पत्रकार अनीश को मिला रुपयों से भरा पर्स, एसपी को सौप दिया ईमानदारी का परिचय
अनूपपुर
जिला मुख्यालय अनूपपुर के पत्रकार मो. अनीष तिगाला अनूपपुर मार्केट में एक पर्स मिला। जिसमें 8500/-रु0 तथा कुछ आवश्यक दस्तावेज थे जिसे जॉच करने पर ज्ञात हुआ कि उक्त पर्स किसी पुलिसकर्मी का होना पाया गया। जिसे पत्रकार मो. अनीष तिगाला के द्वारा सद्भावनापूर्वक, जागरूक व अनुशासित नागरिक का परिचय देते हुए पुलिस अधीक्षक कार्यालय अनूपपुर आकर पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री जितेन्द्र सिंह पवांर के सुपुर्द किया गया। पुलिस अधीक्षक अनूपपुर जितेन्द्र सिंह पवांर के द्वारा इस संजीदगी व ईमानदारी के लिए पत्रकार मो. अनीष तिगाला को धन्यवाद व साधुवाद प्रेषित किया तथा पत्रकार अजीत मिश्रा एवं पत्रकार चैतन्य मिश्रा को भी धन्यवाद ज्ञापित किया।
