मुनि श्री का अविस्मरणीय आगवानी, होगा पंच कल्याणक महोत्सव व शांति महायज्ञ

मुनि श्री का अविस्मरणीय आगवानी, होगा पंच कल्याणक महोत्सव व शांति महायज्ञ


शहडोल

आगामी 25 फरवरी  से 2 मार्च 2026 से होने जा  रहे श्री पंच कल्याणक महोत्सव मे 35 जिनप्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव एवं विश्व शांति महायज्ञ हेतु पूज्य 108 श्री प्रमाण सागर की आगवानी कॉलेज तिराहा बुढार में बेहत ही उन्माद पूर्वक हर्षोल्लास तरीके से की गई।

पूज्य गुरुजी की एक झलक पाने जैन समाज के साथ, सिख समाज, सिंधी समाज, कसौधन समाज, ब्राह्मण समाज, क्षत्रिय समाज,अग्रवाल समाज सोनी समाज, ताम्रकार समाज ,व्यापारी संघ,सभी ने मिलकर जगह जगह गुरु जी की आगवानी  कर पाद प्रक्षालन किया। पूरे नगर को रंगोली, फूलों , द्वारों से सजाया गया, गुरु जी के आगमन पर पुष्प वर्षा की गई।जुलूस नगर भ्रमण कर रेलवे स्टेशन के निकट नवीन जिन मंदिर में आहुत हुआ, जिसके बाद पूज्य श्री के प्रवचन पश्चात कार्यक्रम हेतु पत्रों का चयन किया गया। जैन समाज के प्रसन्न जैन दीपू ने बताया कि इसके पूर्व 2001 में 24 अप्रैल  से 29 अप्रैल में 25 वर्षों पूर्व ये महा महोत्सव पूज्य चिन्मय सागर के सानिध्य में सम्पन्न हुआ था।

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget