भाजपा के GST के झूठे ढोल की खुली पोल, GST को लेकर व्यापारियों में आक्रोश बरकरार
अनूपपुर
जिले के व्यापारियों से संवाद, कहा बचत का नहीं जनता से लूट और झूठ का उत्सव मना रही है भाजपा, गौ हत्या को बढ़ावा देने के लिए बीफ को टैक्स फ्री करने पर भी व्यापारियों का फूटा गुस्सा मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी अनूपपुर के अध्यक्ष श्याम कुमार गुड्डू चौहान के नेतृत्व में कांग्रेस के नेताओं के द्वारा जिला मुख्यालय अनूपपुर में व्यापारियों से मुलाकात कर भारतीय जनता पार्टी की सरकार के द्वारा जो जीएसटी उत्सव मनाया जा रहा है उसके खिलाफ चर्चा करते हुए व्यापारियों के साथ संयुक्त मांग है कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार विगत 8 सालों में व्यापारियों को जो लूटने का काम किया है उसे व्यापारियों के खाते में वापस करते हुए देश भर के व्यापारियों के साथ साथ आम जनता से माफी मांगे। इस दौरान gst को लेकर व्यापारियों में भी आक्रोश दिखा और खासकर बीफ को टैक्स फ्री करने पर भी व्यापारियों का गुस्सा फूटा। कांग्रेस नेताओं ने व्यापारियों को gst स्लैब को आसानी समझने और किस प्रकार भारतीय जनता पार्टी द्वारा झूठा उत्सव मनाया जा रहा है को जानने के लिए प्रदेश कांग्रेस द्वारा जारी एक पर्चा भी वितरित किया गया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्याम कुमार गुड्डू चौहान ने व्यापारियों को बताया कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से एक सरल और पारदर्शी कर व्यवस्था के समर्थन में रही है इसलिए कांग्रेस ने जो GST की व्यवस्था तैयार की थी उसमें एक देश, एक कर की योजना थी। केंद्र की भाजपा सरकार ने जो GST लागू किया कि वो आम जनता पर बोझ और अमीरों को राहत देने वाला बन गया। 28% टैक्स के माध्यम से जनता को आठ साल तक लगातार लूटने के बाद अब भाजपा की सरकार ने भी मजबूरी में GST के दरों में कटौती की है जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के नेता बचत उत्सव के नाम पर प्रचारित कर रहे हैं, जबकि सच्चाई यह है कि पिछले आठ सालों में मोदी सरकार आम जनता से 'लूट का उत्सव' चला रही है। गौ हत्या को बढ़ावा देने के लिए बीफ को टैक्स फ्री करने वाली भारतीय जनता पार्टी की सरकार का इस लूट के उत्सव को बचत का उत्सव बताना वास्तव में झूठ का उत्सव मनाना है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष गुड्डू चौहान के साथ जनपद पंचायत अध्यक्ष राजीव सिंह, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष रामखेलावन राठौर, जिला कार्यालय प्रभारी सतेंद्र दुबे, पूर्व पार्षद बाबा खान, पार्षद गुड्डा सोनी, पार्षद दीपक शुक्ला, एड. वासु चैटर्जी, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष रफी अहमद, जनपद सदस्य प्रीतम कोल, महिला नेत्री एड. दीपा सिंह, किसान कांग्रेस नेता उत्तम पटेल, मनोज पटेल, सेवादल कार्यवाहक जिलाध्यक्ष रामसजीवन गौतम, पुरुषोत्तम चौधरी, भूरा यादव, सावित्री त्रिपाठी, सत्यम पटेल, एड संजीव द्विवेदी, मानवेंद्र मिश्रा, बिलाल हुसैन, अरविंद मिश्रा, पंकज पाण्डेय, आशिफ भारती, संदीप पयासी, दुर्गेशलाल पुरी, रोशन, तथा अन्य कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहें।