चोरी से चल रहा है कबाड़ियों का अवैध कारोबार, पुलिस प्रशासन की मूक सहमति 


अनुपपुर 

जिले में कबाड़ी  का कबाड़ व्यवसाय एक बार फिर चर्चा में है। कबाड़ व्यवसाईयों का कारोबार डंके की चोट पर चल रहा है, लेकिन इसके साथ ही आसपास के इलाकों में चोरियों की संख्या में भी अचानक इजाफा देखा गया है। स्थानीय लोगों का आरोप है की कबाड़ व्यवसाय के पीछे पुलिस प्रशासन की मौन सहमति हो सकती है, जिसके चलते यह धंधा बिना किसी रोक-टोक के चल रहा है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि कबाड़ व्यवसाईयों के यहां चोरी की गई वस्तुओं को आसानी से बेचा जा सकता है। इससे चोरों को प्रोत्साहन मिल रहा है और चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। लोगों का आरोप है कि पुलिस प्रशासन जान बूझकर इस मामले में चुप्पी साधे हुए है और कबाड़ कारोबार को बढ़ावा दे रहा है।  

पुलिस की नाक के नीचे से कबाड़ी धड़ल्ले से काम कर रहे है। चोरी की गई वस्तुओं को यहां आसानी से बेचा जा सकता है। पुलिस को इसकी जानकारी है, लेकिन वे कुछ  कार्यवाही सिर्फ नाम मात्र की होती है, अंदाजा लगाया जा सकता है कि कबाड़ियों का व्यवसाय दिन प्रतिदिन कितना बढ़ा है और चोरी की वारदात दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है  इस बीच, स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस मामले की गहन जांच की जाए और चोरियों की घटनाओं पर रोकथाम के लिए कड़े कदम उठाए जाएं। यदि पुलिस प्रशासन ने समय रहते इस मामले पर ध्यान नहीं दिया, तो स्थिति और भी गंभीर हो सकती है। इस पूरे मामले ने एक बार फिर से पुलिस प्रशासन की भूमिका पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों की नजरें अब प्रशासन की  कार्यवाही  पर टिकी हुई हैं।

दो सड़क हादसा, ट्रैक्टर व बोलेरो से टकराई दो बाइक, दो की हुई मौत दो घायल अस्पताल में भर्ती

*ट्रैक्टर-ट्रॉली व बोलेरो से टकराई मोटरसाइकिल*


शहडोल 

जिले के देवलौंद थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराने से एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, दूसरी घटना में बोलेरो वाहन ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने दोनों मामलों में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

*ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई बाइक*

यह घटना देवलौंद के बुढ़वा गांव की है, जहां बाइक सवार तीन युवक अपने घर लौट रहे थे। इस दौरान तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, मृतक के शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की गई।

*बोलेरो ने बाइक सवार को कुचला*

दूसरी घटना में 25 वर्षीय राम रहीम यादव की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, युवक मोटरसाइकिल से अपने घर सहरगढ़ जा रहा था। इसी दौरान शहडोल-रीवा मार्ग पर चंडी माता मंदिर के पास एक तेज रफ्तार बोलेरो ने उसे कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मार्ग से गुजर रहे राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू की।

*घायलों का चल रहा इलाज*

देवलौंद थाना प्रभारी डी.के. दहिया ने बताया कि दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो युवकों की मौत हुई है और दो गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है। दोनों ही मामलों में अपराध दर्ज कर जांच की जा रही है।

क्रीड़ा परिषद के पास जंगल में लगी आग फायर ब्रिगेड कर रहा प्रयास


अनूपपुर

पवित्र नगरी अमरकंटक के नगर परिषद वार्ड क्रमांक 2 क्रीड़ा परिषद के पीछे स्थित नगर परिषद के स्वामित्व वाले जंगल में अचानक आग लग गई, इस घटना की सूचना वन विभाग के कर्मचारी अरविंद पटेल ने नगर परिषद कार्यालय के मेघा सिंह को दी। गंभीर बात यह है कि आग लगने की सूचना किसी भी स्थानीय व्यक्ति द्वारा समय पर नहीं दी गई जिससे समय रहते इसे बुझाया जा सके, आग जिस स्थान पर लगी है उसके पास ही पुलिस थाना कार्यालय स्थित है, जहां जप्त वाहन एवं लगभग 50 टन से अधिक कोयला रखा हुआ है यदि आग की भयावहता बढ़ती है तो एक गंभीर दुर्घटना हो सकती है। आग बुझाने के लिए नगर परिषद का फायर ब्रिगेड थाना परिसर पहुंच चुका है, लेकिन जहां आग लगी है वहां तक फायर ब्रिगेड वाहन नहीं पहुंच पा रहा, जिससे आग पर काबू पाने में मुश्किल हो रही है, प्रशासन द्वारा हरसंभव प्रयास किया जा रहा है ताकि आग को फैलने से रोका जा सके और किसी भी प्रकार की हानि न हो।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget