बिजली की आंख मिंचौली, पर्यटक परेशान, शाम होते ही बिजली करने लगती है परेशान 

*पर्यटकों के साथ होती हैं घटनाएं*


अनूपपुर

जिले के पवित्र नगरी अमरकंटक विगत एक सप्ताह से बिजली का रोना बना हुआ है, शाम होते ही अमरकंटक की बिजली अपना रंग दिखाना शुरू कर देते हैं, कम से कम दो-तीन घंटे में एक दर्जन से भी अधिक बार बिजली गुल होती है, आती है जाती है और बिजली आंख मिंचौली का खेल  खेलती है, इससे आम जन मानस को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, इतना ही नहीं इससे विद्युत के साजो सामान मैं विपरीत प्रभाव पड़ रहा है, साथ ही शाम को होने वाले व्यापारिक गतिविधियों पर भी असर पड़ता है, पर्यटक तीर्थ यात्री भी परेशान हो रहे हैं। अचानक हो जाने वाले बिजली के गुल होने से पर्यटक तीर्थ यात्री भी गिर पड़ रहे हैं । 

पश्चिम बंगाल हावड़ा से आए पर्यटक तीर्थ दंपति सुब्रतो बोस एवं उत्तर प्रदेश के कानपुर से आए अशोक सिंह जो अपने 10 साथियों के साथ पर्यटन स्थल तीर्थ स्थल का भ्रमण करने हेतु आए हुए हैं, स्थानीय आश्रम में ठहरे हुए हैं, उन्होंने  कहा कि यहां अमरकंटक में बिजली का ऐसा ही खेल होता है क्या, हम लोग तो सोच रहे थे कि यहां 24 घंटे की सुचारू बिजली मिलती है, परंतु शाम होते ही बिजली कई बार गुल होती है, हम तो परेशान हो गए कई बार गिरते गिरते बचे हैं।  घुप्प अंधेरा होने से  हमारे कई साथी गिर गए संयोग अच्छा रहा कि कुछ गंभीर हादसा नहीं हुआ, अन्यथा गंभीर घटना हो जाती क्या करते। पवित्र नगरी अमरकंटक की बिजली व्यवस्था तुरंत दुरुस्त करवाएंगे, ताकि पर्यटक तीर्थ यात्रियों भक्त श्रद्धालुओं को परेशानी ना हो तथा इस अब व्यवस्था खामियाजा न भुगतना पड़े तथा इस विषय में गलत संदेश बाहर जाए । 

अमरकंटक के स्थानीय नागरिकों जनप्रतिनिधियों ने जिला प्रशासन स्थानीय प्रशासन तथा विद्युत विभाग से बिजली की आंख  मिचोली को रोकने के लिए तत्काल आवश्यक एवं ठोस कार्यवाही की मांग की है  ताकि आने वाले पर्यटक तीर्थ यात्री भक्त श्रद्धालु गण ग्रीष्म काल में अनावश्यक परेशान ना हो तथा यहां का पर्यटन व्यवसाय प्रभावित न हो ऐसी दुरुस्त व्यवस्था करावे।

लावारिस खड़ी मोटर सायकलो को पुलिस ने किया जप्त


अनूपपुर

थाना कोतवाली अनूपपुर पुलिस द्वारा रेल्वे स्टेशन के प्लेटफार्म नम्बर 4 की ओर बाहर लावारिस खड़ी 09 मोटर सायकलो को धारा 25 पुलिस एक्ट में जप्त किया जाकर कार्यवाही की गई है। उल्लेखनीय है कि कुछ व्यक्तियो द्वारा अपनी मोटर सायकल पार्किंग स्टैण्ड पर खड़ी न कर रेल्वे स्टेशन अनूपपुर के प्लेटफार्म नम्बर 4 की ओर बाहर  लावारिस खड़ी कर लम्बे समय के लिए मोटर सायकल छोड़कर चले जाते है जो मोटर सायकल चोरी के अपराध घटित हुए है, इन अपराधों की रोकथाम के लिए कोतवाली पुलिस द्वारा अभियान चलाया जाकर ऐसे स्थानो पर नोटिस बोर्ड लगवाया गया है कि मोटर सायकल पार्किंग स्टैण्ड पर ही खड़ा करे एवं लावारिस छोड़कर ना जाये जिससे मोटर सायकल चोरी होने के अपराधो को रोका जा सके। टी.आई. कोतवाली अरविन्द जैन के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक विनय बैस, रीतेश सिहं, राजेश कंवर, आरक्षक अब्दुल कलीम के द्वारा अभियान चलाकर लम्बे समय से लावारिस खड़ी 09 मोटर सायकलो को धारा 25 पुलिस एक्ट में जप्त कर कार्यवाही की गई है। साथ ही पुलिस द्वारा अपील की गई है कि मोटर सायकल चालक अपनी मोटर सायकल को पार्किंग स्टैण्ड में सुरक्षित खड़ा करें, लावारिश न छोड़े।

रोजगार सहायक खोडरी नम्बर 1 कर रहा है अपने नजदीकी रिश्तेदारों के नाम फर्जी भुगतान

*जांच पर कार्यवाही लंबित, ब्लर बिल संदेहास्पद, घर पर मूल्यांकन उपयंत्री की भूमिका संदिग्ध*


अनूपपुर 

महात्मा गांधी नरेगा का उद्देश्य देश भर के ग्रामीण परिवारों की आजीविका सुरक्षा को बढ़ाना है जिसके तहत प्रत्येक ग्रामीण परिवार को एक वित्तीय वर्ष में कम से कम 100 दिनों का गारंटीकृत मजदूरी रोजगार प्रदान किया जा सके, परन्तु ग्राम पंचायत के कुछ नुमाइंदे इसमें बट्टा लगाने से बाज नही आ रहे है। जनपद पंचायत अनूपपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत खोडरी नम्बर 01 के ग्रामीणों ने जन सुनवाई में कलेक्टर एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी से लिखित शिकायत देकर बताया गया की महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना अंतर्गत चल रहे खेत तालाब योजना में रोजगार सहायक द्वारा फर्जी मस्टर रोल भरकर अपने सगे संबधियो करीबी रिश्तेदारों के नाम हाजिरी भरकर शासकीय राशि का आहरण कर लिया गया है।

*जांच कमेटी की रिपोर्ट की कार्यवाही लंबित*

ग्रामीणों द्वारा की गई शिकायत पर गंभीरता दिखाते हुये जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी तन्मय वशिष्ट शर्मा ने तत्यकाल एक जांच कमेटी का गठन कर उक्त पूरे मामले की जांच के आदेश दिये जिस पर जांच की प्रक्रिया तो कमेटी द्वारा पूर्ण कर लिया गया, परन्तु एक माह बीत जाने के बाद भी संबधित ब्यक्तियों के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं हो सकी।

*क्रय की गई सामग्री का ब्लर बिल संदेहास्पद*

ग्राम पंचायत खोडरी नम्बर 01 में पंचायत पदाधिकारियों द्वारा पांचवे वित्त सहित अन्य मदो से क्रय की गई सामग्री के भुगतान सुदा बिलो को जानबूझकर ब्लर करके लगाया गया है, जो अपने आप मे संदेहास्पद है, पंचायत दर्पण में फीड बिल पारदर्षिता के दृष्टिकोण से सार्वजनिक किया गया है, जिसे जो भी ग्रामीण चाहे कभी भी पोर्टल खोल कर आय ब्यय की राशि देख सकता है, जिसे छिपाने के उद्देश्य से जिले की अधिकांश पंचायतों द्वारा ऎसा किया जाता है जिससे पंचायत का भ्रष्टाचार उजागर ना हो सके।

*घर पर मूल्यांकन उपयंत्री की भूमिका संदिग्ध*

ग्रामीणों द्वारा उक्त मस्टर रोल में भरी गई फर्जी हाजरी के पीछे उपयंत्री की संदिग्ध भूमिका का आरोप लगाया है, उन्होंने बताया की पंचायतों में महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना अंतर्गत चल रहे कार्यो का उपयोग किये गये मस्टर रोल का सत्यापन उपयंत्री मौके से ना जाकर घर बैठे ही कर दिया जाता है, जिससे भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिल रहा है।

*इनका कहना है*

मुझे नही पता की मस्टर रोल में भरे गये मजदूर कौन राम है और कौन श्याम और वो ब्यक्ति पंचायत कर्मियों के रिश्तेदार है या नही।

*दुर्गेश अग्रवाल, उपयंत्री जनपद पंचायत, अनूपपुर*

सीईओ सर के निर्देशन में खोडरी ग्राम पंचायत की जांच कर रिपोर्ट सौंप दिये है, साहब छुट्टी में है, आने के बाद ही कार्यवाही हो पाएगी।

*संदीप शुक्ला, जिला पंचायत, अनूपपुर*

शिकायत पूरी तरह निराधार है कोई भी फर्जी हाजिरी नहीं भरा गया है, मार्च का महीना होने के कारण 2-3 लोगो को जरूर दूसरे के नाम से 100 दिन पूरा करने के लिये हाजिरी भरी गई है।

*मनोज जायसवाल, रोजगार सहायक, खोडरी नम्बर 01*

हाँ पंचायत दर्पण में ब्लर बिल फीड हो गये है लेकिन बिलो का सत्यापन किया जा सकता है सभी वास्तविक बिल लगाया गया है, आगे से ब्लर करके बिल फीड नहीं करूंगा

*रामखेलावन साहू, सचिव, खोडरी नम्बर 01*

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget