लावारिस पड़े मिले थायराइड के 10 ब्लड सेम्पल, बीएमओ ने जारी किया नोटिस, एजेंसी ने लैब टेक्नीशियन को हटाया


अनूपपुर

कोतमा स्वास्थ्य केंद्र से मरीजों के ब्लड सैंपल जांच के लिए बाहर भेजने के दौरान गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। बस स्टैंड में थायराइड जांच के करीब 10 सैंपल लावारिस हालत में मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने संबंधित निजी एजेंसी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा था। मामले में एजेंसी प्रबंधन ने कार्रवाई करते हुए जिम्मेदार लैब टेक्नीशियन सचिन वर्मा को कार्य से हटा दिया है।

कोतमा स्वास्थ्य केंद्र की लैब से मरीजों के ब्लड सैंपल एकत्रित कर उन्हें जांच के लिए शहडोल होते हुए गोहपारू भेजा जाना था। सैंपल कलेक्शन से लेकर उन्हें संबंधित जांच केंद्र तक सुरक्षित पहुंचाने की जिम्मेदारी निजी एजेंसी साइंस होम को सौंपी गई थी।

इसी प्रक्रिया के तहत थायराइड जांच के लिए मरीजों के करीब 10 सैंपल एकत्रित किए गए थे। लेकिन निर्धारित व्यवस्था के तहत सैंपल संबंधित जांच केंद्र तक पहुंचने के बजाय बस स्टैंड में लावारिस हालत में पड़े मिले। सैंपल पैकेट मिलने की जानकारी सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया और जिम्मेदारी तय करने की प्रक्रिया शुरू की गई।

सैंपल पैकेट की तस्वीर सामने आने और मामले की जानकारी मिलने के बाद कोतमा स्वास्थ्य केंद्र के बीएमओ डॉ. केएल दीवान ने संबंधित एजेंसी साइंस होम को नोटिस जारी किया था। नोटिस के माध्यम से सैंपल परिवहन में हुई लापरवाही को लेकर जवाब मांगा गया और जिम्मेदार कर्मचारी के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

इसके बाद एजेंसी प्रबंधन ने मामले की जांच की। जांच के उपरांत जिम्मेदार लैब टेक्नीशियन सचिन वर्मा को कार्य से हटा दिया गया। एजेंसी की इस कार्रवाई के बाद मामले में कर्मचारी की जिम्मेदारी तय किए जाने की जानकारी सामने आई है।

2 दोस्तों के साथ नहाने गया किशोर नदी में डूबा, 7 घंटे चला रेस्क्यू अभियान नहीं मिला शव


अनूपपुर

कोतमा थाना अंतर्गत दोस्तों के साथ केवई नदी में नहाने गए 15 वर्षीय किशोर की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन, पुलिस प्रशासन और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और किशोर की तलाश शुरू की गई। करीब सात घंटे तक चले सर्च अभियान के बावजूद देर रात तक किशोर का शव बरामद नहीं हो सका।

जानकारी के अनुसार कोतमा नगर के वार्ड क्रमांक 6 निवासी अभिषेक पटस्कर पिता माधव पटस्कर, उम्र 15 वर्ष, दो दोस्तों के साथ घर से निकला था। बताया गया कि करीब साढ़े 4 बजे लहसुई रपटा के पास केवई नदी में नहाने के दौरान अभिषेक गहरे पानी में चला गया और डूब गया। उसके साथ मौजूद दोस्तों ने तत्काल मोबाइल से परिजनों को घटना की जानकारी दी।

किशोर के नदी में डूबने की खबर फैलते ही नदी किनारे बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए। स्थानीय बचाव दल के साथ जिले से पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने नदी में सर्च अभियान शुरू किया। टीम ने देर रात तक घटनास्थल से करीब तीन किलोमीटर के दायरे में तलाश की, लेकिन किशोर का कोई सुराग नहीं मिल सका।

बताया जा रहा है कि लहसुई रपटा के पास केवई नदी का हिस्सा काफी गहरा और खोह नुमा है, जिसके कारण रेस्क्यू टीम को तलाश में कठिनाई का सामना करना पड़ा। अंधेरा होने के बाद अभियान रोक दिया गया। रविवार सुबह फिर से रेस्क्यू अभियान शुरू कर किशोर की तलाश की जाएगी।

घटनास्थल पर एसडीएम टीआर नाग, एसडीओपी आरती शाक्य, तहसीलदार दशरथ सिंह, थाना प्रभारी रत्नांबर शुक्ल, सीएमओ नीलम सिंह चौहान सहित पुलिस-प्रशासन के अधिकारी और सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। घटना के बाद किशोर के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

जमुनिहा स्कूल के हैंडपंप में पाइप ही गायब, निरीक्षण कर लौटे अधिकारी, खबर के बाद हरकत में आया विभाग


अनूपपुर

जिले के ग्राम पंचायत जमुनिहा स्थित प्राथमिक पाठशाला में एक माह से बंद पड़े पेयजल पंप की समस्या खबर सामने आने के बाद प्रशासनिक हलचल देखने को मिली है 19 सितंबर 2026 को एक वाहन से पहुंचे 4 से 5 लोगों ने विद्यालय परिसर में लगे हैंडपंप को खोलकर जांच की जांच के दौरान उसमें पाइप ही गायब मिला हालांकि, निरीक्षण के बाद टीम मौके से लौट गई और बच्चों को पेयजल उपलब्ध कराने की समस्या जस की तस बनी हुई है

स्थानीय लोगों के अनुसार, जब मौके पर पहुंचे लोगों से उनकी पहचान पूछी गई तो उन्होंने स्वयं को पीएचसी विभाग से संबंधित बताया हैंडपंप में पाइप नहीं होने की बात सामने आने के बाद वे निरीक्षण कर वापस चले गए फिलहाल हैंडपंप को चालू करने के लिए आगे क्या कार्रवाई की जाएगी, इस संबंध में कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर जमुनिहा प्राथमिक पाठशाला में कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा था इसी दौरान विद्यालय में पेयजल संकट का मामला सामने आया था स्कूल का हैंडपंप करीब एक माह से बंद होने के कारण विद्यार्थियों को पीने के पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा था

इस गंभीर समस्या को लेकर श्रीकांत शुक्ला ने जिला प्रशासन और कलेक्टर का ध्यान आकर्षित करते हुए विद्यालय में पेयजल व्यवस्था तत्काल दुरुस्त कराने की मांग की थी मीडिया में खबर प्रकाशित होने के बाद 19 सितंबर को टीम का मौके पर पहुंचना इस मामले में हुई शुरुआती कार्रवाई के रूप में देखा जा रहा है

विद्यालय परिसर में लगे हैंडपंप को खोलकर देखने पर पाइप गायब होने की जानकारी सामने आई स्थानीय लोगों के सवाल करने पर मौके पर पहुंचे लोगों ने खुद को पीएचसी विभाग से बताया हालांकि, पाइप गायब होने के कारण हैंडपंप बंद होने की जानकारी देने के बाद टीम लौट गई।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget