कर्तव्य बोध दिवस का जिला स्तर पर होगा बृहद आयोजन, जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न
*प्रदेश संयोजक जनजातीय कार्य विभाग व संभागीय संगठन मंत्री का हुआ मार्गदर्शन प्राप्त*
अनूपपुर
मध्य प्रदेश शिक्षक संघ जिला अनूपपुर की कार्यकारिणी की बैठक प्रदेश कार्यकारणी के निर्देशानुसार दिनांक 21 दिसंबर 2025 को शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अनूपपुर के सभाकक्ष में दोपहर 12:00 बजे से प्रारंभ हुई जिसमें समस्त विकास खण्ड, तहसील एवं नगर कार्यकारिणी के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन एवं पुष्प गुच्छ अर्पित कर किया गया। बैठक के मुख्य अतिथि प्रदेश संयोजक जनजातीय कार्य विभाग अनिल कुमार सिंह , विशिष्ट अतिथि डॉ नरेंद्र पटेल नवनियुक्त संभागीय संगठन मंत्री तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष संजय कुमार निगम के द्वारा किया गया।
सर्वप्रथम जिला कार्यकारिणी के द्वारा प्रदेश संयोजक जनजातीय कार्य विभाग अनिल कुमार सिंह एवं नवनियुक्त संभागीय संगठन मंत्री का शाल, श्रीफल एवं पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया। बैठक में निम्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा हुई।
*समस्त इकाइयों का खाता संचालन*
नवनियुक्त संभागीय संगठन मंत्री डॉ. नरेन्द्र पटेल ने अपने उद्बोधन में बताया की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक जिला गुना में दिनांक 6 एवं 7 दिसंबर में दिए गए निर्देशानुसार समस्त ब्लॉक एवं जिले का खाता किसी भी राष्ट्रीय कृत बैंक में अध्यक्ष/सचिव एवं कोषाध्यक्ष के संयुक्त हस्ताक्षर से खोला जाना आवश्यक है। इससे बचत को प्रोत्साहन एवं पार्दर्शिता बनी रहती है। इसके लिए एक सप्ताह का समय निर्धारित किया गया है।
*मण्डल रचना*
प्रदेश संयोजक जनजातीय कार्य विभाग अनिल कुमार सिंह ने अपने उद्बोधन में बतलाया कि प्रत्येक विकासखंड में मंडल रचना पूर्ण कर संयोजक एवं सहसंयोजक की नियुक्ति दो दिवस के अंदर पूर्ण किए जाने का निर्देश प्रदेश कार्यकारिणी द्वारा दिया गया है।
*हमारा विद्यालय हमारा तीर्थ*
जिला कार्यकारिणी की अनुशंसा पर सर्वसम्मति से हमारा विद्यालय हमारा तीर्थ योजना हेतु एक संयोजक एवं दो सह संयोजक की भी नियुक्ति की गई। जिसके अंतर्गत डॉ. कौशलेंद्र सिंह बघेल प्राचार्य शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अनूपपुर संयोजक एवं श्री उदय सिंह चंदेल प्राचार्य शासकीय संदीपनी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खूंटा टोला तथा डॉ. अंजली सिंह प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भाद को सहसंयोजक के रूप में मनोनयन किया गया।
संभागीय कोषाध्यक्ष रामकुमार राठौर के द्वारा हमारा विद्यालय हमारा स्वाभिमान के सफल आयोजन के लिए समस्त प्राचार्यों को धन्यवाद ज्ञापित करने हेतु कार्यक्रम की योजना की रूपरेखा बनाते हुए धन्यवाद ज्ञापित करने का कार्यक्रम रखा गया।
*कर्तव्य बोध दिवस कार्यक्रम का आयोजन*
जिलाध्यक्ष संजय कुमार निगम ने समस्त उपस्थित पदाधिकारियों से आह्वान किया कि संगठन के सभी पदाधिकारीयों को प्रत्येक मण्डल क्लस्टर में कर्तव्य बोध मनाने का संकल्प लिया जाय। कार्यक्रम में जिला सचिव शीलवंत तिवारी, उपाध्यक्ष सत्यनारायण मौर्य के अलावा समस्त तहसील एवं ब्लॉक अध्यक्षों के द्वारा अपने-अपने विचार व्यक्त किए गए।
आज की बैठक में प्रांतीय संयोजक जनजातीय कार्य विभाग अनिल कुमार सिंह, नवनियुक्त संभागीय संगठन मंत्री डॉ. नरेन्द्र पटेल, संभागीय कोषाध्यक्ष रामकुमार राठौर, संभागीय कार्यकारिणी सदस्य दिलीप कुमार द्विवेदी, जिला अध्यक्ष संजय कुमार निगम जिला सचिव शीलवंत तिवारी जिला कोषाध्यक्ष तरुणेन्द्र द्विवेदी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सत्यनारायण मौर्य, जिला संगठन मंत्री मिथलेश शर्मा, जिला सहसचिव अर्जुन विश्वकर्मा, हमारा विद्यालय हमारा तीर्थ योजना के नवनियुक्त संयोजक डॉ. कौशलेंद्र सिंह बघेल प्राचार्य एवं सहसंयोजक उदय सिंह चंदेल प्राचार्य, तहसील अध्यक्ष जैतहरी केशकली राठौर, ब्लाक अध्यक्ष संतोष कुमार यादव, सचिव दिगंबर सिंह मार्को, सदस्य चैन सिंह, अनूपपुर नगर इकाई अध्यक्ष अमिता मरकाम, सचिव हेतराम साहू, उपाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार शाक्यवार कार्यकारिणी समस्त निशांत सिंह, अजय यादव, पुष्पराजगढ़ तहसील अध्यक्ष जीनाचन्द संत, ब्लाक अध्यक्ष राय सिंह, विकास खण्ड कोतमा अध्यक्ष देवेन्द्र कुमार पटेल, अनूपपुर तहसील अध्यक्ष रामसिंह चंदेल, उपाध्यक्ष कौशिल्या धुर्वे, प्रधानाचार्य आर. बी. प्रजापति एवं भारी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे।
समस्त उपस्थित अतिथियों एवं पदाधिकारियों के द्वारा कैलेण्डर के विमोचन पश्चात सभी को कैलेण्डर एवं हमारा विद्यालय हमारा तीर्थ पुस्तक प्रदाय किया गया। समस्त बिंदुओं पर चर्चा उपरान्त प्रदेश संयोजक जनजातीय कार्य विभाग अनिल कुमार सिंह के द्वारा कल्याण मंत्र वाचन पश्चात आज की बैठक संपन्न हुई। कार्यक्रम का सफल संचालन जिला सचिव शीलवंत तिवारी के द्वारा किया गया। बैठक के अंत में तरुणेन्द्र द्विवेदी जिला कोषाध्यक्ष के द्वारा आभार प्रकट किया गया।
