भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद भागवत कथा प्रारंभ, भंडारे के साथ होगा समापन
शहडोल
कुरुक्षेत्र को धर्मक्षेत्र कहाँ गया, लेकिन अब धर्मक्षेत्र मे कुरुक्षेत्र का भाव दिखाई देने लगा है, इसीलिए धर्म कार्य मे व्यवधान उत्पन्न होने लगे है, कहने का अर्थ है कि युद्ध के क्षेत्र मे धर्म क्षेत्र का पालन करना चाहिए।
उक्त बात शहडोल जिले के खैरहा मे चल रहे साप्ताहिक श्रीमद भागवत कथा के दौरान कथा व्यास डॉ. आरुष महाराज ने कहा, उन्होंने कहा का जीवन मे गुरु का होना अत्यंत अनिवार्य है, क्यों कि गुरु मनुष्य को सदमार्ग से भटकने नहीं देते और प्राणी जीवन पर्यंत धर्म मार्ग मे चलकर सदगति को प्राप्त हो जाता है।
बता दे कि उक्त आयोजन का शुभारम्भ 9 मार्च 2026 से भव्य कलश यात्रा गाजे बाजे के साथ निकालकर नगर का भ्रमण किया गया। प्रतिदिन साप्ताहिक श्रीमद भागवत कथा के दौरान खैरहा के अलावा आस पास के भक्तो श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी जा रही है, श्रोतागण भागवत कथा का श्रद्धा भाव से आनंद ले रहे हैं। इस कथा का समापन 17 मार्च 2026 को विशाल भण्डारे के साथ किया जायेगा। कथा के दौरान गीता विचारक श्रीकान्त शर्मा गीतानुरागी मौजूद रहे।
