बिजली विभाग में फर्जी नियुक्ति पत्र व जाली पे स्लिप बनाकर महिला ने बैंक से निकलवाया 10.5 लाख लोन

बिजली विभाग में फर्जी नियुक्ति पत्र व जाली पे स्लिप बनाकर महिला ने बैंक से निकलवाया 10.5 लाख लोन

*आरोपी महिला गिरफ्तार*


शहडोल। 

एक शातिर महिला ने एक सरकारी बैंक के साथ ही ठगी कर डाली। उसने बिजली विभाग में अपनी फर्जी नियुक्ति एवं जाली पे स्लिप बनाकर स्टेट बैंक ऑफ़ इण्डिया शाखा कूदरी शहडोल से 10 लाख, पचास हजार, पांच सौ रुपए का लोंन निकवा लिया। जब बैंक प्रबंधन को महिला की हरकत का पता चला तो सम्बंधित सोहगपुर थाना में महिला के खिलाफ शाखा प्रबंधक द्वारा शिकायत दर्ज कराई गईं। जिसके बाद पुलिस द्वारा शिकायत का सत्यापन कर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया गया है।

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की कुदरी रोड, बस स्टैंड शहडोल शाखा में फर्जी दस्तावेज प्रस्तुत कर एक्सप्रेसक्रेडिट लोन प्राप्त करने के मामले में थाना सोहागपुर पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार किया है।क्रांति कुमार साहू, एसबीआई बैंक शाखा कुदरी रोड शहडोल द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। 

बैंक मैनेजर के अनुसार आरोपिया बिशाखा दांगी पिता प्राणसिंह दांगी उम्र 36 वर्ष निवासी ग्राम मानेगांव पोस्ट जैतपुर कोपरा तहसील देवरी जिला सागर (म.प्र.) द्वारा बिजली विभाग में फर्जी नियुक्ति आदेश एवं फर्जी पेस्लिप सहित अन्य कूटरचित दस्तावेज प्रस्तुत कर कुल (दस लाख पचास हजार पाँच सौ रुपये) का एक्सप्रेस क्रेडिट लोन प्राप्त किया गया । लोन राशि प्राप्त करने के बाद आरोपिया फरार हो गई थी तथा ऋण की किश्तें जमा नहीं कर रही थी ।

शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना को गंभीरता से लेकर विशेष टीम गठित किया। टीम को सागर, भोपाल एवं नर्मदापुरम रवाना किया गया।विवेचना के दौरान संबंधित विभागों से आरोपिया की नियुक्ति संबंधी जानकारी प्राप्त की गई, जिसमें नियुक्तिआदेश फर्जी पाया गया। तकनीकी साक्ष्य के आधार आरोपिया का पता कर नर्मदापुरम स्थित उसके किराये के मकान से गिरफ्तार कर थाना लाया गया।

पूछताछ के दौरान आरोपिया ने जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि पैसों की आवश्यकता होने के कारण उसने नौकरीपेशा दर्शाकर अधिक राशि का लोन लेने की योजना बनाई। फरवरी 2025 में अपने लैपटॉप से ऑनलाइन एमपीईबी (बिजली विभाग) के पूर्व जारी आदेश डाउनलोड कर उन्हें एडिट कर स्वयं को अनूपपुर कार्यालय में लाइनमैन अटेंडेंट पद पर नियुक्त दर्शाते हुए फर्जी आदेश पत्र तैयार किया। इसके पश्चात एसबीआई बैंक कुदरी रोड शाखा में फर्जी ऑफर लेटर, पेस्लिप एवं आईसीआईसीआई बैंक खाता स्टेटमेंट जमा कर धोखाधड़ी पूर्वक लोन प्राप्त कर राशि का निजी उपयोग किया। आरोपिया को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget