मोटर साईकिल से गिरकर घायल व्यक्ति को अस्पताल किया भर्ती


अनूपपुर

जिला अनूपपुर के थाना रामनगर के अंतर्गत बंगवान गाँव के पास मोटर साईकिल से गिरकर एक व्यक्ति घायल हो गया है, उसे पुलिस सहायता की आवश्यकता थी। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल म प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल अनूपपुर जिले के रामनगर थाना क्षेत्र में तैनात डायल-100 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया । डायल-112/100 स्टाफ आरक्षक नागेंद्र सिंह एवं पायलट कासिम अंसारी ने घटना स्थल पर पहुँचकर बताया कि मंगरु यादव पिता रामखिलावन यादव उम्र 45 वर्ष निवासी छपरा टोला मोटर साईकिल से गिरकर घायल जो गए थे । डायल-112/100 स्टाफ ने घायल को एफ़.आर. व्ही वाहन से ले जाकर बिजुरी अस्पताल मे भर्ती करवाया जहाँ घायल व्यक्ति का उपचार किया जा रहा है।

सांप काटने से युवक एवं महिला को जिला चिकित्सालय में किया गया भर्ती


अनूपपुर

सुबह घरेलू कार्य कर रहे युवक एवं महिला को अलग-अलग गांव में सर्प काटने से परिजनों द्वारा उपचार हेतु जिला चिकित्सालय अनूपपुर में भर्ती कराया गया है जहां दोनों का उपचार चिकित्सकों द्वारा किया जा रहा है दोनों खतरे से बाहर बताए गए हैं। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की सुबह पुरानी बस्ती अनूपपुर निवासी 38 वर्षीय रोहित राठौर जो अपने घर के गौशाला में से मवेशियों को खिलाने के लिए भूसी निकाल रहे थे तभी छुप कर बैठे जहरीले सांप ने पैर की अंगुली मेकाट दिया वहीं ग्राम सेन्दुरी निवासी अशोक राठौर की 42 वर्षीय पत्नी श्रीमती मीरा राठौर जो घर के पीछे बांड़ी में मवेशियों को खिलाने के लिए चारा काट रही थी तभी छुप कर बैठे सांप ने बाएं हाथ की उंगली में काट लिया सांप काटने से दोनों पीड़ितों को परिजनों द्वारा जिला चिकित्सालय अनूपपुर लाकर समय पर भर्ती कराया जिस पर जिला अस्पताल के चिकित्सकों द्वारा उपचार किया जा रहा है दोनो खतरे से बाहर है घटना की जानकारी पर जिला मुख्यालय अनूपपुर के सर्पप्रहरी शशिधर अग्रवाल एवं छोटेलाल यादव ने अस्पताल में दोनों पीड़ितों से एवं उनके परिजनों से मिलकर जानकारी लेते हुए दोनों स्थानों पर जाकर सांपों की तलाश की गई किंतु दोनों स्थानों पर सांप नहीं मिल सके।

लापरवाही बरतने पर सचिव को जिला सीईओ ने किया निलंबित 


शहडोल

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत राजेश जैन ने उदासीनता एवं लापरवाही बरतने पर छोटलाल सिंह सचिव ग्राम पंचायत पहड़िया जनपद पंचायत जयसिंहनगर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। जारी आदेश में कहा गया है कि निलंबन अवधि मे छोटलाल सिंह मुख्यालय कार्यालय जनपद पंचायत जयसिंहनगर नियत किया गया है। निलंबन अवधि में छोटेलाल को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगीं। जारी आदेश में कहा गया है कि अति वर्षा होने के कारण नदी एवं नालो मे पानी का बहाव अधिक होने के कारण संदीप पटेल की ओदारी नदी में बह जाने के कारण मृत्यु हो गई जिसकी जांच हेतु जिला एवं खण्ड स्तर के अधिकारियों द्वारा ग्राम पंचायत पहड़िया में भ्रमण किया गया जिसमें पूर्व सूचना होने के उपरान्त भी छोटेलाल सिंह सचिव ग्राम पंचायत पहड़िया मौका स्थल में अनुपस्थित रहे और दूरभाष पर सम्पर्क किये जाने पर मोबाइल बन्द पाया गया। आपात कालीन सेवा में छोटेलाल सिंह सचिव ग्राम पंचायत पहडिया द्वारा अपने पदीय दायित्वों के प्रति घोर लापरवाही बरतने के कारण अनुशासनात्मक कार्यवाही हेतु प्रतिवेदन मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत जयसिंहनगर द्वारा प्रेषित किया गया है।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget