भाजपा प्रत्याशी हीरा चमकने के पहले लगा दाग, मारपीट व मोबाइल लूटने की थाना हुई शिकायत

भाजपा प्रत्याशी हीरा चमकने के पहले लगा दाग, मारपीट व मोबाइल लूटने की थाना हुई शिकायत


अनूपपुर/जैतहरी

पुष्पराजगढ़ विधानसभा क्षेत्र में भाजपा युवा नेता हीरा सिंह श्याम का टिकट कुछ दिन पहले फाइनल होते ही आरोप प्रत्यारोप शुरू हो गया हैं। युवा नेता को भाजपा ने टिकट देकर युवाओं को खुश करने की कोशिश की है मगर हीरा सिंह श्याम  चमकने के पहले ही इन पर दाग लग गया हैं चुनाव तो अभी दूर है पहले से ही इनकी छवि खराब होने लगी हैं क्या ऐसे में भाजपा को यह सीट दिलवा पाएंगे क्या? पुष्पराजगढ़ विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी हीरासिंह श्याम के द्वारा अपने कार्यकर्ताओं के द्वारा 1. रमेश सिंह बैगा पिता उमेश बैगा 2. एवन प्रसाद बैगा पिता सुभाष बैगा दोनो निवासी ग्राम अंजनी के साथ मार-पीट करके दोनो के मोबाईल फोन लूट लिए जाने की दोनों पीड़ित ने जैतहरी थाने में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराये जाने की लिखित शिकायत की है।

शिकायत पत्र में आरोप लगाया गया हैं कि 01 अक्टूबर 2023 को ग्राम अंजनी के हसिया नाला के पास रात लगभग 09 बजे दोनों लोग बाहर घूमने गये थे तभी सेमरवार के तरफ से 3 चार पहिया वाहन आये और गाड़ी रोके और हमको गाड़ी के नजदीक बुलाये जिसमें हीरा सिंह श्याम भाजपा उम्मीदवार बैठा था उसके साथ लगभग 10-15 व्यक्ति दो और गाड़ियों में बैठे थे और गाड़ी से उतरकर हम लोगों रमेश सिंह बैगा व एवन प्रसाद बैगा को गाड़ी के नजदीक बुलाकर माँ की गाली देकर बोले कि तुम लोग बहुत नेतागिरी करते हो और गोन्डवाना के कार्यकर्ता हो दोनों के साथ हाथ मुटका से हीरा सिंह श्याम के कहने पर उसके आदमी भयंकर मार-पीट कर दिये । दोनों लोग हाथ जोड़कर पैर पड़ते रहे कि भाई नेता जी हमारा गलती तो बताओ तब हीरा सिंह श्याम के द्वारा बोला गया कि तुम दोनों अंजनी में बहुत गोंडवाना की राजनीति करते हो इसलिए मार रहे है। दोनों के साथ बहुत मारपीट करते हुए बोले कि तुम लोग नीच जाति के लोग हो हमारे सामने राजनीति बताते हो और मारपीट कर अश्लील गाली-गलौज करते हुए  दोनों का 02 मोबाईल फोन लूट कर ले गये जिसका मो.नं. 9303527107 दूसरा मोबाईल फोन का नं. 9265255825 एवं इएमइआई नं. 351250773889389 है जिसे हीरा सिंह श्याम के द्वारा लूट कर ले गये और माँ बहन की गाली देकर बोला की अगर थाना में सूचना दिये तो थाना में ही हथकड़ी लगवा के पुलिस के सामने मारूंगा और हीरा सिंह श्याम बोल रहा था कि अगर ज्यादा कनून बताओगे तो अभी अपने गाड़ी में बांध कर घसीटते हुए अमरकंटक ले जाऊंगा और तुम्हारा हत्या करवा दूंगा लाश का भी अता-पता नहीं चलेगा। जबकि हमारे द्वारा बार-बार हाथ जोड़ कर मोबाईल मांगने पर मोबाईल नही दिये और धक्का देते हुए गाड़ी चालू कर चले गये। जिससे दोनों लोग काफी डरे हुए है। पीड़ित ने न्याय की गुहार लगाते हुए हीरा सिंह श्याम के ऊपर एफआईआर दर्ज करके कार्यवाही किये जाने की मांग की हैं।


इस मामले की जानकारी के लिए जब भाजपा पुष्पराजगढ़ प्रत्याशी को कॉल किया गया तो उनका मोबाइल रिसीव नही हुआ।

*इनका कहना है*

अगर शिकायत हुई है तो यह मनगढ़ंत शिकायत होगी। मामला मेरे संज्ञान में नही है फिर भी मैं पूरे मामले की जानकारी लेकर बताता हूँ।

*रामदास पुरी भाजपा जिलाध्यक्ष अनूपपुर*
Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget