महिला से बैग लूटकर भागा बदमाश, घटना में ऑटो चालक भी शामिल, मायके से जा रही थी ससुराल


शहडोल

संभाग मुख्यालय में इन दिनों अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। खास कर कोतवाली एरिया में लगातार बेखौफ चोरों ने हद कर दी। अब तो दिनदहाड़े भीड़ भाड़ वाले क्षेत्र से महिला के हाथ से बैग छीन बदमाश भाग गए। महिला मदद मांगती रही, लेकिन बदमाश मौके से फरार हो गए। घटना उस समय घटी जब महिला अपने माइके से घर जयसिंह नगर जाने आटो से बस स्टैंड उतारी थी। घटना के बाद कोतवाली पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

राखी बांधने जयसिंहनगर की रहने वाली महिला मालती कहार (55) शहडोल के नरसरहा के पास स्थित अपने माइके आई थी, त्योहार के बाद महिला को अपने घर जयसिंह नगर जाना था, जिसके लिए उसके भाई ने महिला को ऑटो में बैठा कर बस स्टैंड रवाना किया। मालती ने बताया कि वह जिस ऑटो में बैठ कर बस स्टैंड शहडोल पहुंची उसमें एक युवक भी महिला के साथ बैठा हुआ था। ऑटो चालक ने बस स्टैंड में महिला को उतारा और पैसे मांगे,तभी ऑटो में बैठा युवक ने महिला के हाथ से उसके पर्स को छुड़ा कर पैदल मौके से भाग गया।

महिला ने आगे बताया कि घटना के बाद ऑटो चालक पर्स लेकर भाग रहे बदमाश के पीछे ऑटो लेकर दौड़ा, लेकिन ऑटो चालक भी उसमें शामिल था। कुछ दूर जाकर ऑटो में दोबारा युवक बैठा और दोनों मौके से भाग गए। पास में स्थित एक दुकान जाकर महिला ने घटना की जानकारी दुकानदारो की दी। इसके बाद मालती के परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को घटना की सूचना दी गई है। पुलिस ने मामले में झपटमारी का मामला दर्ज कर अपनी जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार महिला के बैग में नगद चार हजार रुपए एवं चांदी के कुछ जेवर थे, जिसे बदमाश लेकर भाग गए हैं।

सोन नदी में नहाने गया युवक गहरे पानी मे डूबा, एनडीआरएफ ने कड़ी मशक्कत के बाद निकाला शव


शहडोल

सोन नदी के निगाई घाट पर मंगलवार को हुई एक दर्दनाक घटना ने पूरे क्षेत्र को स्तब्ध कर दिया। नहाने गए चार दोस्तों में से एक युवक की तेज धारा में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान सुभाष यादव निवासी जयसिंहनगर के रूप में हुई है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुभाष यादव अपने तीन दोस्तों के साथ सोन नदी में नहाने आया था। इस दौरान वह नदी के बीच में गहरे पानी और तेज बहाव में फंस गया। दोस्तों ने शोर मचाकर आसपास मौजूद लोगों को सूचना दी। देखते ही देखते घटनास्थल पर भीड़ जुट गई और पुलिस को खबर दे दी गई।

सूचना मिलते ही जयसिंहनगर थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और बिना समय गंवाए बचाव अभियान शुरू कराया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एनडीआरएफ की टीम को भी बुलाया गया। टीम ने गोताखोरी उपकरणों और सुरक्षा साधनों के साथ नदी में उतरकर सर्च ऑपरेशन शुरू किया। तेज धारा और गहराई के कारण अभियान बेहद चुनौतीपूर्ण रहा, लेकिन पुलिस और एनडीआरएफ जवानों ने कई घंटों की मशक्कत के बाद सुभाष का शव नदी से बाहर निकाला। शव बरामदगी के बाद पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।

नगर में संचालित हो रहे अवैध आहातों को किसका संरक्षण कौन है जिम्मेदार.?



अनूपपुर

जिले के विभिन्न नगरों में जगह-जगह अवैध अहाते संचालित हो रहे हैं जहां पर चिकन सेंटर के नाम पर अवैध तरीके से शराब पिलाई व परोसी जा रही है, इनके द्वारा अवैध तरीके से आहता संचालन के साथ ही अवैध शराब की भी बिक्री की जा रही है, जिसमें अंग्रेजी शराब तथा हाथभट्टी कच्ची शराब शामिल है। जिस पर पुलिस व आबकारी विभाग मूकदर्शक बनी हुई है।

जिले के जैतहरी नगर में चारों ओर जगह-जगह अवैध आहातों का संचालन हो रहा है जहां पर बकायदे सभी लोगों को बैठा कर शराब पिलाई जा रही है और उनके द्वारा अवैध अंग्रेजी शराब तथा हाथ पट्टी कच्ची शराब भी परोसी जा रही है, यह सभी दुकान अंडा चना चखना चिकन सेंटर की आड़ में अवैध गतिविधि कर संचालित की जा रही है। इस संबंध में समस्त तरीके से जैतहरी थाना मय स्टाफ को पूरी जानकारी है लेकिन फिर भी इस ओर ना तो पुलिस प्रशासन और ना ही आबकारी विभाग किसी भी प्रकार का ध्यान दे रही है, इससे साफ जाहिर होता है की इन महाशयों को इन अवैध आहातों के संचालक से बाकायदा भरपूर चढ़ावा मिल रहा है, तभी तो इन्हें जानकारी होने के बावजूद भी कार्यवाही नहीं की जा रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जन चर्चा का विषय है की इन अवैध तरीकों से संचालित ठेला,खोपचे और दुकानों को आखिर किसका संरक्षण है, जो यह बेधड़क बिना डर के खुलेआम बस स्टैंड में कंपोजिट शराब दुकान के सामने अगल-बगल, बाजार के पास भोजनालय की आड़ में, नगर पालिका कार्यालय परिषद के पास, गोबरी रोड में जगह-जगह न जाने पूरे शहर में कितने स्थान में इस तरह की अवैध गतिविधि का संचालन हो रहा है और यही शराबी नशे के वशीभूत होकर पूरे शहर में आतंक मचाकर नगर की शांति व व्यवस्था को प्रभावित कर रहे हैं।

इनका कहना है।

दबिश देंगे और अवैध अहाते को बंद किया जाएगा।

*इसरार मंसूरी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनूपपुर*

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget