अवैध निर्माण पर कार्रवाई की तैयारी, नगर परिषद ने विद्युत विभाग को दिया कनेक्शन काटने का निर्देश

*NOC को किया अवैध घोषित*


अनूपपुर

नगर परिषद जैतहरी द्वारा वार्ड क्रमांक 01 के अंतर्गत आने वाले एक अवैध निर्माण को लेकर बड़ा कदम उठाया गया है। नगर परिषद ने मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के कनिष्ठ अभियंता को पत्र लिखकर स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि संबंधित भवन के विद्युत कनेक्शन को तत्काल प्रभाव से विच्छेद किया जाए। यह कार्रवाई उस स्थिति में की जा रही है जब उक्त निर्माण के लिए दी गई अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) की वैधता संदिग्ध पाई गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, नगर परिषद द्वारा दिनांक 14 नवम्बर 2013 को अनापत्ति प्रमाण पत्र क्रमांक 822 जारी किया गया था। लेकिन बाद में जांच में यह पाया गया कि उक्त प्रमाण पत्र के खसरा नंबर में ओवर राइटिंग की गई है। इस संदर्भ में तत्कालीन सहायक राजस्व निरीक्षक पराग दुबे से जब जवाब मांगा गया, तो उन्होंने स्पष्ट किया कि उनके द्वारा किसी प्रकार की ओवर हैंड राइटिंग नहीं की गई है। जबकि श्री नंदलाल सोनी द्वारा नगर परिषद में जो एनओसी प्रस्तुत की गई है, उसमें ओवर राइटिंग पाई गई।

नगर परिषद ने पूर्व में भी तीन बार क्रमशः दिनांक 26 मई, 12 जून और 26 जून 2025 को अवैध निर्माण के विरुद्ध नोटिस जारी किए थे। बावजूद इसके निर्माण कार्य पर कोई प्रभावी रोक नहीं लगाई गई। ऐसे में नगर परिषद ने अब सख्त रुख अपनाते हुए विद्युत विभाग से मांग की है कि जब तक भवन को वैध स्वीकृति प्राप्त नहीं हो जाती, तब तक खसरा नंबर 547 में दिए गए बिजली कनेक्शन को तत्काल प्रभाव से काट दिया जाए। नगर परिषद का कहना है कि अवैध निर्माण को बढ़ावा देने से नगर के राजस्व को भारी नुकसान होता है और ऐसी गतिविधियों पर सख्त कार्यवाही जरूरी है। यह निर्णय नगर निकाय के राजस्व संरक्षण और शहरी नियोजन को अनुशासित बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

अज्ञात कारणों से युवक ने घर पर फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी


अनूपपुर

कोतवाली थाना अनूपपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत सकरा के बरटोला गांव में युवक ने अज्ञात कारणों से देर रात घर के अंदर अपने कमरे में फांसी ली घटना की सूचना पर कोतवाली पुलिस घटना स्थल पहुंचकर जांच करने में जुटी हुई है।

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली थाना अनूपपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत सकरा के बरटोला निवासी 26 वर्षीय युवक पंकज यादव पिता मोहन यादव जो वाहन चालक का काम करता रहा है, देर रात घर के अपने कमरे के अंदर साड़ी के टुकड़ा से फांसी लगा ली, घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों द्वारा उसे नीचे उतारा गया तब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी, मृतक का तीन माह पूर्ण विवाह हुआ था, अपनी पत्नी के साथ कुछ दिन पूर्व मां शारदा के दर्शन करने मैहर जाकर वापस अपने ससुराल में ठहर कर पत्नी को मायका में छोड़ कर देर रात अपने घर पहुंचा था, देर रात पत्नी को फोन कर बात करने बाद अज्ञात कारणों से फांसी लगा ली, पत्नी द्वारा बरटोला स्थित ससुराल के अन्य रिस्तेदारो को फोन पर जानकारी दिए जाने पर परिजनों द्वारा उसके कमरे को खोल अंदर देखने पर पंकज फांसी में लटका मिला, जिसे नीचे उतारा तब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी, घटना की सूचना पर कोतवाली थाना अनूपपुर की पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर मृतक के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भेजते हुए परिजनों एवं अन्य लोगों से पूछताछ की युवक के फांसी लगाने का कारण ज्ञात नहीं हो सका है, घटना का स्पष्ट कारणों का पता लगाने पुलिस जांच में जुटी हुई है।

नप की मिली भगत से पार्षद पति ने बाजार की बेशकीमती जमीन पर किया कब्जा


शहडोल

जिले के जयसिंहनगर में पार्षद पति एवं पूर्व उपाध्यक्ष के भाई द्वारा द्वारा बाजार स्थित जनकपुर रोड मे लोक निर्माण विभाग के उपयंत्री आवास के जमीन पर नगर परिषद की मिली भगत से कब्जा कर दुकान एवं शेड निर्माण कर लोहे का गेट लगवा लिया गया है। पूर्व मे एसडीएम तहसीलदार एवं नगर परिषद द्वारा जेसीबी से अतिक्रमण हटवाया गया था एवं उसे आगे निर्माण न करने की समझाइस दी गई थी तथा नगर परिषद को निर्देश दिया गया था कि सड़क के किनारे किनारे शासकीय भूमि पर चार दिवारी का निर्माण करें, परंतु नगर परिषद के गैर जिम्मेदाराना रवैया के चलते उक्त पार्षद पति द्वारा पुनः उक्त भूमि पर जबरन कब्जा कर निर्माण कार्य लिया गया है। नगर परिषद के जिम्मेदारो द्वारा चार दीवारी का निर्माण न कराना शंकास्पद स्थिति को निर्मित करता है। उक्त शासकीय भूमि को निवर्तमान एसडीएम सतीश राय द्वारा आवागमन की असुविधा को देखते हुए टैक्सी स्टैंड हेतु आरक्षित किया गया था। परन्तु नगर परिषद की उदासीनता के चलते स्टैंड का निर्माण नही हो सका। नवागत एसडीएम से नगर की जनता कार्यवाही की माँग करती है कि तत्काल अवैध अतिक्रमण को हटाया जाए।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget