सूने घर मे चोरो ने बोला धावा, पाँच लाख का सामान नगद, जेवर पार, मामला दर्ज, पुलिस जांच में जुटी

सूने घर मे चोरो ने बोला धावा, पाँच लाख का सामान नगद, जेवर पार, मामला दर्ज, पुलिस जांच में जुटी


शहडोल

रंगों के त्योहार होली से पहले जिले में चोरों ने आतंक मचा दिया है। देवलौंद और सीधी थाना क्षेत्रों में सूने पड़े मकानों को निशाना बनाते हुए बदमाशों ने लाखों रुपये के गहने और नगदी पर हाथ साफ कर दिया। दोनों वारदातों में करीब सात लाख रुपये की चोरी हुई है।पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच तेज कर दी है, लेकिन त्योहार से पहले बढ़ती चोरी की घटनाओं ने आम लोगों की चिंता बढ़ा दी है।।

पुलिस के अनुसार, देवलौंद थाना क्षेत्र के बुढ़वा मस्जिद के पास स्थित एक घर में चोरी की वारदात हुई। पीड़िता गुल्पशा बानो ने शिकायत में बताया कि वह अपने पति के साथ मायके गई हुई थीं। उनके पति कपड़े फेरी का काम करते हैं। घर में ताला लगा हुआ था, जिसका फायदा उठाकर चोरों ने दरवाजा तोड़ दिया और अंदर घुस गए। अलमारी में रखे करीब तीन तोला सोना, चांदी के जेवरात, 70 हजार रुपये नकद और नई साड़ियों के दो बैग लेकर फरार हो गए। सुबह घर लौटने पर घटना की जानकारी हुई। पीड़िता के अनुसार लगभग पांच लाख रुपये की चोरी हुई है। उल्लेखनीय है कि एक दिन पहले ही धरी नंबर दो स्थित एक ज्वेलरी दुकान में भी चोरी की वारदात सामने आई थी।

वहीं सीधी थाना क्षेत्र के लपरी गांव में भी सूने घर को निशाना बनाया गया। जामवती अहिरवार अपने घर में ताला लगाकर बेटी के यहां गई थीं। इसी दौरान रात में चोरों ने खपड़ तोड़कर घर में प्रवेश किया और एक तोला सोना तथा करीब आधा किलो चांदी के जेवरात लेकर फरार हो गए। सुबह पड़ोसियों ने फोन पर महिला को घटना की सूचना दी। इस वारदात में लगभग दो लाख रुपये के सामान की चोरी बताई जा रही है।लगातार हो रही चोरियों से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। पुलिस गश्त बढ़ाने और संदिग्धों से पूछताछ की बात कह रही है।

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget