अवैध रेत परिवहन पर 29 लाख के 4 ट्रैक्टर जप्त, मालगाड़ी के 4 डिब्बे पटरी से उतरे

अवैध रेत परिवहन पर 29 लाख के 4 ट्रैक्टर जप्त, मालगाड़ी के 4 डिब्बे पटरी से उतरे


अनूपपुर 

जिले के कोतमा रेलवे स्टेशन के पास एक बड़ा रेल हादसा टल गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मालगाड़ी के चार खाली डिब्बे अचानक पटरी से उतर गए हैं। गनीमत रही की हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। घटना के बाद रेलवे अधिकारियों और स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। डिब्बों के पटरी से उतरने के कारण कुछ समय के लिए रेल यातायात प्रभावित हुआ है। जिसे बहाल कर दिया गया। रेलवे विभाग ने हादसे की वजह का पता लगाने के लिए तकनीकी टीम गठित की है। राहत की बात यह रही कि सभी डिब्बे खाली थे, जिससे बड़ा नुकसान टल गया है।

*अवैध रेत परिवहन पर 29 लाख के 4 ट्रैक्टर जप्त*                          

जिले के भालूमाड़ा पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना मिलने पर व्हीआईपी गेस्ट हाउस के पास तिराहा में घेराबंदी कर तीन अलग अलग महिंद्रा कम्पनी के ट्रेक्टरो में ट्रेक्टर के चालको द्वारा भेडवा नाला से अवैध रुप से खनिज (रेत) चोरी कर ट्रेक्टर ट्राली में 3 - 3 घन मीटर रेत लोड कर परिवहन करते पाये जाने पर आरोपी चालक लखन सिंह पिता चौबे सिंह निवासी धनौरा, चालक रोशन चौधरी पिता सुरेश चौधरी उम्र 23 वर्ष निवासी दारसागर थाना भालूमाडा के कब्जे से, ट्रेक्टर चालक कैलास चौधरी पिता राम प्रसाद चौधरी निवासी धनौरा थाना मरवाही जिला जीपीएम छ.ग, तीनो ट्रैक्टर की कीमत 24 लाख रुपये, तीनो ट्रैक्टरों में लोड रेत की कीमत 15 हजार रुपए हैं। तीनो ट्रैक्टर को जप्त कर सुरक्षार्थ थाना लाकर खडा कराया गया जो आरोपी ट्रेक्टर चालक एवं वाहन मालिक के विरूद्ध क्रमशः अप.क्र. 412/2025, 413/2025, 414/2025 धारा 303(2), 317(5) बीएनएस एवं 4/21 खान खनिज अधि. एवं 39/192, 3/181, 5/180, 130(3)177 एम.व्ही. एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया । 

वही जिले के थाना कोतमा पुलिस द्वारा ग्राम खोड़री नं0 01 घाट  में  घेराबंदी कर एक नीले रंग का ट्रेक्टर क्र एमपी सोल्ड मय ट्राली के अवैध रेत खनिज उत्खनन कर परिवहन करने पर रेड कार्यवाही करते हुए  ट्रैक्टर चालक व मालिक राजकुमार जायसवाल पिता रामसेवक जायसवाल उम्र  32 वर्ष निवासी चाका थाना कोतमा से अवैध रेत परिवहन के आरोपी वाहन चालक एवं मालिक के  कब्जे उक्त ट्रेक्टर  ट्राली लोड रेत खनिज 03 घन मीटर रेत कीमत 5 हजार एवं ट्रेक्टर ट्राली कीमत 5 लाख रूपये का जप्त कर कब्जे पुलिस लिया जाकर चालक व मालिक मालिक राजकुमार जायसवाल पिता रामसेवक जायसवाल उम्र  32 वर्ष निवासी चाका थाना कोतमा के विरूध्द अपराध धारा 303(2) ,317(5) बीएनएस 4/21 खान एवं खनिज एक्ट का पंजीबध्द किया गया है।

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget