श्रुति बियानी बनी चार्टर्ड अकाउंटेंट, लोगो ने दी शुभकामनाएं

श्रुति बियानी बनी चार्टर्ड अकाउंटेंट, लोगो ने दी शुभकामनाएं


अनूपपुर 

अगर लगन है तो सफलताएं कदम चूमती हैं। अनूपपुर की होनहार छात्रा कु.श्रुति बियानी चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) बन गई है। यह उपलब्धि उनकी मेहनत का ही परिणाम है।उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा संत तुलसी मॉडल स्कूल अनूपपुर एवं हाई स्कूल कल्याणिका केंद्रीय शिक्षा निकेतन अमरकंटक में पूरी की। इसके पश्चात नागपुर से सीए आर्टिकलशिप पूरी की।

कु.श्रुति बियानी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने गुरु के साथ ही अपने दादा अशोक बियानी,दादी किरण बियानी, पापा विवेक बियानी एवं मम्मी जयश्री बियानी को देती है।उन्होंने कहा कि सभी ने मेरे को पढ़ाई के लिए सदैव आगे ही बढ़ाया।जिसका परिणाम अब जाकर सामने आया। उन्होंने कहा कि वह अपना अधिकांश समय विद्या अध्ययन में देती थी और सफलता पाने के लिए काफी कड़ी मेहनत की।ज्ञातव्य हो की चार्टर्ड अकाउंटेंसी भारत में सबसे अधिक मांग वाले प्रोफेशनल पाठ्यक्रमों में से एक है।

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget