धोखाधड़ी व 5 प्रकरणों में दो वर्ष से फरार गिरफ्तारी वारंटी सोनू पांडे को पुलिस ने किया गिरफ्तार

धोखाधड़ी व 5 प्रकरणों में दो वर्ष से फरार गिरफ्तारी वारंटी  सोनू पांडे को पुलिस ने किया गिरफ्तार


अनूपपुर/रामनगर

रामनगर पुलिस के द्वारा थाना कोतमा के धोखाधड़ी के पांच प्रकरणों में फरार चल रहे एवं न्यायालय से थाना रामनगर के वाहन दुर्घटना में मृत्यु के प्रकरण में फरार होने से जारी स्थाई गिरफ्तारी वारंट में दो वर्षों से फरार चल रहे आरोपी सोनू पांडे निवासी चेतना नगर, अनूपपुर को अनूपपुर से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। उल्लेखनीय है कि सोनू पांडे पिता विशेष प्रसाद पांडे उम्र करीब 26 वर्ष मूल निवासी ग्राम गोधन पोस्ट गोरसी थाना जैतहरी जिला अनूपपुर हाल निवासी पीडब्ल्यूडी ऑफिस के पीछे, चेतना नगर,  थाना कोतवाली जिला अनूपपुर  के विरुद्ध न्यायालय न्यायिक  दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी,  कोतमा जिला अनूपपुर द्वारा  थाना रामनगर के  वाहन दुर्घटना से मृत्यु के मामले अपराध क्रमांक 552/ 16 धारा 279, 337,304 A भारतीय दंड विधान में स्थाई गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था। इसके साथ ही सोनू पांडे  पुलिस थाना कोतमा में धोखाधड़ी के पांच आपराधिक प्रकरणों  389/21, 391/ 21, 392/21, 393/21, 393/21 धारा 420, 467, 468,  471,  120 बी भारतीय दंड विधान  मैं भी फरार चल रहा था। टी. आई.  रामनगर अरविंद जैन के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक विनोद नाहर, आरक्षक अमित पटेल एवं रिंकू गोले के द्वारा फरार आरोपी सोनू पांडे को अनूपपुर से गिरफ्तार किया जाकर न्यायालय पेश किए जाने पर अनूपपुर जेल दाखिल किया गया है।

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget