टाइगर रिजर्व में तेंदुए ने किया हमला, चार लोग घायल

टाइगर रिजर्व में तेंदुए ने किया हमला, चार लोग घायल


उमरिया

जिले के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व मे शनिवार को तेंदुए के हमले चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। यह घटना बीटीआर अंतर्गत मानपुर बफर क्षेत्र के नेवसी ग्राम से लगे जंगल मे हुई। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मानपुर मे भर्ती कराया गया है। जहां उनका उपचार कराया जा रहा है। जानकारी के अनुसार तेंदुए ने सबसे पहले भोला यादव पिता बद्री नाथ 45 पर हमला किया। जिसकी मदद को गए राजमणि पिता बद्री नाथ यादव, संजू पिता हीरालाल बैगा और आशीष पिता नंदलाल यादव भी तेंदुए के हमले का शिकार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही पार्क के एसडीओ बीएस उप्पल, क्षेत्राधिकारी मुकेश अहिरवार और थाना प्रभारी मुकेश मर्सकोले अपनी टीम के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुए। हमलावर तेंदुए की खोज विभागीय हाथी की मदद से की जा रही है। पुलिस और वन विभाग ने स्थानीय लोगों से जंगलों में जाने से बचने की चेतावनी जारी की है।

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget