जुआं खेलते 7 गिरफ्तार, नगद व ताश जप्त, अवैध रेत परिवहन पर 2 ट्रैक्टर-ट्रॉली जप्त

जुआं खेलते 7 गिरफ्तार, नगद व ताश जप्त, अवैध रेत परिवहन पर 2 ट्रैक्टर-ट्रॉली जप्त


अनूपपुर

थाना रामनगर पुलिस द्वारा अवैध जुआ गतिविधियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। मुखबिर सूचना पर थाना रामनगर पुलिस द्वारा शारदा मंदिर के पास ग्राम जमुडी में दबिश दी गई, जहां कुछ व्यक्तियों द्वारा ताश के पत्तों पर रूपयों की हार–जीत का दांव लगाकर सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेला जा रहा था। मौके पर निम्न आरोपियों को जुआ खेलते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया, जिसमे मंगलदीन केवट, प्रसाद केवट, भरिया केवट, सुंदर केवट, रामसुजान यादव, लालमन अगरिया, बुद्धसेन केवट से 3,440/- नगद राशि एवं 52 ताश के पत्ते जप्त किए गए। आरोपीगणों के विरुद्ध थाना रामनगर में अपराध क्रमांक 37/26 धारा 13 सार्वजनिक जुआ अधिनियम के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

*अवैध रेत परिवहन पर 2 ट्रैक्टर-ट्रॉली जप्त*

अनूपपुर जिले के थाना रामनगर पुलिस द्वारा अवैध रेत परिवहन करते जमुड़ी घाट, केवई नदी क्षेत्र में  रामनगर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को जप्त कर आरोपी को मौके पर गिरफ्तार किया है। मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि आईसर ट्रैक्टर-ट्रॉली क्रमांक CG 16 CG 5465 द्वारा जमुड़ी घाट से अवैध रूप से रेत का खनन कर परिवहन किया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुँची, जहाँ ट्रैक्टर चालक ठाकुर सिंह पिता बाबूलाल सिंह, उम्र 26 वर्ष, निवासी ग्राम ऊरा को ट्रैक्टर-ट्रॉली में लगभग 01 घन मीटर अवैध रेत अनुमानित कीमत 2 हजार आईसर ट्रैक्टर-ट्रॉली अनुमानित कीमत 8 लाख कुल जप्ती  ₹8,02,000/- को ज़ब्त किया गया है।आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 38/2026, धारा 303(2), 317(5) बीएनएस तथा 4/21 खान एवं खनिज अधिनियम के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

जिले के जैतहरी थाना अंतर्गत सगमन घाट, पाटन से एक ट्रैक्टर-ट्रॉली में अवैध रूप से रेत का परिवहन किया जा रहा है। सूचना की तस्दीक एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु थाना जैतहरी पुलिस रेड कार्रवाई की गई। सगमन घाट पाटन से एक लाल रंग का महिंद्रा कंपनी का ट्रैक्टर, जिसके साथ नीले रंग की ट्रॉली में रेत लोड थी, परिवहन करते हुए पाया गया। ट्रैक्टर को रोककर चालक से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम राजेश सिंह, पिता शिवदास सिंह, उम्र 31 वर्ष, निवासी आमाडांड, थाना जैतहरी, जिला अनूपपुर बताया। चालक से ट्रैक्टर-ट्रॉली में लोड रेत के परिवहन के वैध दस्तावेज नही मिले। पुलिस द्वारा मौके से रेत सहित ट्रैक्टर-ट्रॉली को जप्त कर पुलिस कब्जे में लिया गया।

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget