थियों से स्वास्थ्य विभाग द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों का पालन करने तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर और स्वस्थ मन विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने में महाविद्यालय के समस्त स्टॉफ का सराहनीय योगदान रहा।

समाचार 06 फ़ोटो 06

हाथी महोत्सव में हाथियों को मिलेगा आराम, स्वास्थ्य परीक्षण व विशेष आहार की व्यवस्था

उमरिया

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में हाथियों के लिए पांच दिवसीय हाथी महोत्सव का आयोजन 24 से 28 सितंबर 2026 तक किया जाएगा। इस दौरान कैंप में तैनात हाथियों को नियमित कार्य से विश्राम दिया जाएगा तथा उनकी देखभाल के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

हाथी महोत्सव के दौरान हाथियों को नहलाने के साथ तेल मालिश एवं चंदन-वंदन किया जाएगा। साथ ही हाथियों के स्वास्थ्य का परीक्षण भी किया जाएगा। इस अवसर पर हाथियों को केला, गन्ना, नारियल, रोटी सहित उनकी पसंद का विशेष आहार उपलब्ध कराया जाएगा।

इस वर्ष हाथी महोत्सव का आयोजन पारंपरिक ताला गेट के स्थान पर धमोखर बफर क्षेत्र के परासी गेट में किया जा रहा है। आयोजन स्थल में बदलाव का उद्देश्य अधिक से अधिक स्थानीय लोगों एवं पर्यटकों को महोत्सव से जोड़ना तथा हाथियों के संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में धमोखर बफर क्षेत्र का प्रवेश द्वार परासी है।  हाथी महोत्सव के माध्यम से हाथियों की देखभाल, संरक्षण एवं उनके प्रति संवेदनशीलता का संदेश जनसामान्य तक पहुंचाया जाएगा।

समाचार 07 फ़ोटो 07

राज्य स्तरीय वूशु प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, जीते 1 स्वर्ण, 1 रजत व 5 कांस्य पदक

शहडोल

भोपाल के टी.टी. नगर स्टेडियम में 16 से 18 सितंबर 2026 तक आयोजित 25वीं मध्यप्रदेश राज्य स्तरीय सब-जूनियर, जूनियर एवं सीनियर वूशु प्रतियोगिता में शहडोल जिले के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कुल 7 पदक अर्जित किए। प्रतियोगिता में प्रदेशभर से 700 से अधिक खिलाड़ियों ने विभिन्न आयु एवं स्पर्धा वर्गों में सहभागिता की।

प्रतियोगिता में शहडोल के अथर्व सिंह टेकाम ने स्वर्ण पदक, आदित्य तिवारी ने रजत पदक तथा प्रथमेश ताम्रकर, इमरान खान, चंद्रशेखर यादव, केशव भारद्वाज एवं ओम द्विवेदी ने कांस्य पदक प्राप्त किया।

स्वर्ण पदक विजेता अथर्व सिंह टेकाम के उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन राष्ट्रीय स्तर की वूशु प्रतियोगिता के लिए हुआ है। उनकी इस उपलब्धि से जिले के खेल प्रेमियों एवं खिलाड़ियों में हर्ष का माहौल है।

शहडोल जिला वूशु संघ के जिला अध्यक्ष श्री राजेश सोंधिया एवं जिला सचिव एवं कोच श्री अंशुमान सिंह ने टीम एवं सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रतियोगिता के दौरान शहडोल टीम के जूनियर कोच के रूप में श्री चंद्रशेखर यादव एवं श्री कान्हा गर्ग ने तथा टीम मैनेजर के रूप में हिमानी सिंह ने अपनी जिम्मेदारी निभाई।

समाचार 08

अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार

अनूपपुर

जिले में अवैध मादक पदार्थ एवं नशा के कारोबारियों के विरूद्ध कोतवाली अनूपपुर को सूचना प्राप्त हुई कि राजेन्द्रग्राम किरर तरफ से अनूपपुर की ओर दो व्यक्ति एक काले रंग की स्ट्रीम मोटर सायकल क्रमांक एम.पी. 65 जेड ए 9670 में बैठकर बैग में अवैध मादक पदार्थ गांजा लेकर आ रहे है। जिस पर कोतवाली पुलिस द्वारा राजेन्द्रग्राम अनूपपुर रोड कोयलारी तिराहा में नाकाबंदी कर आरोपी दिनेश कुमार बंजारा पिता लल्ला बंजारा उम्र 33 वर्ष निवासी ग्राम नौगवां थाना राजेन्द्रग्राम एवं सुनील उर्फ मन्जू यादव पिता सुरेश यादव उम्र 32 वर्ष निवासी पंचवटी मोहल्ला बुहार थाना बुढ़ार के कब्जे से पिट्टू बैग के अंदर 05 पैकिट मादक पदार्थ गांजा कुल 05.60 किलोग्राम कीमती 50600 रूपये व हीरो स्ट्रीम मोटर सायकल कीमती 80000 रूपये का आरोपियो से जप्त किया गया है। तथा थाना कोतवाली अनूपपुर में आरोपीगणो के विरूद्ध अपराध क्रमांक 517/26 धारा 8/20बी एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रही है।

समाचार 09

अवैध रेत परिवहन करते दो ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

शहडोल

पपौंध पुलिस ने अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए नई बस्ती पड़री से दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियां जब्त की हैं। पुलिस के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी कि डंप की गई रेत को ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में लोड कर अवैध रूप से परिवहन किया जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों वाहनों को पकड़ा।

पुलिस के मुताबिक एक ट्रैक्टर को रामसरोवर साहू चला रहा था, जबकि दूसरे ट्रैक्टर को उसके मालिक धर्मेंद्र उर्फ भल्लू उर्फ भावेंद्र सिंह द्वारा चलाया जा रहा था। पुलिस ने दोनों ट्रैक्टर-ट्रॉलियां जब्त कर रामसरोवर साहू और धर्मेंद्र सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अवैध रेत खनन और परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।

समाचार 10

20 गुम मोबाइल को बरामद

 अनूपपुर

पूरे जिले में गुम हुए मोबाइलों को दस्तयाब कर उनके मालिकों को  सुपुर्द करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में थाना कोतमा पुलिस द्वारा गुम हुए मोबाइल फोनो को तलाश करने हेतु टीम बनाई गई। पुलिस टीम द्वारा साइबर सेल अनूपपुर की मदद से 20 मोबाइलों कीमती 02.20 लाख रुपया को दस्तयाब कर संबंधित मोबाइल फोन के मालिकों को सुपर्द किया गया। मोबाइल फ़ोन मिलने पर संबंधित आवेदकों ने पुलिस की प्रशंसा करते हुए खुशी जाहिर की है।                 

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget