नपा सीएमओ के घर का ताला तोड़कर कब्जा करने आरोप, एफआईआर की मांग, अवैध परिवहन पर ट्रैक्टर जब्त


शहडोल

खनिज विभाग की टीम ने ब्यौहारी थाना क्षेत्र के ग्राम बराछ और बरकछ में रेत के अवैध खनन की शिकायत की जांच की। इस दौरान बराछ स्थित झापर नदी में एक ट्रैक्टर रेत का अवैध खनन करते मिला।खनिज विभाग की टीम को देखते ही ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। बाद में दूसरे चालक की मदद से ट्रैक्टर को नदी से बाहर निकलवाकर थाना ब्यौहारी की अभिरक्षा में खड़ा कराया गया।

जांच में सामने आया कि ट्रैक्टर जॉन डियर कंपनी का है और उस पर कोई रजिस्ट्रेशन नंबर अंकित नहीं है। खनिज विभाग अब वाहन के मालिक की जानकारी जुटा रहा है। विभाग के अनुसार वाहन मालिक के खिलाफ अवैध खनन का प्रकरण दर्ज किया जाएगा।

शहडोल

नगर पालिका परिषद शहडोल के सीएमओ आवास में ताला तोड़कर कथित रूप से जबरन प्रवेश और कब्जा किए जाने का मामला सामने आया है। नगरपालिका की मुख्य नगर पालिका अधिकारी आशा जितेंद्र भंडारी ने कोतवाली थाना प्रभारी को लिखित शिकायत देकर मामले में प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है। शिकायत में उन्होंने पूर्व सीएमओ निशांत सिंह ठाकुर सहित अन्य लोगों पर सीएमओ आवास का ताला तोड़कर अनधिकृत रूप से प्रवेश करने और वहां रखे सामान पर कब्जा करने का आरोप लगाया है।

सीएमओ की ओर से दिए गए पत्र के मुताबिक वह 2 जून 2026 को स्वास्थ्य खराब होने के कारण चिकित्सकीय अवकाश पर चली गई थीं। इसके बाद 26 जून को वापस मुख्यालय शहडोल पहुंचीं। शिकायत में बताया गया है कि उनके अवलोकन एवं आदेशार्थ कुछ फाइलें हस्ताक्षर के लिए आवास पर आई थीं, जिन्हें उन्होंने 27 जून को विधिवत प्राप्त कर कार्यालय अधीक्षक को वापस कर दिया था। इसके पश्चात वह पुनः उपचार के लिए गुजरात चली गई थीं।

शिकायत के अनुसार 1 सितंबर  को जब उन्हें जानकारी मिली कि उनके सीएमओ आवास का ताला तोड़कर जबरन प्रवेश कर कब्जा कर लिया गया है, तब उन्होंने मौके की स्थिति की जानकारी ली। आरोप है कि उनके निवास से करीब डेढ़ लाख रुपये नकद, घरेलू आवश्यक दस्तावेज, कपड़े, किराना सामान, पूजा सामग्री सहित अन्य सामान रखा हुआ था, जिस पर आरोपियों ने कथित रूप से अनधिकृत कब्जा कर लिया।

ऐसे में सरकारी आवास की सुरक्षा व्यवस्था, वहां तैनात कर्मचारियों की भूमिका और जिम्मेदार अधिकारियों की निगरानी व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े होते हैं। मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने पुलिस से पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई करने का अनुरोध किया है। 

युवक का शव रेस्क्यू दल ने तालाब से निकाला बाहर, अनाधिकृत पार्किंग पर 5 ट्रक मालिको पर एफआईआर


अनूपपुर

जिला मुख्यालय अनूपपुर से 11 किलोमीटर दूर स्थित लखनपुर गांव में 21 वर्ष युवक लापता था। लापता युवक की चप्पल घर के पीछे स्थित तालाब के पास मिलने पर तालाब में डूब जाने के संदेह पर आपदा प्रबंधन के रेस्क्यू दल ने खोजबीन के दौरान युवक का शव तालाब के अंदर डूबे हुए स्थिति में बरामद कर पुलिस को सौपा। 

लखनपुर गांव के वार्ड क्रमांक 7 शंकर मंदिर के पास के निवासी निरंजन पटेल जो ग्राम पंचायत लखनपुर में रोजगार सहायक के पद पर पदस्थ हैं, 21 वर्षीय बालक प्रतीक उर्फ आकार पटेल जो 3 सितंबर की शाम से घर से लापता होने पर परिजनों एवं ग्रामीण जनों द्वारा विभिन्न माध्यमों से पूरी रात खोजबीन की, किंतु रात भर युवक का कहीं पता नहीं चल सका, घर से कुछ दूर पर स्थित अमहाई तालाब के मेढ में युवक की चप्पल पड़े होना दिखने पर परिजनों एवं ग्रामीणों द्वारा कोतवाली पुलिस को युवक के तालाब के अंदर पानी में डूब जाने का संदेह व्यक्त करते हुए खोजबीन कराए जाने की मांग पर, जिला मुख्यालय अनूपपुर के एसडीईआरएफ आपदा प्रबंधन के रेस्क्यू दल को घटना की सूचना दिए जाने पर रेस्क्यू दल प्रभारी रामनरेश भवेदी अपने 8 सदस्यीय रेस्क्यू दल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर अमहाई तालाब में विभिन्न माध्यमों से खोजबीन की जिस पर लापता युवक का शव तालाब के अंदर गहरे पानी में मिलने पर रेस्क्यू कर बाहर निकाल कर मृतक के शव को कोतवाली पुलिस को सौपा। पुलिस दल के साथ स्थल पर मृतक के शव का पंचनामा कर साक्षियो के कथन लेते हुए मृतक के शव का जिला चिकित्सालय अनूपपुर में ड्यूटी डॉक्टर से पी,एम,कराने बाद शव के कफन दफन हेतु परिजनों को सौपा। मृत युवक प्रतीक पटेल आईटीआई अनूपपुर में अध्ययनरत था।

*अनाधिकृत पार्किंग पर 5 ट्रक मालिको पर एफआईआर*

शहडोल कलेक्टर पार्थ जायसवाल के आदेशानुसार पुलिस विभाग एवं राजस्व  विभाग की संयुक्त टीम ने शहडोल से बुढार मार्ग में ट्रक जांच की कार्रवाई में ओवरलोडिंग एवं रोड पर अनाधिकृत तौर पर असुरक्षित खड़े ट्रकों पर कार्यवाही की गई है। तहसीलदार बुढ़ार मनोज सिंह ने बताया है कि यातायात व्यवस्था को सुगम एवं सहज तथा सुरक्षित बनाने के लिए 5 ट्रक मालिको के विरुद्ध एफ आई आर की कार्यवाही की गई।

हिंसक वन्य प्राणी ने गाय का किया शिकार, शिकायतों के निराकरण में लापरवाही, पर्यवेक्षक निलंबित


अनूपपुर

जिला मुख्यालय अनूपपुर से 17 किलोमीटर दूर स्थित किरर के वन क्षेत्र से घिरे सजहा गांव से लगे जंगल में चरने गई पालतू गाभिन गाय को हिंसक वन्यप्राणी द्वारा हमला कर मृत करने बाद शरीर के मांस खा लेने की सूचना पर वन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचकर जांच प्रारंभ की। 

परिक्षेत्र अनूपपुर के ग्राम पंचायत औढेरा अंतर्गत सजहा निवासी श्रवण सिंह बंजारा पिता स्व,साहब सिंह बंजारा का पुत्र 2 दिन पूर्व घर के पालतू मवेशियों को लेकर घर के पास स्थित जमुडी वन बीट के सुरही खोज जंगल में चराने ले गए थे, एक गाभिन गाय को छोड़ शेष मवेशी घर वापस आ गए, किंतु गाभिन गाय के घर वापस ना आने पर पशु मालिक एवं उनके परिजनों द्वारा जंगल में खोजने पर मृत स्थिति में मिली, हिंसक वन्यप्राणी द्वारा हमला कर गाय को मृत करने बाद मांस को खाकर अपना आहार बनाया, स्थल पर आपस में संघर्ष के साक्ष्य मिले घटना की सूचना पर जमुडी बीट प्रभारी रामेश्वर पटेल,वन्यजीव संरक्षण शशिधर अग्रवाल,पशु चिकित्सा के एव्हीएफओ संत कुमार ग्राम,सुरक्षाश्रमिक महेंद्र चौधरी एवं पशु मालिक के साथ घटना स्थल का निरीक्षण कर कार्यवारही की।

किरर का यह क्षेत्र घने वनों से घिरा हुआ है, जहां के ग्रामीण अपने मवेशियों को चराने के लिए गांव के राजस्व क्षेत्र में चरागाह ना होने गांव जंगलों से घिरे होने के कारण वन क्षेत्र में मवेशियों को चराने के लिए बाध्य रहते हैं घने वन के मध्य हिंसक वन्यप्राणियों के साथ कई तरह के वन्यप्राणी वन क्षेंत्र में अपना आश्रय बनाकर विचरण आहार की तलास करते हैं।

*शिकायतों के निराकरण में लापरवाही, पर्यवेक्षक निलंबित*

अनूपपुर कलेक्टर रत्नाकर झा ने मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान 2026 के अंतर्गत 29 अगस्त 2026 को जनपद पंचायत जैतहरी क्षेत्र में आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान शिविर के दौरान सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण में लापरवाही पाए जाने पर महिला एवं बाल विकास विभाग की पर्यवेक्षक मीना शिव को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के आदेश दिए हैं।

शिविर में सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों की समीक्षा के दौरान महिला एवं बाल विकास परियोजना जैतहरी के सेक्टर फुनगा/गौरेला में कुल 37 शिकायतें लंबित पाई गईं। शिकायतों का निर्धारित समय-सीमा में निराकरण नहीं किया गया था। साथ ही, संबंधित सेक्टर की पर्यवेक्षक मीना शिव शिविर में अनुपस्थित पाई गईं। प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है। निलंबन अवधि में मीना शिव का मुख्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास, जिला अनूपपुर कार्यालय निर्धारित किया गया है। 

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget