व्यवसायी के यहाँ नकली राजश्री का भंडाफोड, माल बरामद, मगर नही हुई कार्यवाही, प्रशासन की कार्यशैली पर प्रश्रचिन्ह

*बिना जीएसटी की चल रही है दुकाने*


उमरिया

पाली में एक किराना व्यापारी के यहाँ से नकली राजश्री गुटखा के व्यापक मात्रा में पकड मे आने की खबरें आई थी, लेकिन अंततः मामला में कोई वैधानिक कार्यवाही किये बिना ही मामला रफा -दफा कर दिया गया था। इस छापे के दौरान  पाली थाना के पुलिस की उपस्थिति में यह छापा मार कार्यवाही की गयी थी। जबकि इस कार्यवाही में खाद्य विभाग और राजस्व अमला की गैर मौजूदगी में यह कार्यवाही अपने आप में सवाल खड़े कर गये। 

होना यह चाहिए था की जिस तरह से नकली खाद्य सामग्री का खुलासा हुआ था, इसमें नकली गुटखा बनाने वालो तक जांच की जानी चाहिए था, चूकी हरीश किराना स्टोर जहाँ पर नकली राजश्री गुटखा पकडी गयी है, वह राजश्री गुटखा का विक्रेता है, न की निर्माण कर्ता। इसलिए नकली राजश्री उत्पादक कर्ता के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई कर एक प्रदेश स्तरीय नकली राजश्री का भंडाफोड़ होता और नकली उत्पाद पर रोक लग पाता , लेकिन पाली पुलिस ने इस व्यापक पैमाने पर चल रहे उत्पाद के विरूद्ध अभियान छेडने की बजाय जो मिल गया उसी में संतोष कर मामले को सदा के लिए दफन कर दिया। 

एक तो गुटखा वैसे भी धीमा जहर है, जो सेवन करने से मौत की ओर ढकेल रहा है, ऊपर से वह भी नकली खुले बाजार में बिकता नजर आ रहा है। कोई मरे तो मरे, पुलिस ने तो अपना काम शुरू कर अपना हित साध लिया। उमरिया जिले की पुलिस अधीक्षक से अपेक्षा है की  बीते दिवस नकली राजश्री गुटखा के छापा मार कार्यवाही को अपने हाथ में लेते हुए पूरे मामले की तफ्तीश करते हुए राज्य स्तरीय अपराध को उजागर कर पुलिस विभाग की धूंधली छवि को साफ -सुथरी और उजली बनाने आवश्यक कदम उठायेगी ‌।

पाली नगर में अभी भी ऐसी दूकान के बारे में चर्चा चल पडी है की यहाँ पर प्रतिष्ठित प्रतिष्ठान अभी भी बिना जी एस टी के ही अपना कारोबार चला रहे हैं, तो कुछ ने जीएसटी का रिन्यूअल कराना उचित नहीं समझ रहे हैं, तो इस तरह से जीएसटी की चोरी अनवरत रूप से जारी है, अपेक्षा है की प्रशासन आर्थिक अपराध से जुड़े इस मामले में आवश्यक कदम उठाते हुए वैधानिक कार्यवाही करेंगे, ताकि जी एस टी चोरी के रैकेट का पर्दाफाश हो सकें।

दशकों से अधुरें पडे शासकीय भवनों से विभाग ने मुंह मोडा, करोड़ों रूपये लागत के बाद समस्यायें जस की तस


उमरिया

उमरिया जिले में शासकीय कार्यों में मची अंधेर गर्दी का आलम यह है की कोई भी व्यवस्था सुचारू रूप से चलती दिखाई नहीं देती है। विकास कार्य शुरू तो हो जाते हैं, लेकिन वह पूरे कब होगें, की भूमि पूजन और शिलान्यास के पश्चात भष्ट्राचार की बलि वेदी पर चढ़ जायेगें। किसी भी गुणवत्ता के साथ पूरे हो जाये तो वह मेहरबानी मानी जानी चाहिए। ऐसे सैकड़ों शासकीय भवन गाँव गाँव में देखने को मिल जायेगें जो दशकों पहले शुरू हुये थे लेकिन आज भी पूरे होने की राह जोट रहे हैं। ऐसा ही एक संवेदनहीन मामला जिले के करकेली जनपद पंचायत के कल्दा ग्राम पंचायत के ईशनपुरा प्राथमिक विद्यालय का देखने  में आया है, जो की पिछले पंच वर्षीय वर्ष 2011-12 में ग्राम पंचायत को कार्य एजेंसी बनाकर प्रांरभ किया गया था, जो आज भी अधूरा बना हुआ है और खंडहर होने की राह पकड़ लिया है। इस निर्माण धीन विद्यालय को पूरा कराने की चिंता किसी को नहीं है, न निर्माण एजेंसी को और न ही राशि आंबटित करने वाले विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों को और न ही कार्य की देख रेख करने वाले अधिकारियों को सब के सब इस ओर से निश्चित नजर आ रहें हैं और जिस भवन में नौनिहाल शिक्षार्थियों को शिक्षा ग्रहण करना था वह आज भी इंतजार करते करते विद्यालय से जैसे -तैसे अपनी पढाई पूरी कर दुसरे विद्यालयों में चले गए, या की पढ़ाई छोड़ अपने राह पर चल पडे हैं।

अभी हाल में ही अति वर्षा के कारण पुरानी और जर्जर भवनों से हटकर विद्यालय और आंगनबाडी के नौनिहालों को जहाँ- तहाँ शरण लेना पडा है।तब भी उमरिया जिले के आलाकमान अधिकारियों को अधूरें बने भवनों की सुध नहीं आयी। उमरिया जिले का दुर्भाग्य ही ऐसा है की यहाँ के प्रशासनिक अधिकारियों को अपने से निर्णय लेने की, कुछ बेहतर करने का सलीका आता ही नहीं है। भोपाल से आये सरकारी फरमानो के पालन के अलावा जो चीजें पीछे छूट गयी है, उन्हें भी पीछे पलट कर देखें और उसे ठीक करने की कोशिश करें।

कन्या शिक्षा परिसर की छात्राओं ने निकाली तिरंगा रैली, श्रृंखला बना कर दिया संदेश 


अनूपपुर.  

शासकीय कन्या शिक्षा परिसर अनूपपुर द्वारा हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता रैली का आयोजन किया गया। रैली के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया गया। रैली के माध्यम से छात्राओं ने परिसर में स्वच्छता बनाए रखना और तिरंगा के महत्व को बताने को उद्देश्य से परिसर के समीप मोहल्ले में जाकर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया, लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता लाना और शासन के द्वारा हर घर तिरंगा हर घर स्वच्छता अभियान को आगे बढ़ना एवं लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया गया, वही विद्यालय की लगभग 500 छात्राओं ने मानव श्रृंखला के रूप में तिरंगे का रूप प्रदान किया।

इस रैली में मुख्य रूप से प्राचार्य फूल सिंह पट्टावी, उच्च माध्यमिक शिक्षक सुमन, माध्यमिक शिक्षक सुरेश कुमार तिवारी, पुष्पेंद्र अहिरवार, निधि तिवारी, नीतू यादव, पूजा विश्वकर्मा, सहायक शिक्षक एसके परस्ते, ललिता मार्को, लेखपाल जे के नामदेव, सहायक ग्रन्थपाल संतोष कुमार शुक्ला, सहायक लेखपाल के के परसते एवं अन्य स्टाफ में धर्मेंद्र सिंह, राजेंद्र कोरी, धनपत पटेल, नीतू पटेल, रक्षा मसकारे, अफसाना बेगम, जान मोहम्मद, पप्पी राठौर, शाहीन परवीन, पूजा राठौर, विनीत भारती, राजकुमार बंसल, अमित भारती, संतोष पटेल समेत शिव प्रसाद सिंह, सेमनाथ सिंह एवं विद्यालय के समस्त हर घर तिरंगा हर घर स्वच्छता का संदेश देते हुए रैली निकाली।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget