वृद्ध को हाथी ने सूड़ से पकड़कर जमीन पर पटका, अस्पताल में भर्ती इलाज जारी

वृद्ध को हाथी ने सूड़ से पकड़कर जमीन पर पटका, अस्पताल में भर्ती इलाज जारी 


अनूपपुर

वन परिक्षेत्र जैतहरी के गोवरी बीट अंतर्गत तिपाननदी एवं गोबरार नाला के पास अनिल गुप्ता के क्रेशर के समीप 31 दिसंबर रविवार की सुबह 5:30 बजे गोबरी निवासी 63 वर्षीय शोमनाथ राठौर पिता लक्ष्मण राठौर जो सुबह अकेले जैतहरी-राजेंद्रग्राम मुख्य मार्ग पर टहलने के लिए निकल कर टहल रहे थे तभी अचानक दो दांत वाला नर हाथी जो विगत 16 दिनों से अनूपपुर जिले के जैतहरी एवं अनूपपुर इलाके में निरंतर विचरण कर रहा है, उसके द्वारा सूढ से पकड़कर रोड के किनारे स्थित नाली में पटक दिया जिससे घायल वृद्ध पड़ोस में अनिल गुप्ता के क्रेशर में जाकर कर्मचारियों को बताने बाद अपने घर में फोन करते हुए परिजनों के आने पर जैतहरी अस्पताल ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार बाद उन्हें सिर, पसली में चोट आने के कारण बेहतर उपचार हेतु खंड चिकित्सा अधिकारी जैतहरी डॉ मोहन सिंह श्याम द्वारा जिला चिकित्सालय अनूपपुर एक्सरा एवं अन्य बेहतर उपचार हेतु रेफर किया गया है यह हाथी घटना करने के बाद गोबरी के ठेगरहा जंगल में चला गया है हाथी द्वारा अचानक हमला किए जाने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget