टाइगर रिजर्व में मिला मादा बाघ शावक का शव, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी मौत के कारणों की पुष्टि

टाइगर रिजर्व में मिला मादा बाघ शावक का शव, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी मौत के कारणों की पुष्टि


उमरिया

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के धमोखर रेंज अंतर्गत बीट धमोखर की सीमा से लगभग 500 मीटर दूर ग्राम चापर के राजस्व क्षेत्र में एक मादा बाघ शावक का शव मिलने से वन विभाग में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही वन अमला और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा पूरे क्षेत्र का निरीक्षण किया।

वन्यजीव स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश तोमर ने मृत शावक का प्राथमिक परीक्षण किया। प्रारंभिक जांच में शावक के सिर की हड्डियों में फ्रैक्चर पाया गया है। इसके अलावा शव पर नाखून और दांत के निशान भी मिले हैं, जिससे प्रथम दृष्टया किसी जंगली जानवर के हमले की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, मृत्यु के वास्तविक कारणों का खुलासा विस्तृत पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।

घटनास्थल पर किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या शिकार की संभावना की जांच के लिए डॉग स्क्वाड की सहायता से सर्च अभियान चलाया गया। साथ ही मेटल डिटेक्टर से भी क्षेत्र की गहन जांच की गई, लेकिन कोई भी अस्वाभाविक या संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई।

समयाभाव के कारण मृत शावक के शव को सुरक्षित रख लिया गया है। क्षेत्र संचालक, बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। वन विभाग के अनुसार शावक का विधिवत पोस्टमार्टम कराया जाएगा। इसके बाद राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (NTCA) के प्रचलित मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) के अनुरूप शव का दाह संस्कार किया जाएगा तथा आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी की जाएगी। वन विभाग पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रहा है।

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget