युवक का मिला शव, शरीर मे चोट का निशान, एडीजीपी, एसपी पहुँचे घटनास्थल किया निरिक्षण

युवक का मिला शव, शरीर मे चोट का निशान, एडीजीपी, एसपी पहुँचे घटनास्थल किया निरिक्षण


अनूपपुर/बिजुरी

अनूपपुर जिले के बिजुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत संदिग्ध परिस्थितियों में अज्ञात युवक का शव मिला हैं। जिसके शरीर में चोट के निशान हैं, युवक की पहचान नहीं हो पाई हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बिजुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत कोरजा हनुमान मंदिर रोड पर हेलीपैड के पीछे मंगलवार-बुधवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में अज्ञात युवक का शव मिला। उसके शरीर पर गंभीर चोट के निशान हैं। मामले कर सूचना थाना प्रभारी ने उच्च अधिकारियों को दी। इसके बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक शहडोल डीसी सागर, पुलिस अधीक्षक अनूपपुर जितेंद्र सिंह पवार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव कुमार सिंह सूचना मिलने पर घटनास्थल पहुंचे। जिसके बाद मौका पंचनामा कर शव का पोस्टमार्डम के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिजुरी भेजा गया।हालांकि अभी तक मृत युवक की पहचान नही हो पाई है। मृतक के दाहिने हाथ पर सूर्या लिखा है, एडीजीपी ने सूचना देने वाले को तीस हजार रुपए का नगद इनाम देने की घोषणा की है।

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget