विश्व आदिवासी दिवस पर रानी दुर्गावती प्रतिमा स्थल पर श्रद्धांजलि समारोह

*ग्राम व नगर से बड़ी संख्या में आदिवासी भाई-बहनों ने की भागीदारी*


अनूपपुर

जिले के कोतमा नगर के कुदराटोला (गोहनड़ा) में आयोजित कार्यक्रम में जनपद-पंचायत के अध्यक्ष  जीवन सिंह धुर्वे मुख्य अतिथि रहे, सामाजिक संगठन एवं महिला प्रकोष्ठ ने सांस्कृतिक कार्यक्रम कराये तथा जल, जंगल व जमीन के संरक्षण पर जोर दिया गया। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर कुदराटोला (गोहन्द्रा) में आयोजित श्रद्धांजलि एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में आसपास के ग्रामों व नगर से बड़ी संख्या में आदिवासी भाई-बहनों ने भाग लिया। समारोह का आयोजन रानी दुर्गावती प्रतिमा स्थल पर किया गया, जहाँ आदिवासी संस्कृति, परंपरा और स्वाभिमान को प्रदर्शित करने वाले कार्यक्रम आयोजित किए गए।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में  जीवन सिंह धुर्वे अध्यक्ष जनपद-पंचायत, कोतमा विशेष रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता ध्यान सिंह श्याम अध्यक्ष गोंड़ समाज महासभा, अनूपपुर द्वारा की गई, जबकि  विद्यावती श्याम अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ ने आयोजन की प्रमुख महिला उपस्थिति और समर्थन प्रदान किया। सामाजिक सेवियों व स्थानीय सरपंचों ने भी समारोह में भाग लेकर कार्यक्रम को शोभा दी।कार्यक्रम की शुरुआत रानी दुर्गावती प्रतिमा पर पुष्पांजलि और श्रद्धांजलि अर्पित कर हुई। आयोजकों ने कहा कि आदिवासी जीवन शैली, कला, वेश-भूषा और सांस्कृतिक विविधताओं को संजोकर रखना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। आयोजन के दौरान जल, जंगल और जमीन के संरक्षण पर विशेष चर्चा हुई तथा आगे चलकर सामुदायिक स्तर पर संरक्षणात्मक पहलों को सक्रिय करने का संकल्प लिया गया।

इस अवसर पर क्षेत्र के कई गणमान्य लोग और समाजसेवी उपस्थित रहे आयोजकों ने बताया कि आसपास के गांवों व नगरों से आने वाली समस्त आदिवासी बहनों-भाइयों की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई। कार्यक्रम में आदिवासी सांस्कृतिक प्रस्तुति, गीत-नृत्य और पारम्परिक वेशभूषा की प्रदर्शनी भी आयोजित की गई। महिला प्रकोष्ठ के सदस्यों ने नृत्य और लोकगीत प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया। साथ ही स्थानीय स्तर पर महिलाओं के सशक्तिकरण और बच्चों की शिक्षा पर भी चर्चा हुई। मुख्य अतिथि जीवन सिंह धुर्वे ने अपने संबोधन में कहा “आदिवासी समाज की संस्कृति और अंतरंग परंपराओं का संरक्षण न केवल हमारी सांस्कृतिक धरोहर है, बल्कि यह पर्यावरण-सुरक्षऔर जीवन के टिकाऊ मूल्यों का प्रतीक भी है। हमें युवा पीढ़ी को इन रीतियों और ज्ञान से जोड़ना होगा।” कार्यक्रम के आयोजकों ने भी इस अवसर पर सामुदायिक विकास, स्वच्छता व जल संरक्षण के लिये आगामी योजनाओं का ऐलान किया।

बसों का बेलगाम आतंक, प्रशासन मूकदर्शक, यात्री बसो में किराया सूची गायब, विभाग मौन


अनूपपुर 

जिले में यात्री बस संचालन पर जिम्मेदार विभागों की पकड़ पूरी तरह ढीली पड़ चुकी है। परिवहन व्यवस्था के नाम पर खुलेआम लूट मची है और आरटीओ व यातायात विभाग आंखें मूंदे बैठे हैं। न तो नियमों का पालन हो रहा है, न ही यात्रियों के अधिकारों की रक्षा। परिणामस्वरूप बस संचालक  यात्रियों से मनमाना किराया वसूल रहे हैं।

जिले में चलने वाली अधिकांश यात्री बसों में किराया सूची प्रदर्शित नहीं की गई है, जबकि परिवहन नियमों के तहत यह अनिवार्य है। स्थिति यह है। कि अनूपपुर से राजेंद्रग्राम की दूरी 31 किलोमीटर की दूरी और किराया 50 रुपए  इसी प्रकार अनूपपुर से अमरकंटक की दूरी 69 किलोमीटर है और किराया 100 रूपए वसूला जा रहा है, जो निर्धारित किराए से कहीं अधिक है। इतना ही नहीं, किराया लेने के बाद भी यात्रियों को टिकट नहीं दी जाती। टिकट मांगने पर डुप्लीकेट टिकट में  राशि लिखकर थमा दी जाती है, जिस पर न तो बस ट्रांसपोर्ट कंपनी का नाम होता है और न यात्री कहां से यात्रा प्रारंभ कर रहा है और कहां तक जाने वाला है उसको भी नहीं दर्शाया जाता , साथ ही किसी प्रकार की आधिकारिक मुहर। यह न केवल यात्रियों के साथ धोखाधड़ी है, बल्कि सरकारी राजस्व की भी सीधी चोरी है।

बसों के चालक और परिचालक बिना यूनिफॉर्म के ड्यूटी पर रहते हैं, जो नियमों का खुला उल्लंघन है।  यात्रियों का कहना है कि विरोध करने पर बस कर्मी अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हैं और बस से उतर जाने की धमकी देते हैं। यात्रियों ने मांग की है कि तत्काल सभी बसों में किराया सूची अनिवार्य रूप से प्रदर्शित की जाए, टिकट प्रणाली को पारदर्शी बनाया जाए, दोषी बस संचालकों और कर्मचारियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए, और आरटीओ व यातायात विभाग के अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाए। अन्यथा यह खुली लूट आने वाले समय में और विकराल रूप ले सकती है।

नगर परिषद बरगवां अध्यक्ष का स्वच्छता संदेश, स्वच्छ रहे हमारा नगर, हमारी जिम्मेदारी


अनूपपुर

अगर हम सब ठान लें, तो बरगवां अमलाई को प्रदेश का सबसे स्वच्छ और सुंदर नगर बना सकते हैं यह कहना है नगर परिषद बरगवां अमलाई की अध्यक्ष गीता गुप्ता का। उन्होंने पूरे क्षेत्र की जनता से भावुक अपील करते हुए कहा कि हर नागरिक अपने घर का कचरा केवल नगर परिषद की गाड़ी में ही डालें, न कि सड़कों, गलियों या घर के बाहर इधर-उधर फेंकें।

श्रीमती गुप्ता ने कहा कि हाल ही में देखा गया है कि कई लोग घर का कचरा सीधे बाहर सड़क पर डाल देते हैं, जिससे न केवल बदबू और गंदगी फैलती है, बल्कि मच्छर, मक्खियों और बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा – “हम सब अगर थोड़ी सी जिम्मेदारी निभाएं, तो गंदगी और बीमारी दोनों को अपने नगर से बाहर कर सकते हैं। ।उन्होंने नागरिकों से आग्रह किया कि घर में कचरे को एक डिब्बे या थैले में जमा करके रखें और जब नगर परिषद की स्वच्छता गाड़ी आपके मोहल्ले में आए, तभी कचरा उसमें डालें। यह छोटी-सी आदत हमारे नगर को हमेशा स्वच्छ, स्वस्थ और समृद्ध बनाए रखेगी। अध्यक्ष गीता गुप्ता ने कहा “स्वच्छ नगर, स्वस्थ नागरिक और उज्ज्वल भविष्य – यही हमारा सपना है। आइए, हम सब मिलकर इस सपने को साकार करें।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget