नामांकन के पहले कांग्रेस को झटका कांग्रेस महामंत्री व 2 कांग्रेसी पार्षदों ने ली भाजपा की सदस्यता

नामांकन के पहले कांग्रेस को झटका कांग्रेस महामंत्री व 2 कांग्रेसी पार्षदों ने ली भाजपा की सदस्यता


अनूपपुर

अनूपपुर में  लोकसभा नामांकन से कुछ घंटे पूर्व ही कांग्रेस को झटका लगा है जहां कांग्रेस के जिला तथा प्रदेश स्तर के पदाधिकारी ने भाजपा की सदस्यता ले ली इसके साथ ही दो कांग्रेस पार्षद एवं दो निर्दलीय पार्षदों ने भी सदस्यता ली है।

कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्य मंत्री के बिजुरी स्थित कार्यालय में कांग्रेस के जिला महामंत्री मुकेश शुक्ला एवं उनकी पत्नी तथा वार्ड क्रमांक 12 बिजुरी से पार्षद लक्ष्मी शुक्ला ने भाजपा की सदस्यता ले ली। इसके साथ ही कांग्रेस सेवा दल के कोतमा ब्लॉक अध्यक्ष शिव लखन शुक्ला ने भी भाजपा की सदस्यता ले ली है साथ ही वार्ड क्रमांक एक की निर्दलीय पार्षद शालिनी विवेक द्विवेदी तथा वार्ड क्रमांक 5 के पार्षद पति बालकिशुन ने भी भाजपा की सदस्यता ले ली है ।

*अनूपपुर दौरे पर हैं प्रदेश अध्यक्ष पटवारी*

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के अनूपपुर पहुंचने से कुछ घंटे पहले ही कांग्रेस पार्टी को नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। लोकसभा नामांकन के लिए जीतू पटवारी कांग्रेस के उम्मीदवार फुदेलाल सिंह के नामांकन के लिए आज अनूपपुर पहुंच रहे हैं इसके पहले ही कांग्रेस के जिला में आमंत्रित तथा महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव ने भाजपा ज्वाइन कर ली।

*इनके कार्य कुशलता से भाजपा को मिला लाभ*

बिजली नगर में कांग्रेस पदाधिकारी को भाजपा की सदस्यता दिलाने में प्रमुख रूप से कुटीर एवं ग्रामोद्योग मंत्री के द्वारा लोकसभा निर्वाचन की रणनीति के तहत कांग्रेस से असंतुष्ट पदाधिकारी को भाजपा में शामिल करते हुए सदस्यता दिलाई गई। इसके साथ ही इस कार्य में भाजपा के वरिष्ठ नेता दीपक शर्मा, नगर पालिका के पूर्व उपाध्यक्ष सतीश शर्मा, मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र महरा के प्रयासों से इन्हें भाजपा में शामिल किया गया। सदस्यता दिलाई जाने के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष सहबिन पनिका, उपाध्यक्ष प्रीति सतीष शर्मा, सहित समस्त भाजपा के पार्षद शामिल रहे।

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget