शातिर गांजा तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 1.235 किलो गांजा सहित बाइक जप्त

शातिर गांजा तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 1.235 किलो गांजा सहित बाइक जप्त 


अनूपपुर

जिले की बिजुरी पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा तस्कर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। धनिया ठेला तिराहा में वाहन चेकिंग के दौरान बेलिया छोट तरफ से एक बिना नंबर की होण्डा कंपनी की एसपी 125 ब्लेक ग्रीन कलर की मोटर साइकल का चालक की  संदिग्ध गतिविधि से उसके अवैध कार्य में संलिप्तता की शंका हुई, जो मौके पर  उसके मोटर सायकल की डिक्की (झोला) चेकिंग के दौरान उसमें एक सफेद लाल रंग का नंदी लिखा हुआ झोला मिला, जिसे डिक्की से वाहर निकलवाकर चेक किया तो झोला के अन्दर में हरी सुखी पत्तियां , डंठल बीज युक्त जैसा मादक पदार्थ गांजा दिखाई दिया जिसका अवैध क़ब्ज़ा संज्ञेय अपराध है ।

आरोपी चालक का नाम पता पूछने पर अपना नाम अविनाश गुप्ता पिता स्व. राकेश गुप्ता उम्र 23 वर्ष निवासी पत्थर्रा थाना पेंड्रा जिला जीपीएम छ.ग. का होना बताया। अवैध मादक पदार्थ गांजा का बरामदगी पंचनामा तैयार किया गया। आरोपी के कब्जे से बरामद गांजा वजन करने पर 1.235 किलो होना पाया गया जो आरोपी का कृत्य अपराध धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का कारित करना पाये जाने से अपराध सदर कायम कर अनुसंधान में लिया गया।

उल्लेखनीय है कि आरोपी गांजा तस्कर के विरूद्ध अपरहण,बलात्कार, हत्या के प्रयास और गांजा तस्करीजैसे गंभीर मामलो के 04 प्रकरण पूर्व से पंजीबध होना पाया गया है। मादक पदार्थ गांजा कुल वजन 1 किलो 235 ग्राम कीमती 12000 रुपये तथा बिना नंबर की होण्डा कंपनी की ब्लैक ग्रीन एसपी 125 मोटर सायकल कीमती 50000 रुपये एवं एक आसमानी कलर का एंड्रायड मोबाईल फोन वीवो कंपनी का कीमती 5000 रुपये, कुल 67000 रुपये का मशरुका जप्त किया गया।

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget