श्रद्धालुओं से भरा पिकअप अनियंत्रित होकर पलटा, 12 हुए घायल, अस्पताल में भर्ती

श्रद्धालुओं से भरा पिकअप अनियंत्रित होकर पलटा, 12 हुए घायल, अस्पताल में भर्ती


अनूपपुर/अमरकंटक

अनूपपुरजिले में तेज रफ्तार वाहनो का कहर बंद होने का नाम नहीं ले रहा हैं। अमरकंटक थाना अंतर्गत ग्राम नोनघटी में श्रद्धालुओं से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर कर पलट गई। जिससे सवार लोगों मची पुकार मच गई, 12 से अधिक श्रद्धालु घायल हो गए। जिन्हें पुष्पराजगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया हैं।

प्राप्त जानकारी अनुसार देवरा गांव से कुछ लोग पिकअप में सवार होकर छत्तीसगढ़ के मरही माता दर्शन करने जा रहे थे। नोनघाटी के पास वाहन बेकाबू होकर पलट गई। घटना की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंच स्थानीय लोगों की मदद से 108 वाहन से घायलों को पुष्पराजगढ़ अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है।

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget