महिला मोबिलाइजर का पंचायत भवन में फांसी पर लटका हुआ मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

महिला मोबिलाइजर का पंचायत भवन में फांसी पर लटका हुआ मिला शव, पुलिस जांच में जुटी


शहडोल 

जिले के बुढार थाना क्षेत्र के चौकी केशवाही अंतर्गत ग्राम पंचायत बलबहरा में बुधवार को एक महिला मोबिलाइजर का शव पंचायत भवन के अंदर फांसी के फंदे पर लटका मिला। घटना की खबर फैलते ही गांव में हड़कंप मच गया और मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत बलबहरा के पंचायत भवन में कार्यरत मोबिलाइजर सुनैना कुशवाहा पति सुरेंद्र कुशवाहा बुधवार सुबह अपनी ड्यूटी के लिए पंचायत भवन पहुंची थीं। दोपहर में जब उनके पति सुरेंद्र कुशवाहा उन्हें लेने पंचायत भवन पहुंचे, तो दरवाजा अंदर से टिका हुआ था। संदेह होने पर जब वह अंदर पहुंचे तो देखा कि उनकी पत्नी का शव फांसी के फंदे से लटका हुआ है।

यह दृश्य देखते ही सुरेंद्र कुशवाहा घबरा गए और शोर मचाने लगे। उनकी आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई करते हुए शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतका के पति ने आरोप लगाया है कि उनकी पत्नी को एक व्यक्ति, जो सोनी समाज का बताया जा रहा है, काफी समय से परेशान कर रहा था। उनका कहना है कि इसी मानसिक प्रताड़ना के कारण उनकी पत्नी ने यह आत्मघाती कदम उठाया है। फिलहाल पुलिस इस आरोप की भी जांच कर रही है।

इस संबंध में बुढार थाना प्रभारी विनय सिंह गहरवार ने बताया कि मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक तौर पर इसे आत्महत्या का मामला माना जा रहा है, हालांकि जांच के दौरान जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद गांव में शोक और चर्चा का माहौल बना हुआ है।

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget